विज्ञापन

Iran-US War: ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन हम इससे संतुष्ट नहीं है: ट्रंप

Iran US Deal: ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ या तो समझौता होगा या फिर अमेरिका को काम तमाम करना पड़ेगा. जाहिर है ट्रंप का इशारा ईरान पर हमला करने की ओर है

Iran-US War: ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन हम इससे संतुष्ट नहीं है: ट्रंप

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता की आस एक बार फिर धुंधली होती जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान की ओर से डील का मसौदा भेजा गया था लेकिन अमेरिका इस डील से संतुष्ट नहीं है. ट्रंप ने कहा, या तो अमेरिका ईरान के साथ किसी डील तक पहुंचेगा या फिर काम तमाम (ईरान पर हमला) करेगा.

ट्रंप का ये बयान ऐसे वक्त में आया है जब कुछ घंटों पहले ईरान की सरकारी टीवी IRIB की ओर से दावा किया गया था कि अमेरिका की ओर से ईरान की समझौते का एक मसौदा भेजा गया है. इस मसौदे में कथित तौर पर अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर राजी हो गया और बदले में ईरान से युद्ध से पहले वाली स्थिति चाहता था. हालांकि इस दावे को अमेरिका ने खारिज कर दिया और मनगढ़ंत बताया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

ईरान हवा में बात कर रहा है: ट्रंप

एबीसी न्यूज को मुताबिक, ट्रंप ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान कहा है कि ईरान के लोग हवा में बातचीत कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने वॉर्निंग देते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि हमें फिर से जाकर (ईरान) काम को पूरा करना पड़ेगा या फिर शायद ऐसी नौबत न आए.

मुझे मिडटर्म इलेक्शन की कोई फिक्र नहीं: ट्रंप

सीएनएन के मुताबिक, ट्रंप ने ईरान पर बात करते हुए कहा कि ईरान अमेरिका के सामने ज्यादा देर टिक नहीं पाएगा. ऐसी कोई भी कोशिश नाकाम रहेगी क्योंकि मुझे मिडटर्म इलेक्शन की फिक्र नहीं है. ट्रंप ने भरोसा जताया कि US जल्द ही लड़ाई खत्म करने के लिए एक समझौते पर पहुंच जाएगा, हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि उनका एडमिनिस्ट्रेशन अभी शर्तों से खुश नहीं है.

यह भी पढ़ें: होर्मुज से अमेरिकी सेना के पीछे हटने वाले ईरानी दावे का सच आया सामने, US बोला- ये झूठ है

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com