विज्ञापन

CWG 2026: नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम फाइनल में होंगे आमने-सामने, आंकड़े कर रहे हैरान

Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem CWG 2026 Javelin Throw Final: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम एक बार फिर आमने-सामने होंगे. क्वालिफाइंग राउंड के बाद नीरज ने अपनी रणनीति का खुलासा किया और बताया कि उनका लक्ष्य सिर्फ फाइनल में जगह बनाना था.

CWG 2026: नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम फाइनल में होंगे आमने-सामने, आंकड़े कर रहे हैरान
Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem CWG 2026 Javelin Throw Final: 

Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem CWG 2026 Javelin Throw Final: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल में एक बार फिर भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम आमने-सामने होंगे. दोनों खिलाड़ियों ने क्वालिफाइंग राउंड पार कर मेडल मुकाबले में जगह बना ली है. ऐसे में एक बार फिर दोनों दिग्गजों के बीच गोल्ड मेडल की जंग देखने को मिलेगी. नीरज चोपड़ा ने ग्रुप-ए के क्वालिफाइंग राउंड में 79.61 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया. क्वालिफिकेशन के बाद उन्होंने कहा कि उनका मकसद बहुत लंबा थ्रो करना नहीं, बल्कि सुरक्षित तरीके से फाइनल में पहुंचना था.

फाइनल में पहुंचने के बाद क्या बोले नीरज चोपड़ा?

नीरज ने कहा, "वहां काफी ठंड थी और हवा भी तेज चल रही थी. ऐसे हालात में 79 मीटर का थ्रो ठीक था. मेरा लक्ष्य फाइनल में पहुंचना था और अब मैं वहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं." उन्होंने यह भी माना कि हवा का रुख लगातार बदल रहा था, जिसकी वजह से भाला छोड़ने का सही समय समझना सभी खिलाड़ियों के लिए मुश्किल हो गया था. यही कारण रहा कि कोई भी खिलाड़ी ऑटोमैटिक क्वालिफाइंग मार्क तक नहीं पहुंच सका.

भारत के तीन खिलाड़ियों ने बनाई फाइनल में जगह

भारत के लिए नीरज चोपड़ा के अलावा रोहित यादव और यशवीर सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन किया.

 नीरज चोपड़ा – 79.61 मीटर
 रोहित यादव – 78.37 मीटर
 यशवीर सिंह – 78.36 मीटर

तीनों खिलाड़ियों ने ग्रुप-ए में शीर्ष-10 में जगह बनाकर मेडल राउंड के लिए क्वालिफाई किया.

अरशद नदीम भी गोल्ड की दौड़ में

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 78.63 मीटर के थ्रो के साथ फाइनल में जगह बनाई. अब गोल्ड मेडल की सबसे बड़ी चुनौती एक बार फिर नीरज और अरशद के बीच मानी जा रही है. अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 92.97 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता था. यह ओलंपिक और एशियन रिकॉर्ड भी है. वहीं नीरज चोपड़ा ओलंपिक, वर्ल्ड, एशियन, कॉमनवेल्थ और डायमंड लीग चैंपियन रह चुके हैं. ऐसे में दोनों के बीच मुकाबले पर सभी की नजरें रहेंगी.

हेड-टू-हेड में नीरज का पलड़ा भारी

नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम अब तक 11 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आमने-सामने आ चुके हैं. इनमें नीरज का रिकॉर्ड 10-1 का है. दोनों की पहली भिड़ंत 2016 साउथ एशियन गेम्स में हुई थी, जहां नीरज ने गोल्ड और अरशद ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था.

वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में दोनों का प्रदर्शन फीका रहा

टोक्यो में हुई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में दोनों खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे. नीरज आठवें और अरशद दसवें स्थान पर रहे थे. उस प्रतियोगिता का गोल्ड त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वॉलकॉट ने जीता था.

कब और कितने बजे होगा फाइनल?

पुरुष जैवलिन थ्रो का फाइनल भारतीय समय के अनुसार 01 अगस्त को रात 12:45 बजे शुरू होगा. इसी मुकाबले में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मेडल का फैसला होगा.

फाइनल में जगह बनाने वाले 12 खिलाड़ी

 नीरज चोपड़ा (भारत) – 79.61 मीटर

 रोहित यादव (भारत) – 78.37 मीटर

 यशवीर सिंह (भारत) – 78.36 मीटर

 रुमेश पाथिरागे (श्रीलंका) – 82.84 मीटर

 एंडरसन पीटर्स (ग्रेनेडा) – 81.29 मीटर

 डाउ स्मिट (दक्षिण अफ्रीका) – 80.64 मीटर

 बेन ईस्ट (इंग्लैंड) – 80.38 मीटर

 कैमरून मैकइंटायर (ऑस्ट्रेलिया) – 78.91 मीटर

 अरशद नदीम (पाकिस्तान) – 78.63 मीटर

 कीशॉन स्ट्राचन (बहामास) – 78.60 मीटर

 कीशॉर्न वॉलकॉट (त्रिनिदाद और टोबैगो) – 78.26 मीटर

 चिनेचेरेम नामडी (नाइजीरिया) – 75.27 मीटर

इवेंटनीरज चोपड़ाअरशद नदीम
दक्षिण एशियाई खेल 2016, गुवाहाटीपहला स्थान (82.23 मीटर)तीसरा स्थान (78.33 मीटर)
एशियाई जूनियर चैंपियनशिप 2016, हो ची मिन्हदूसरा स्थान (77.60 मीटर)तीसरा स्थान (73.40 मीटर)
विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2016, ब्यडगोस्ज़कज़पहला स्थान (86.48 मीटर)30वां स्थान (67.17 मीटर)
एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2017, भुवनेश्वरपहला स्थान (85.23 मीटर)सातवां स्थान (78.00 मीटर)
राष्ट्रमंडल खेल 2018, गोल्ड कोस्टपहला स्थान (86.47 मीटर)आठवां स्थान (76.02 मीटर)
एशियाई खेल 2018, जकार्तापहला स्थान (88.06 मीटर)तीसरा स्थान (80.75 मीटर)
टोक्यो ओलंपिक 2020पहला स्थान (87.58 मीटर)पांचवां स्थान (84.62 मीटर)
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022, ओरेगॉनदूसरा स्थान (88.13 मीटर)पांचवां स्थान (86.16 मीटर)
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023, बुडापेस्टपहला स्थान (88.17 मीटर)तीसरा स्थान (87.82 मीटर)
पेरिस ओलंपिक 2024, फ्रांसदूसरा स्थान (89.45 मीटर)पहला स्थान (92.97 मीटर)
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025, टोक्योआठवां स्थान (84.03 मीटर)दसवां स्थान (82.75 मीटर)
 
हेड टू हेड रिकॉर्डआंकड़ा
कुल मुकाबले11
नीरज चोपड़ा आगे10
अरशद नदीम आगे1
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports, Commonwealth Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com