Israel-Iran War: ईरान-इजरायल के बीच चल रहा जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश कर चुका है. ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई सहित कई वरिष्ठ मंत्रियों और सैन्य कमांडर के मारे जाने के बाद यह जंग और तेज हो गया है. दोनों ओर से तेज और भीषण हवाई हमलों ने खूब नुकसान पहुंचाया है. इस जंग में एक भारतीय के मौत की खबर सामने आई है. अभी भी भारत के लाखों लोग दुबई, कतर, सउदी अरब सहित कई देशों में फंसे हैं. भारत सरकार की ओर से भी वहां फंसे लोगों को लाने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं. PM मोदी ने CCS की बैठक में भी भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने पर भी जोर दिया है. दिल्ली, लखनऊ सहित कई राज्यों में भी खामेनेई के समर्थन में लोग रोते-बिलखते दिखे, कई जगहों पर प्रदर्शन भी जारी है.
यह भी पढ़ें- ईरान-इजरायल वॉर के बीच दुबई से अभी लौटना नहीं चाहता बिग बॉस फेम ये कपल, जानें क्या हुआ ऐसा?
यह भी पढ़ें- इजरायल का लेबनान के बेरूत में बड़ा हमला, मारा गया हिज्बुल्लाह कमांडर मोहम्मद राद
Iran-Israel War Indian in Middle East
PM मोदी बोले- भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी देशों से काम कर रहे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति हमारे लिए गहरी चिंता का विषय है. भारत डॉयलाग और डिप्लोमेसी के माध्यम से सभी विवादों के समाधान का समर्थन करता है. इस क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए हम सभी देशों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम सहमत हैं कि आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरता दोनों देशों के लिए ही नहीं, पूरी मानवता के लिए साझा और गंभीर चुनौतियां हैं. इनके विरुद्ध हमारा करीबी सहयोग वैश्विक शान्ति और स्थिरता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. विश्व में चल रहे अनेक तनावों को लेकर भारत की सोच स्पष्ट है. हमने सदैव शांति और स्थिरता बनाए रखने का आह्वान किया है.
ईरान-इजरायल की जंग में एक भारतीय की मौत
ईरान-इजरायल की जंग में एक भारतीय की मौत की खबर सामने आई है. ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर हुए हमले में भारतीय नाविक की मौत हुई. ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी ने सल्तनत की राजधानी मस्कट के तट से दूर ओमान की खाड़ी में हुए इस हमले की जानकारी दी. एजेंसी ने जहाज की पहचान MKD VYOM के रूप में की. एजेंसी ने बताया कि मृत चालक दल का सदस्य भारत का नागरिक था.
पढ़ें पूरी खबर- ईरान-इजरायल की जंग में एक भारतीय की मौत
युद्ध के बीच ईरान में फंसे अमेठी के 7 छात्र, परिवार से टूटा संपर्क
अंतरराष्ट्रीय हालात तनावपूर्ण होने के बीच ईरान में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे अमेठी जिले के सात छात्र संकट में फंस गए हैं. मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भनौली गांव के इन छात्रों से शनिवार के बाद से परिजनों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है. संपर्क न हो पाने से परिवारों में दहशत और गहरी चिंता का माहौल है.
परिजनों के अनुसार, भनौली गांव निवासी अब्बास अपनी पत्नी शाबिका के साथ ईरान में रहकर रिसर्च कार्य कर रहे हैं. इनके अलावा जवाद हुसैन, इमाम अली, तहरीर फातिमा और सदफ फातिमा सहित अन्य छात्र भी ईरान में पीएचडी व अन्य उच्च शैक्षणिक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे हैं. सभी छात्र अलग-अलग विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत बताए जा रहे हैं।
परिवार वालों का कहना है कि शनिवार के बाद से किसी भी छात्र से फोन, इंटरनेट कॉल या अन्य माध्यम से संपर्क नहीं हो पा रहा है. इस अनिश्चितता ने पूरे गांव में बेचैनी बढ़ा दी है.
