विज्ञापन

Exclusive: 'ग्रेट फ्रेंड PM मोदी से बात की, इजरायल को समर्थन के लिए उनका धन्यवाद', NDTV से बोले नेतन्याहू

ईरान के साथ चल रहे जंग के बीच सोमवार को NDTV से खास बातचीत में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "कल ग्रेट फ्रेंड पीएम मोदी से फोन पर बात की. इजरायल के समर्थन के लिए उनका धन्यवाद."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू.
तेल अवीव:

ईरान से चल रहे जंग के बीच सोमवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने NDTV से एक्सक्लूसिव बातचीत की.  इस बातचीत में उन्होंने इजरायल के समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा.  NDTV से बातचीत में नेतन्याहू ने कहा, "कल ग्रेट फ्रेंड पीएम मोदी से फोन पर बात की. इजरायल के समर्थन के लिए उनका धन्यवाद." मालूम हो कि हाल ही में पीएम मोदी इजरायल के दौरे पर भी गए थे. जहां उन्होंने बेंजामिन नेतन्याहू के साथ कई दौर की बातचीत भी की थी. 

सोमवार को एनडीटीवी से बातचीत में नेतन्याहू में कहा, "मैंने अपने अच्छे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की. कल लंबी चर्चा हुई और मैंने इज़राइल के साथ मजबूती से खड़े रहने और सच का साथ देने के लिए उनका धन्यवाद किया. इजरायल में भारत के लोगों के लिए बहुत सम्मान और प्यार है. बातचीत की पूरी डिटेल में नहीं बताऊंगा, लेकिन उनसे और कई अन्य देशों के नेताओं से भी मेरी बात हुई है. धन्यवाद."
 


बॉडीगार्ड्स से घिरे बेंजामिन नेतन्याहू सोमवार को इजरायल के बेत शेमेश का दौरा कर रहे थे, जहां ईरान द्वारा एक यहूदी प्रार्थना स्थल पर किए गए हमले में नौ लोगों की मौत हो गई थी. इस दौरान नेतन्याहू ने NDTV को बताया, “मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कल विस्तार से बात की और इज़राइल के साथ उनके खड़े रहने, सच्चाई के लिए खड़े रहने और भारत के लोगों की अपार मित्रता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.”

नेतन्याहू ने यह भी कहा कि इजरायल में उनकी बहुत प्रशंसा होती है. बताते चले कि दोनों नेताओं के बीच अच्छे व्यक्तिगत संबंध हैं. भारत और इज़राइल के बीच व्यापार, रक्षा और जन-संबंधों में भी गहरे संबंध हैं.

ईरान से जारी जंग के बीच आज सुबह ही इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा था कि ईरान के खिलाफ संयुक्त अमेरिकी-इज़राइली अभियान का उद्देश्य ईरानियों को अपने नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए परिस्थितियां तैयार करना है, और उन्होंने कहा कि ऐसा करने का समय निकट आ रहा है.

नेतन्याहू ने कहा, “वह दिन नजदीक आ रहा है. और जब वह आएगा, तो इज़रायल और संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरानी जनता के साथ मिलकर वहां मौजूद होंगे. और यह महत्वपूर्ण है कि ईरानी जनता हमारे साथ हो. यह उन पर निर्भर करता है, हम वहां जरूर होंगे,” नेतन्याहू ने ईरानी मिसाइल हमले से प्रभावित स्थल से पत्रकारों को बताया.

शनिवार को संयुक्त हमले शुरू होने के बाद से, नेतन्याहू ने कहा है कि ईरानियों के लिए “तानाशाही को उतार फेंकने” का समय आ गया है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उनसे “अपने देश को वापस लेने” का आह्वान किया है.

यह भी पढ़ें - ईरान-इजरायल युद्ध के पल-पल के अपडेट, पढ़ें यहां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Israel Attack, Iran Israel Attack News, PM Modi, Iran Israel Us Conflict, Iran Israel Us Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com