विज्ञापन

पंजाब की महिलाओं के लिए खुशखबरी! 1 जुलाई से खाते में आएंगे 1000 रुपये, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपये और दलित महिलाओं को 1500 रुपये की आर्थिक मदद की जाती है.

पंजाब की महिलाओं के लिए खुशखबरी! 1 जुलाई से खाते में आएंगे 1000 रुपये, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ
1 जुलाई से पंजाब महिलाओं को मिलेगी आर्थिक सहायता
Photo Credit/ आधिकारिक वेबसाइट

पंजाब की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. 1 जुलाई से 'मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना' के तहत महिलाओं को 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. साथ ही दलित महिलाओं को 1,500 रुपये दिए जाएंगे. इस योजना के तहत हर महीने 52 लाख महिलाओं का फायदा मिलेगा. साथ ही अभी तक 35 लाख लाभार्थियों के लिए कार्ड जारी किए जा चुके हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

क्या है मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना?

मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण महिला कल्याण योजना है. इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब बजट 2026–27 के दौरान की थी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये और दलित महिलाओं को 1,500 रुपये की सहायता दी जाएगी. योजना की राशि महिलाओं के बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी.

यह भी पढ़ें: अन्नपूर्णा भंडार योजना: आज महिलाओं के खाते में आएंगे 3,000 रुपये, जानिए किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ और नए आवेदन कैसे करें

योजना के लिए कौन-कौन पात्र हैं, किसे मिलेगा लाभ?

मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के लिए महिला पंजाब की निवासी होनी चाहिए. साथ ही योजना के लिए केवल वे महिलाएं पात्र हैं जिनकी उम्र 18 या उससे ज्यादा है. इसके अलावा आर्थिक सहायता पाने के लिए आधार कार्ड बैंक अकाउंट के साथ जरूर लिंक होना चाहिए.

जरूरी डॉक्यूमेंट

मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के लिए अप्लाई करने के लिए महिला के पास आधार कार्ड, बैंक पासबुक (फोटोकॉपी), पंजाब का रिहायशी प्रमाण पत्र वोटर आईडी या राशन कार्ड और आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जरूर होना चाहिए.

कैसे करें अप्लाई?

मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन किया जा सकता है. पात्र महिलाएं आंगनवाड़ी केंद्रों, सेवा केंद्रों, या नगर निगम कार्यालयों में जाकर आवेदन कर सकती हैं. अन्य जानकारी पाने के लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://mukhyamantrimawandhiyansatkaryojana.com/ पर विजिट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बिजली जाने पर भी नहीं बंद होगा इंटरनेट, घर ले आइए 3 हजार रुपये में यह वाला Wi-Fi राउटर, म‍िलेगा 5 घंटे फुल बैकअप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com