इशरत हुसैन ने बताया, “हमारा भतीजा और उसकी पत्नी ईरान में पढ़ाई कर रहे हैं. संघर्ष शुरू होने के बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है.” वहीं वारिश अली ने कहा, “मेरी बेटी ईरान से पीएचडी कर रही है. कल दोपहर बात हुई थी, उसने बताया था कि हमला हुआ है. उसके बाद से फोन नहीं लग रहा.”
गांव में लोगों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। परिजन बच्चों की सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं.
परिजनों ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा है कि ईरान में फंसे छात्रों को सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाएं. उनका कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सरकार को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए.
(अरुण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)
Israel-Iran War Live: मछली पकड़ने गए गुजरात के मछवारे खाड़ी देशों में फंसे
इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्ध को लेकर इस समय पूरे खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है. इसके चलते रोजगार और व्यापार के सिलसिले में गए भारत के कई लोग और परिवार वहां फंसे हुए हैं. ऐसे में वलसाड जिले से मछली पकड़ने के लिए दूसरे देशों में गए मछुआरा परिवार भी चिंतित नजर आ रहे हैं. वलसाड के समुद्री तटीय इलाकों में रहने वाले टंडेल समुदाय के लोग बड़ी संख्या में खाड़ी देशों में मछली पकड़ने का काम करते हैं.
कुवैत, दुबई, मस्कट और ओमान जैसे देशों में रह रहे मछुआरों से वलसाड के परिवारों का संपर्क बना हुआ है, लेकिन ईरान में नौकरी–धंधे के लिए गए लोगों के परिवारों में खासा चिंता का माहौल देखने को मिल रहा है.
वलसाड के समुद्र किनारे स्थित ककवाड़ी गांव में टंडेल परिवार इस समय चिंता में डूबा हुआ है. कारण यह है कि परिवार के मुखिया भीखाभाई टंडेल इस समय ईरान में हैं, जो वहां एक अन्य कंपनी के साथ मछली पकड़ने के काम के लिए गए थे.
Israel-Iran War Live: ईरान-इजरायल जंग के बीच 2 दिन से सोने के दाम बढ़े
ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के चलते बाजार में भी काफी बदलाव आ रहा है. चाहे शेयर मार्केट हो या फिर सोने चांदी के दाम लगातार भारी बदलाव देखने मिल रहा है. राजधानी जयपुर में हमने जौहरी बाजार में खण्डाका ज्वैलर्स पर व्यापारी ने बताया कि पिछले दो दिन में सोने के दाम ₹10000 प्रति तोला बढ़े हैं. लगातार युद्ध, तनाव, प्रतिबंध और टैरिफ के चलते सोने चांदी के दाम स्थिर ही नहीं हो रहे हैं.
खामेनेई सिर्फ ईरान के नेता नहीं, दुनिया भर के शिया समुदाय के प्रमुखः अजमेर दरगाह के प्रमुख
अजमेर शरीफ दरगाह प्रमुख सैयद जैनुल आबेदीन ने कहा, "ईरान और इज़राइल के बीच जो चल रहा है इसे जंग नहीं कहा जा सका. इसे तानाशाही कहा जा सकता है. अमेरिका अपने हित के लिए दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्षों को बंदी बनाने की कोशिश कर रहा है...अयातुल्ला अली खामेनेई सिर्फ ईरान के सुप्रीम लीडर नहीं थे वे पूरी दुनिया में शिया धर्म को मानने वालों के प्रमुख थे."
#WATCH अजमेर(राजस्थान): अजमेर शरीफ दरगाह प्रमुख सैयद जैनुल आबेदीन ने कहा, "ईरान और इज़राइल के बीच जो चल रहा है इसे जंग नहीं कहा जा सका। इसे तानाशाही कहा जा सकता है। अमेरिका अपने हित के लिए दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्षों को बंदी बनाने की कोशिश कर रहा है...अयातुल्ला अली खामेनेई सिर्फ… pic.twitter.com/qyqojIDJtQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2026
Israel-Iran War Live: श्रीनगर में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया. एहतियात के तौर पर कश्मीर के सभी जिलों में पाबंदियां लगाई गई हैं.
