- भारत ने ईरान से जोर देकर कहा है कि क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों और नाविकों पर हमले न हों
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत की
- भारत किसी भी पक्ष द्वारा कमर्शियल जहाजों पर हमलों की कड़ी निंदा करता है और कूटनीति का समर्थन करता है
भारत ने शुक्रवार को ईरान से जोर देकर कहा कि वह किसी भी हाल में कमर्शियल जहाजों और नाविकों पर हमले न करे. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के अपने समकक्ष अब्बास अराघची से कहा कि नई दिल्ली किसी भी पक्ष द्वारा किए गए ऐसे किसी भी हमले की निंदा करती है. जयशंकर ने अराघची के साथ फोन पर बातचीत के दौरान यह बात कही.
Had a tele-conversation with FM @araghchi of Iran this evening. Conveyed our deep concerns at the ongoing hostilities in the region.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) July 31, 2026
Strongly urged that attacks on commercial shipping and seafarers be avoided under any circumstance. India condemns any such attack by any party.…
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा, "क्षेत्र में जारी तनाव को लेकर हमने अपनी गहरी चिंता जताई. जोर देकर कहा कि किसी भी हाल में कमर्शियल जहाजों और नाविकों पर हमले से बचा जाना चाहिए. भारत किसी भी पक्ष द्वारा किए गए ऐसे किसी भी हमले की निंदा करता है." जयशंकर ने कहा कि उन्हें मौजूदा घटनाक्रम और चल रही बातचीत के बारे में ईरान का नजरिया बताया गया. उन्होंने कहा, "भारत हमेशा बातचीत और कूटनीति का समर्थन करता है." दोनों विदेश मंत्रियों के बीच यह फोन पर बातचीत ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के दौरान हुई. भारत होर्मुज जलडमरूमध्य में कमर्शियल जहाजों पर हो रहे हमलों को लेकर गंभीर चिंता जताता रहा है.
संसद में बताया 16 भारतीयों की हुई मौत
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि फरवरी से पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष में 10 नाविकों समेत 16 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है और 75 अन्य घायल हुए हैं. सिंह ने कहा, "मध्य पूर्व में संघर्ष शुरू होने के बाद से, 10 नाविकों समेत 16 भारतीय नागरिकों की जान गई है (एक सऊदी अरब में, दो कुवैत में, आठ ओमान में, एक इराक में और चार UAE में) और 75 भारतीय घायल हुए हैं (32 UAE में, 24 ओमान में, चार कतर में, 13 कुवैत में, एक सऊदी अरब में और एक इजरायल में)." वह एक सवाल का जवाब दे रहे थे. सिंह ने जून में एक एनर्जी कॉम्प्लेक्स में हुए धमाके और आग का जिक्र करते हुए कहा, "हमलों से अलग एक हादसे में, कतर के रास लाफान गैस फैसिलिटी में 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है."
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं