विज्ञापन

होर्मुज से अमेरिकी सेना के पीछे हटने वाले ईरानी दावे का सच आया सामने, US बोला- ये झूठ है

Iran US War: अमेरिका ने कहा है कि ईरान का सरकारी मीडिया जो दिखा रहा है, उस पर किसी को भी यकीन नहीं करना चाहिए. ये पूरी तरह मनगढ़ंत हैं.

होर्मुज से अमेरिकी सेना के पीछे हटने वाले ईरानी दावे का सच आया सामने, US बोला- ये झूठ है
अमेरिका ने ईरान के दावे को मनगढ़ंत बताया है.

ईरान की सरकारी मीडिया ने बुधवार (27 मई 2026) को दावा किया कि अमेरिका ने तेहरान को युद्ध खत्म करने के लिए एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग के लिए शुरुआती अनऑफिशियल फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट भेजा है. इस फ्रेमवर्क के तहत, ईरान एक महीने के अंदर होर्मुज स्ट्रेट के जरिए कमर्शियल शिपिंग को युद्ध से पहले के लेवल पर वापस लाएगा, जबकि अमेरिका ईरान के आस-पास से मिलिट्री फोर्स हटाएगा और नेवल ब्लॉकेड हटाएगा.

लेकिन अब अमेरिका इस दावे को झूठ बता रहा है. व्हाइट हाउस की रैपिड रिस्पॉन्स ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "ईरान के कंट्रोल वाले मीडिया की यह रिपोर्ट सच नहीं है और उन्होंने जो MOU 'जारी' किया है, वह पूरी तरह से मनगढ़ंत है. ईरान का सरकारी मीडिया जो दिखा रहा है, उस पर किसी को भी यकीन नहीं करना चाहिए. तथ्य मायने रखते हैं."

ईरान की मीडिया ने क्या दावा किया था?

ईरानी की सरकारी टीवी IRIB ने दावा किया कि अगर 60 दिनों के अंदर कोई फाइनल डील हो जाती है, तो डील के मसौदे को संयुक्त राष्ट्र सिक्योरिटी काउंसिल के बाइंडिंग प्रस्ताव के रूप में मंजूरी मिल जाएगी. ड्राफ्ट MoU के तहत, अमेरिकी मिलिट्री फोर्स ईरान के आस-पास से हट जाएगी और नेवल ब्लॉकेड हटा देगी. इसके बदले में, ईरान ने एक महीने के अंदर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों की संख्या को युद्ध से पहले के लेवल पर वापस लाने का वादा किया है.

ईरानी टीवी की ओर से यह भी दावा किया गया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों के ट्रैफिक का मैनेजमेंट और रूट ईरान, ओमान के साथ मिलकर संभालेगा. इस ड्राफ्ट एग्रीमेंट में मिलिट्री जहाज शामिल नहीं हैं. ईरान के सरकारी टीवी ने दावा किया था समझौते का फ्रेमवर्क अभी फाइनल नहीं हुआ है और तेहरान पूरे इत्मिनान के साथ इस मसौदे को वेरिफाई करेगा तब कोई कदम उठाएगा. लेकिन अब अमेरिका ने इस पूरी समझौते को ही मनगढ़ंत बता दिया है.

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने छोड़ दी ईरान की न्यूक्लियर वाली जिद? ईरानी अधिकारी बोले- यूरेनियम को लेकर US से कोई बात ही कर रहे

लेखक के बारे में
img
चंदन सिंह राजपूत
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Iran War, Hormuz, Iran Claim
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com