#WATCH श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। एहतियात के तौर पर कश्मीर के सभी जिलों में पाबंदियां लगाई गई हैं। pic.twitter.com/YhjWgC0HtM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2026
Israel-Iran War Live: भारत में खुफिया एजेंसियों का अलर्ट, इजरायल-अमेरिका और ईरानी दूतावास के बाहर सुरक्षा बढ़ी
इजरायल ,अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच खुफिया एजेंसियों का अलर्ट है कि भारत में इन देशों के दूतावास के बाहर प्रदर्शनकारी इकट्ठा हो सकते हैं. प्रदर्शन में कुछ असामाजिक तत्व भी शामिल हो सकते हैं. इसे देखते हुए सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा गया है. तीनों देशों के दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई गई. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. डिप्लोमेटिक फोर्स के साथ तालमेल कर सुरक्षा बढ़ाई गई. तीनों देशों के दूसरे प्रतिष्ठानों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई. इन देशों से जुड़े स्कूलों जैसे अमेरिकन स्कूल और अन्य स्कूलों में भी सुरक्षा नए सिरे से शिया समुदाय के प्रतिष्ठानों और मस्जिदों में भी निगरानी करने के आदेश दिए हैं. दूतावासों के आसपास प्रदर्शन करने पर पाबंदी लगा दी गई है. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं.
Israel-Iran War Live: जंग के बीच ईरान जाने वाले भारत का बासमती चावल के निर्यात पर बुरा असर
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के साझा हमले से भारत के बासमती चावल निर्यात पर बहुत बुरा असर पड़ा है. हमले के कारण चावल का निर्यात रुकने से चावल मिल थम गए है और एक्सपोर्ट हुए चावल कि फंसी रकम के साथ साथ निर्यातकों का चावल बंदरगाह पर फंस गया है. ईरान पर हुए हमलों के कारण चावल बाजार में चावल की कीमतों में गिरावट 400 से 500 रूपए प्रति टन कि गिरावट आई हैं. पिछले महीने ईरानी सरकारी एजेंसी GTC के माध्यम से हुए समझोते के तहत भारत से ईरान को करीब 1.5 लाख मैट्रिक टन बासमती चावल ईरान को निर्यात होना था. जिस कारण चावल बाजार में चार से पांच रुपए प्रति किलो के हिसाब से तेजी आई थी, जो वापस मंदी में बदल गई है.
Israel-Iran War Live:अकासा एयर की खाड़ी देशों में जाने वाली कई फ्लाइट्स कैंसिल
खाड़ी देशों में जारी तनावपूर्ण स्थिति के कारण अकासा एयर की अबू धाबी, दोहा, जेद्दाह, कुवैत और रियाद के लिए आने‑जाने वाली सभी उड़ानें 03 मार्च 2026 के लिए निलंबित कर दी गई हैं. हम इन रूट के लिए उड़ानों की स्थिति मौजूदा हालात के आधार पर लगातार अपडेट करते रहेंगे. इन शहरों के लिए 07 मार्च 2026 तक की सभी बुकिंग्स पर पैसेंजर्स को फुल रिफंड या बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा को रीशेड्यूल कर सकते हैं.
#TravelUpdate: March 02, 2026 I 11:30 IST
— Akasa Air (@AkasaAir) March 2, 2026
Due to the ongoing situation in the Middle East, all Akasa Air flights to and from Abu Dhabi, Doha, Jeddah, Kuwait and Riyadh have also been suspended for March 03, 2026. We will continue updating our flight status for these…
Israel-Iran War Live: नूंह-मेवात के 2 एमबीबीएस छात्र ईरान में फंसे, परिजनों की बढ़ी चिंता; सरकार से सुरक्षित वापसी की अपील
ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और भीषण संघर्ष की खबरों के बीच हरियाणा के नूंह जिले में भी चिंता का माहौल है. जिले के दो युवा पिछले दो वर्षों से ईरान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं. हालात बिगड़ने की खबरों के बाद उनके परिजन बेहद परेशान हैं और लगातार संपर्क में रहने की कोशिश कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, नूंह जिले के रायपुरी गांव निवासी जिया उर रहमान पुत्र शमशुद्दीन मार्च 2023 से ईरान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं. परिजनों का कहना है कि कल ही उनकी जिया उर रहमान से फोन पर बात हुई थी. फिलहाल वह सुरक्षित हैं, लेकिन क्षेत्र में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए परिवार की चिंता बढ़ गई है. लड़के की माता ने कहा, केंद्र और राज्य सरकार से अपील की है कि वहां मौजूद भारतीय छात्रों की सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित वापस लाने की व्यवस्था की जाए.
