विज्ञापन

US F-15 Crash: टेंशन में अमेरिका, ईरान में लड़ाकू विमान गिरा, 'दुश्मन' के हाथ न आ जाए दूसरा पायलट

F-15 Fighter Jet Crash News: ईरान ने बड़ा हमला करते हुए अमेरिका के सबसे खास विमान F-15 को मार गिराने का दावा किया है. पहले तो अमेरिका इसपर कुछ भी कहने से बचता रहा पर शाम तक उसने ईरानी दावे पर हामी भर दी.

US F-15 Crash: टेंशन में अमेरिका, ईरान में लड़ाकू विमान गिरा, 'दुश्मन' के हाथ न आ जाए दूसरा पायलट
  • ईरान ने अमेरिका के F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया, जिसे अमेरिका ने बाद में स्वीकार किया
  • विमान में दो अमेरिकी पायलट थे, जिनमें से एक को रेस्क्यू कर लिया गया, दूसरा अभी लापता है
  • रिपोर्ट के अनुसार, दूसरा पायलट ईरान के दक्षिण पश्चिम इलाके में उतरा और उसकी तलाश जारी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

F-15 Fighter Jet Crash News: ईरान-इजरायल युद्ध डेढ़ महीने हो गए हैं, पर यह कब रुकेगी इसका जवाब इन देशों में किसी के पास नहीं है. इस बीच ईरान ने बड़ा हमला करते हुए अमेरिका के सबसे खास विमान F-15 को मार गिराने का दावा किया है. पहले तो अमेरिका इसपर कुछ भी कहने से बचता रहा पर शाम तक उसने ईरानी दावे पर हामी भर दी. अब समस्या यह है कि उस फाइटर जेट में अमेरिका के 2 US पायलट थे जिसमें एक को तो रेस्क्यू कर लिया गया पर एक का पता अब भी नहीं चल पाया है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि क्रैश के बाद दूसरा पायलट ईरान के दक्षिण पश्चिम इलाके में उतरा है. 

कहां गया दूसरा पायलट? 

बीते शुक्रवार अमेरिका के फाइटर जेट F-15 E के क्रैश होने के बाद से दो पायलट कूद गए थे. पहले क्रैश को न स्वीकारने वाले अमेरिका ने बाद में इसे सही मान लिया, एक को रेस्क्यू भी कर लिया पर दूसरा पायलट अब भी नहीं मिला है. एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि क्रैश के बाद लापता इस पायलट ने ईरान के दक्षिण पश्चिम इलाके में उतरा है. अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स की रिपोर्ट के अनुसार, विमान में मौजूद चालक दल के दो सदस्यों में से एक को अमेरिकी विशेष बलों (special forces) ने पहले ही सुरक्षित बचा लिया है, जबकि दूसरे सदस्य की तलाश जारी है. द न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार,यह विमान एक F-15E फाइटर जेट था. इस लड़ाकू विमान में एक पायलट और पिछली सीट पर एक हथियार प्रणाली अधिकारी (weapons-systems officer) बैठते हैं.

यह भी पढ़ें-  'पायलट ढूंढ दो प्लीज', अमेरिका के फाइटर जेट को गिराने को लेकर ईरान कुछ यूं ले रहा US की मौज

ट्रंप को अंदेशा,ईरान की गिरफ्त में न हो पायलयट

अपने पायलट की खोज में जुटे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अंदेशा है कि कहीं ये पायलट ईरान के कब्जे में न हो. द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया है कि उनका अगला कदम क्या होगा. शुक्रवार को एक छोटे से टेलीफोन इंटरव्यू के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि अगर ईरानी सेना पायलट के साथ बुरा बर्ताव करती है, तो वह क्या कार्रवाई करेंगे, तो उन्होंने कहा, "देखिए, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता क्योंकि हमें उम्मीद है कि ऐसा बुरा बर्ताव नहीं होगा."

F-15 फाइटर जेट की खूबियां जान लीजिए

➔यह 3000 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार से उड़ान भर सकता है और 13.5 टन से अधिक का पेलोड ले जाने में सक्षम है.
➔इसका नवीनतम वेरिएंट 22 हवा-से-हवा में मार करने वाली मिसाइलों तक ले जा सकता है, जो किसी भी फाइटर जेट के लिए सबसे अधिक है.
➔यह सिर्फ हवा से हवा में नहीं, बल्कि जमीन पर सटीक हमले (Strike Eagle) करने, टोही और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में भी माहिर है.
➔आधुनिक F-15EX में उन्नत डिजिटल कॉकपिट, रडार, और फ्लाई-बाय-वायर सिस्टम है, जो इसे लंबी दूरी तक दुश्मन को पहचानने और नष्ट करने की क्षमता प्रदान करता है.
➔यह फाइटर जेट सभी मौसमों और दिन-रात के समय मिशनों को अंजाम देने में पूरी तरह सक्षम है.

 

ईरान के चैनल ने कहा- पायलट को जिंदा पकड़ने वाले को इनाम

अमेरिका के फाइटर जेट पायलट को जिंदा पकड़ने वाले के लिए इनाम की भी घोषणा की जाएगी. ईरानी चैनल के एंकर ने कहा कि कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद (Kohgiluyeh and Boyer-Ahmad) प्रांत के प्यारे और सम्मानित निवासियों, यदि आप दुश्मन के पायलट या पायलटों को जिंदा पकड़कर पुलिस और सैन्य बलों के हवाले करते हैं, तो आपको एक मूल्यवान इनाम और बोनस दिया जाएगा.

एक और विमान गिराने का किया था दावा 

ईरानी मीडिया ने इसके अलावा एक और दावा किया था कि 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) ने मध्य ईरान के ऊपर अमेरिका के एक F-35 स्टील्थ फाइटर जेट को मार गिराया है. ईरान की 'तस्नीम न्यूज़ एजेंसी' ने कुछ मलबे की तस्वीरें जारी करते हुए कहा था कि यह अमेरिकी जेट का है और पायलट के बचने की उम्मीद बहुत कम है. ईरानी सरकारी मीडिया (IRIB) ने अलग से यह भी दावा किया है कि उन्होंने ब्रिटेन के 'RAF लेकनहीथ' बेस से उड़ान भरने वाले 494वें फाइटर स्क्वाड्रन के एक F-15E स्ट्राइक ईगल को भी मार गिराया है.उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट किया, "विमान के टेल फिन (पूंछ वाला हिस्सा) का मलबा मिलने से इसके गिरने की पुष्टि होती है. पायलटों की स्थिति अभी साफ नहीं है."

यह भी पढ़ें-  ईरान में मार गिराए गए अमेरिकी लड़ाकू विमान के एक पायलट का सफल रेस्क्यू: इजरायली सूत्र

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com