विज्ञापन

जानिए भारत में कब, कहां और कितने बजे देख सकेंगे नीरज चोपड़ा का जैवलिन थ्रो मैच लाइव

When and Where to Watch Neeraj Chopra Javelin Final Match: नीरज चोपड़ा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 90.23 मीटर है. उन्होंने पिछले साल दोहा डायमंड लीग में पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया था.

जानिए भारत में कब, कहां और कितने बजे देख सकेंगे नीरज चोपड़ा का जैवलिन थ्रो मैच लाइव
When and Where to Watch Neeraj Chopra Javelin Final Match:

When and Where to Watch Neeraj Chopra Javelin Final Match: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में भारत के तीन एथलीट्स नजर आएंगे गुरुवार को मुश्किल हालात के बावजूद ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यशवीर सिंह ने क्वालीफाइंग राउंड ग्रुप-ए में शीर्ष-10 स्थान हासिल करते हुए 31 जुलाई को खेले जाने वाले मेडल इवेंट में जगह बनाई. तेज हवाओं ने क्वालिफिकेशन राउंड के दौरान सटीक थ्रो को मुश्किल बना दिया था, लेकिन भारतीय तिकड़ी मेडल इवेंट में आगे बढ़ने वाले टॉप-12 एथलीट्स में अपनी जगह पक्की करने में सफल रही नीरज 79.61 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पांचवें स्थान पर रहे, जबकि रोहित यादव 78.37 मीटर के साथ नौवां और यशवीर सिंह 78.36 मीटर के साथ 10वां स्थान हासिल किया

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक बार फिर जैवलिन थ्रो फाइनल में दो सबसे बड़े नाम आमने-सामने होंगे. भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा आठ साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में वापसी की है, जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम भी पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के मुकाबले पर दुनिया भर के खेल प्रेमियों की नजरें रहेंगी. दोनों क्वालिफिकेशन राउंड पार कर फाइनल में पहुंच चुके हैं और ऐसे में एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है.

2018 के गोल्ड के बाद मैदान में उतरेंगे नीरज

नीरज चोपड़ा ने 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में 86.47 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल जीता था. इसके बाद चोट के कारण वह 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाए थे. अब आठ साल बाद वह फिर से इस प्रतियोगिता में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद बनकर लौटे हैं.

भारत में कहां देखें लाइव?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सीधा प्रसारण भारत में Sony Sports Network पर किया जाएगा. वहीं जैवलिन थ्रो समेत सभी एथलेटिक्स मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

नीरज चोपड़ा के मैच का पूरा शेड्यूल

पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल (क्वालिफाई करने वाले 12 खिलाड़ी)

तारीख - 31 जुलाई (1 अगस्त की शुरुआत)
समय - रात 12:45 बजे (भारतीय समयानुसार)

90 मीटर का आंकड़ा पार कर चुके हैं नीरज

नीरज चोपड़ा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 90.23 मीटर है. उन्होंने पिछले साल दोहा डायमंड लीग में पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया था. मौजूदा विश्व चैंपियन नीरज इस समय दुनिया के सबसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले जैवलिन थ्रोअर्स में शामिल हैं.

फिर होगी नीरज और अरशद नदीम की टक्कर

पिछले कुछ वर्षों में नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम के बीच मुकाबले ने जैवलिन थ्रो को नई पहचान दी है. दोनों बड़े मंच पर कई बार आमने-सामने आ चुके हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भी अब दोनों खिलाड़ी फाइनल में पहुंच चुके हैं तो एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports, Commonwealth Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com