Israel-Iran War Live: चेन्नई एयरपोर्ट अब तक 28 उड़ानों को रद्द किया, देखें लिस्ट
ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव का असर हवाई सेवाओं पर पड़ा है. चेन्नई एयरपोर्ट अब तक 28 उड़ानों को रद्द किया गया है. इसमें से 13 आने और 15 जाने वाली फ्लाइट शामिल हैं. दुबई, अबू धाबी, दोहा, कुवैत, बहरीन और शारजाह की फ्लाइट कैंसिल हुई हैं
ये फ्लाइट हुईं कैंसिल...
EK0542, 6E1322, 6E1472, QR0528, EY0340, EY0341, EY0342, G90471, 3L0141, EX0544, 6E1412, QP0547, 3L0144, 6E1411, J90428, EK0543, EY0341, QR0529, 3L0142, 6F0069, 6E1471, KU0342, EK0545, EK0547, AI2211, EY0343
Israel-Iran War Live: ईरान में फंसे अमेठी के 7 छात्र, परिवार से टूटा संपर्क, PM मोदी से छात्रों के सुरक्षित वापसी की मांग
इजरायल-ईरान युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय हालात तनावपूर्ण होने के बीच ईरान में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे अमेठी जिले के 7 छात्र संकट में फंस गए हैं. मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भनौली गांव के इन छात्रों से शनिवार के बाद से परिजनों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है. संपर्क न हो पाने से परिवारों में दहशत और गहरी चिंता का माहौल है. परिजनों के अनुसार, भनौली गांव निवासी अब्बास अपनी पत्नी शाबिका के साथ ईरान में रहकर रिसर्च कार्य कर रहे हैं. इनके अलावा जवाद हुसैन, इमाम अली, तहरीर फातिमा और सदफ फातिमा सहित अन्य छात्र भी ईरान में पीएचडी व अन्य उच्च शैक्षणिक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे हैं. सभी छात्र अलग-अलग विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत बताए जा रहे हैं. परिवार वालों का कहना है कि शनिवार के बाद से किसी भी छात्र से फोन, इंटरनेट कॉल या अन्य माध्यम से संपर्क नहीं हो पा रहा है. इस अनिश्चितता ने पूरे गांव में बेचैनी बढ़ा दी है.
Israel-Iran War Live:ईरान-इजरायल जंग के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर रद्द हुईं कई उड़ानें, देखिए पूरी लिस्ट
ईरान-इजरायल जंग ने दिल्ली एयरपोर्ट से खाड़ी देशों को जाने वालीं कई उड़ानों को भी प्रभावित किया है.करीब 100 फ्लाइट्स के कैंसिल होने की खबर है. नीचे आप पूरी लिस्ट देखिए
इंडिगो 6E1463 दिल्ली- दुबई
फ्लू दुबई फज 442 दिल्ली- दुबई
इमिरेट EK511 दिल्ली- दुबई
एयर इंडिया एक्सप्रेस AIX 163 दिल्ली - मस्कट
इतिहाद EY 215, दिल्ली- दुबई
इंडिगो 6E1345 दिल्ली- दोहा
कतर QR 4781 दिल्ली- दोहा
इमिरेट EK517 दिल्ली- दुबई
एयर इंडिया AI915 दिल्ली - दुबई
एयर इंडिया AI 2255 दिल्ली- जेद्दा
एयर अरोबिया G9 466 दिल्ली- शारजाह
इंडिगो 6E 071 दिल्ली- रियाद
एयर इंडिया AI 157 दिल्ली- कोपेनहेगन
Israel Iran War Live Updates: खामेनेई के प्रदर्शन पर आज कश्मीर बंद, कई प्रतिबंध भी लगे
खामेनेई पर तेज होते प्रदर्शनों के चलते वहां कई प्रतिबंध लगा दिए गए हैं. विरोध के लिए बंद (शटडाउन) का आह्वान किया गया है. सभी शैक्षणिक संस्थान दो दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं और परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं.लाल चौक को टिन की चादरों और कंटीले तारों से पूरी तरह सील कर दिया गया है.इंटरनेट सेवाओं को भी सीमित कर दिया गया है.
