विज्ञापन

ईरान में मार गिराए गए अमेरिकी लड़ाकू विमान के एक पायलट का सफल रेस्क्यू: इजरायली सूत्र

ईरान ने अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराने का पहले भी दावा किया था. लेकिन अब जब इजरायल और खुद अमेरिका ने ये मान लिया है तो सवाल ये है कि उस विमान में सवार दूसरा पायलट कहां है.

ईरान में मार गिराए गए अमेरिकी लड़ाकू विमान के एक पायलट का सफल रेस्क्यू: इजरायली सूत्र
इजरायल ने अमेरिकी पायलट को बचाने का किया दावा
  • ईरान में अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराने की पुष्टि अमेरिका और इजरायल दोनों ने की है
  • इजरायली सूत्रों के अनुसार विमान में सवार एक अमेरिकी पायलट को इजरायल ने बचा लिया है
  • ईरानी सैन्य बलों ने अमेरिकी पायलट को पकड़ लिया होने की संभावना जताई जा रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिकी फाइटर जेट को ईरान में मार गिराए जाने की पुष्टि होने के बाद उसमें सवार अमेरिकी टीम के सदस्यों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इजरायली सूत्रों के अनुसार ईरान ने जिस अमेरिकी जेट को मार गिराया था उसमें सवार एक पायलट को बचा लिया है.आपको बता दें कि इस लड़ाकू विमान को मारे जाने की बात ईरान ने पहले ही  किया था. अब अमेरिका ने भी इसकी पुष्टि कर दी है. एक अमेरिकी अधिकारी ने रॉयटर्स को पुष्टि की है कि ईरान के ऊपर एक अमेरिकी लड़ाकू विमान को मार गिराया गया है और विमान के चालक दल की तलाश जारी है.

अमेरिका और इजरायल ने भी की पुष्टि

इजरायल के आर्मी रेडियो ने इजरायली सूत्रों के हवाले से बताया है कि उन्होंने भी इस बात की पुष्टि की है कि विमान को गिरा दिया गया है और तलाशी अभियान जारी है. चालक दल की स्थिति के बारे में अभी तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

इसके अलावा वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की गई है. इस रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हुए एक अमेरिकी लड़ाकू विमान के चालक दल को खोजने और बचाने का अभियान चल रहा था. मामले के जानकारों को वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से इस देश के भीतर किसी विमान के नष्ट होने का यह पहला ज्ञात मामला है.

पूरी तरह तबाह हुआ फाइटर जेट

बताया जा रहा है कि जेट के नष्ट होने के बाद पायलट ने इजेक्ट कर लिया था और वह ईरान के भीतर ही उतरा. IRCG के मुताबिक, यह लड़ाकू विमान लैकनहीथ स्क्वाड्रन का था और पूरी तरह तबाह हो चुका है. तस्नीम की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिकी पायलट को ईरानी सैन्य बलों ने पकड़ लिया हो सकता है. हालांकि, कुछ सूत्रों का कहना है कि अमेरिका को शक है कि पायलट जीवित है और उसे निकालने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली.

यह भी पढ़ें: चूल्हे तक आई ईरान जंग की आंच अब थाली तक पहुंचने को तैयार, अगले साल और बेकाबू होगी महंगाई: UN रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: लड़ाई जारी रहेगी और सभी लक्ष्य हासिल किए जाएंगे...ईरान के खिलाफ जंग पर इजरायली पीएम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com