Israel Iran War Live: ईरान-इजरायल युद्ध के चलते UAE-बहरीन में फंसे कर्नाटक के 100 लोग
ईरान-इजरायल जंग के बीच कर्नाटक के 100 लोग दुबई और बहरीन में फंस गए हैं. इनमें 81 लोग दुबई तो वहीं 9 लोग बहरीन में फंसे हुए हैं. देखिए लिस्ट
Israel Iran War Live Updates:खामेनेई के समर्थन में प्रदर्शन पर भारत में अलर्ट, ग्रह मंत्रालय बोला- सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहें
गृह मंत्रालय ने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद देश के विभिन्न राज्यों को संभावित हिंसा और छिटपुट विरोध प्रदर्शनों को लेकर एलर्ट जारी किया है.यह एलर्ट 28 फरवरी को ईरानी नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद देश भर में हुए शिया समुदाय के विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर दिया गया है.मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों का असर भारत की आंतरिक सुरक्षा पर पड़ सकता है, इसलिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहें. राज्यों को भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि वे ईरान समर्थक और ईरान विरोधी समूहों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें. विशेष रूप से ईरानी, अमेरिकी और इजरायली दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों के आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं.
Israel Iran War Live Updates: खाड़ी देशों से विमान सेवा बंद होने से दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के लोग, वापसी की गुहार
US- इजरायल और ईरान वॉर के चलते छत्तीसगढ़ के लोग दुबई में फंसे हैं. छत्तीसगढ़ के 150 से ज़्यादा लोग खाड़ी देश में फंसे हैं. रायपुर के भार्गव व्यास अबुधाबी में फंसे हैं. फंसे हुए लोग देश वापसी के लिए दूतावास से लगातार संपर्क में भी हैं.
Israel-Iran War Live:उमराह के लिए सउदी अरब गए माता-पिता के लिए चिंतित दिखी महिला डॉक्टर, किसे कहा थैंक्स?
IGI एयरपोर्ट पर फंसी एक महिला यात्री डॉ. राफिया खान ने कहा कि मेरे माता‑पिता उमराह के लिए सऊदी अरब गए हैं. हम उन्हें छोड़ने के लिए यहां आए थे.हमने अभी उन्हें विदा किया है. हमें बताया गया है कि सऊदी अरब की सभी फ्लाइट समय पर हैं.हम डरे हुए थे क्योंकि आज खाड़ी क्षेत्र में हालात बहुत खराब हैंऔर हमारे माता‑पिता एक ऐसे इलाके में जा रहे हैं जिसे अब युद्ध क्षेत्र जैसा माना जा रहा है. एयरलाइंस से बार‑बार संपर्क करने में हमें बहुत परेशानी हुई. बहुत से यात्री जानकारी के लिए बार‑बार पूछ रहे थे, इसलिए स्टाफ पर दबाव भी था, लेकिन स्टाफ ने हमारे साथ बहुत विनम्रता से बात की. उन्होंने हमें हर फ्लाइट की जानकारी ठीक से दी, सही जानकारी मिलने की वजह से ही हम एयरपोर्ट आ सके और अपने माता‑पिता को सही तरीके से विदा कर पाए.
#WATCH | Delhi | A passenger at IGI Airport says, Dr Rafia Khan, "My parents have gone for Umrah to Saudi Arabia. We have come here to drop them. We just saw them off... We have been told that all flights to Saudi Arabia are on time... We were scared because the Gulf is on fire… https://t.co/btlzvg2LPW pic.twitter.com/q70tm374Kk
— ANI (@ANI) March 2, 2026
Israel Iran War Live Updates:ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति से की बात
ईरान-इजरायल के जंग के बीच पीएम मोदी ने देर रात पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की और खाड़ी देश पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की.मोदी ने कहा कि भारत इस मुश्किल घड़ी में यूएई के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है. इसके अलावा पीएम मोदी ने नेतन्याहू से भी शांति की अपील की है.
Israel Iran War Live Updates: जोरबाग, जंतर-मंतर, ओखला-दिल्ली में कई जगह खामेनेई की हत्या के खिलाफ शिया समुदाय का प्रदर्शन, देखिए वीडियो
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई के समर्थन में दिल्ली में जगह जगह विरोध प्रदर्शन हुए.प्रदर्शनकारियों ने सबसे पहले दिल्ली के जंतर मंतर पर इकट्ठे होकर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की और अयातुल्लाह खामेनेई की हत्या की निंदा की,जिसमें हजारों की तादात में महिलाएं, बच्चियों समेत पुरुषों की भी तादात थी.जिसमें हर प्रदर्शनकारी की आंखों में आंसू थे और इजरायल अमेरिका के खिलाफ सख्त गुस्सा. शिया समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में इस प्रदर्शन में भाग लिया और अयातुल्लाह खामेनेई के समर्थन में पोस्टर और बैनर दिखाए.
जोरबाग, जंतर-मंतर, ओखला-दिल्ली में कई जगह खामेनेई की हत्या के खिलाफ शिया समुदाय का प्रदर्शन#Khamenei pic.twitter.com/W0kEJHUDjB
— NDTV India (@ndtvindia) March 2, 2026
Israel Iran War Live: मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों को कैसे निकालेगी मोदी सरकार?
इजरायल-ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार रात को सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की. ईरान में लगभग 10,000 भारतीय नागरिक जबकि इजराइल में 40,000 से अधिक भारतीय नागरिक रहते हैं. खाड़ी देशों और पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों की संख्या लगभग 90 लाख है.विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि पूरे क्षेत्र में भारतीय दूतावास अपने नागरिकों के साथ लगातार संपर्क में हैं और हेल्पलाइन सक्रिय कर दी गई हैं.पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव बढ़ने के कारण हवाई सेवाएं बाधित हो गई हैं, जिससे सैकड़ों भारतीय दुबई और अन्य प्रमुख हवाई अड्डों पर फंसे हुए हैं. इनमें से कई लोग सोशल मीडिया पर भारतीय सरकार से सहायता की अपील कर रहे हैं.
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला. एएमयू के छात्रों ने उनकी जनाज़े की नमाज़ अदा करने के बाद कैंडल मार्च निकाला. भारी संख्या में छात्र और स्थानीय लोगों ने मस्जिद से जुलूस निकाला और कैंपस क्षेत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. छात्रों के हाथों में मोमबत्तियां और पोस्टर नजर आए. इस दौरान अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी भी की गई.
मक्का और जेद्दाह में 24X7 कंट्रोल रूम बनाए गए
पश्चिम एशिया में तनाव के चलते अब जेद्दाह स्थित कॉन्सुलेट जनरल ऑफ इंडिया ने मक्का और जेद्दाह में 24X7 कंट्रोल रूम बनाए हैं. भारतीय नागरिकों की मदद के लिए इन्हें बनाया गया है.
In continuation of Consulate's earlier advisory pertaining to the prevailing situation, it is informed that dedicated 24x7 Control Rooms have been set up in Jeddah and Makkah to assist Indian Nationals affected by travel disruptions:
— India in Jeddah (@CGIJeddah) March 1, 2026
📍 Jeddah Control Room
📞 0507554611
📍…
कश्मीर का लाल चौक सील, इंटरनेट बंद
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की हत्या के विरोध को फैलने से रोकने के लिए श्रीनगर और कश्मीर के कई दूसरे हिस्सों में पाबंदियां लगाई जा रही हैं. विरोध का सेंटर लाल चौक सील कर दिया गया है. मोबाइल इंटरनेट सर्विस पर रोक लगा दी गई है और पूरे कश्मीर में सभी स्कूल और कॉलेज दो दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घाटी में बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच शांति की अपील की है.

उमराह करने गए हैदराबाद के 47 लोग सऊदी में फंसे,
उमराह करने हैदराबाद से गए 47 लोग सऊदी अरब में फंस गए हैं. एक महिला ने वीडियो जारी कर वहां की परेशानियों के बारे में बताया है. महिला ने दावा किया कि खाने और रहने के लिए बहुत तकलीफ है. हम बता नहीं सकते.
VIDEO | Riyadh: An Umrah pilgrim shares distress over flight disruptions amid Israel-Iran conflict leave 47 Umrah pilgrims from Hyderabad stranded in Saudi Arabia.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 1, 2026
(Full video available on PTI Videos: https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/uCfwL6LuBW
बिजनौर: खामेनेई की मौत पर शोक रैली
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लह अली खामेनेई के मौत के बाद देशभर में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन और मार्च देखने को मिल रहे हैं. यूपी के बिजनौर में शेरकोट में शिया समुदाय ने शोक रैली निकाली है. काले झंडों के साथ विरोध जताया है.
बठिंडा गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल सिख परिवारों के साथ UAE में फंसीं
पंजाब के बठिंडा गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल UAE में फंसी हुई हैं. उनके साथ सैकड़ों सिख परिवार भी हैं. पंजाब के NRI मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत ने शारजाह में फंसी प्रिंसिपल से बात की है. उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर को चिट्ठी लिखकर लोगों को सुरक्षित निकालने की अपील की है. अलग-अलग देशों में फंसे पंजाब के लोगों को जल्दी वापस लाने की अपील की है. उन्होंने अलग-अलग जगहों में फंसे लोगों से फोन पर बात की है.
Today, I spoke telephonically with the tourists and residents from Punjab stranded at the various airports at UAE because of Iran Israel conflict in the Middle East.During this time, I had a special conversation with Neeru Garg Ji (Principal, S.S.D. Girls College, Bathinda) and… pic.twitter.com/SiRQRlPfbC
— Ravjot Singh (@Ravjot_hsp) March 1, 2026
UAE में कई भारतीय घायल
जवाबी हमले में ईरान ने उन देशों पर हमला किया है, जहां अमेरिका के सैन्य अड्डे हैं. इनमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी शामिल है. UAE ने बताया है कि दो दिन में ईरान ने 165 बैलिस्टिक मिसाइलें और 541 ड्रोन दागे हैं. ज्यादातर हमले नाकाम कर दिए हैं. लेकिन मिसाइलों और ड्रोन के मलबे गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है. 58 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. UAE के भारतीय दूतावास ने बताया सभी भारतीय नागरिक खतरे से बाहर हैं.
The Embassy is aware of the injury to the Indian national and is in touch with the hospital authorities. The Indian national is out of danger. We are rendering all possible assistance. https://t.co/2YrwUvLlfO
— India in UAE (@IndembAbuDhabi) March 1, 2026
लखनऊ में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद लखनऊ में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रदर्शनकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के पुतले जला रहे हैं. साथ ही 'तुम कितने हुसैनी मारोगे हर घर से हुसैन निकलेगा' जैसे नारे भी लगा रहे हैं.
स्पाइसजेट की आज 24 उडानें रद्द हुई
मध्य पूर्व में तनाव के कारण स्पाइसजेट की आज 24 उड़ानें रद्द हुईं. इनमें 12 यूएई से आने वालीं और 12 यूएई जाने वालीं फ्लाइट्स हैं. स्पाइसजेट ने बताया कि 2 मार्च को 18 उड़ानें रद्द रहेंगी. इनमें 8 भारत से जाने वालीं और 10 यूएई से आने वालीं उड़ानें शामिल हैं. 3 मार्च को दुबई से पुणे आने वाली फ्लाइट को भी कैंसिल कर दिया गया है.
दुबई में फंसे बठिंडा के रहने वाले पति-पत्नी
प्रवीण गर्ग और नीरू गर्ग जो दुबई में फंसे हुए हैं. उनकी पड़ोसन सरबजीत कौर ने बताया करीब एक हफ्ता पहले दुबई घूमने गए थे. हफ्ते के दौरान रोजाना की तरह उनसे बात होती रहती है लेकिन कल रात करीब 1:30 बजे के बाद वह काफी मुश्किल परेशानियों का सामना कर रहे हैं, क्योंकि दुबई से भारत के लिए सभी फ्लाइट रद्द है. रहने, खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं है. यहां तक कि दवाइयां भी खत्म हो गई है. पिछले करीब 25 सालों से वह उनके पड़ोसी हैं परिवार की तरह एक साथ रहते हैं इंटरनेशनल मामलों में सरकार को तुरंत दखलअंदाजी करते हुए विदेशों में फंसे लोगों की जल्द से जल्द मदद करनी चाहिए.
तनाव के कारण 350 उड़ानें रद्द
मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण सैकड़ों उड़ानें प्रभावित हो रही हैं. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि मध्य पूर्व में एयरस्पेस पर लगी पाबंदी की वजह से भारतीय एयरलाइन कंपनियों को 350 से ज्यादा उड़ानों को रद्द करना पड़ा.
In view of airspace restrictions arising from geopolitical developments in the Middle East, a total of 350 flights operated by Indian domestic carriers have been cancelled on 01.03.2026.
— MoCA_GoI (@MoCA_GoI) March 1, 2026
Passengers are advised to check their flight status with the concerned airlines and remain…
आज रात होगी CCS की बैठक
ईरान के हालातों के बीच कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक हो सकती है. बताया जा रहा है कि दो दिन के दौरे बाद पीएम मोदी आज रात करीब 9:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. उनके दिल्ली में आने के बाद CCS की बैठक होगी. सूत्रों ने बताया कि पश्चिमी एशिया यानी मध्य पूर्व के हालात पर CCS की बैठक होगी.
🔴#BREAKING | ईरान‑अमेरिका‑इज़रायल युद्ध तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रात 10 बजे कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक बुलाई है।#Iran | #Israel | #America | #PMModi pic.twitter.com/t4OuqbC9ns
— NDTV India (@ndtvindia) March 1, 2026
ईरान में 1,200 कश्मीरी फंसे
ईरान में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. जानकारी मिली है कि वहां 1,200 से ज्यादा कश्मीरी फंसे हुए हैं. साथ ही 84 भारतीय छात्र भी हैं. मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच विदेश में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है, क्योंकि एक तरफ ईरान और दूसरी तरफ US और इजराइल एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं.
7 मार्च तक तेल अवीव के लिए एयर इंडिया की उड़ान रद्द
मध्य पूर्व में तनाव के चलते एयर इंडिया ने तेल अवीव जाने वाली उड़ानों को 7 मार्च तक रद्द कर दिया है. वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई के लिए उड़ानों का निलंबन 2 मार्च तक बढ़ा दिया है.
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि जिन यात्रियों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं, उन्हें उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/ईमेल पर सीधे सूचना दी जा रही है. यात्रियों को सलाह है कि वे airindiaexpress.com पर जाकर अपनी फ्लाइट का स्टेटस जांचें और अपनी संपर्क जानकारी अपडेट रखें. उन्होंने बताया कि जिन यात्रियों ने 28 फरवरी तक टिकट बुक करवाई थी और जिनकी यात्रा 5 मार्च तक है, वे बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के यात्रा की तारीख आगे बढ़ा सकते हैं या टिकट कैंसिल कर फुल रिफंड ले सकते हैं.
Air India Express has extended the suspension of flights to and from Bahrain, Kuwait, Oman, Qatar, Saudi Arabia, and the United Arab Emirates, until 23:59 hrs IST (18.29 hrs UTC) on 2nd March 2026. To support guests who had booked travel to or from the Gulf region up to 28th…
— ANI (@ANI) March 1, 2026
खामेनेई की मौत के बाद पटना में विरोध
इजराइल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई. इसके विरोध में शिया समुदाय सड़कों पर उतर आया है. बिहार की राजधानी पटना में शिया मुस्लिम प्रोटेस्ट मार्च निकाल रहे हैं. सैकड़ों की संख्या में निकले प्रदर्शनकारियों के हाथ में खामेनेई की तस्वीर है.
खामेनेई की मौत के बाद पटना में शिया समुदाय उतरा सड़कों पर
— NDTV India (@ndtvindia) March 1, 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद पटना में मुस्लिम समुदाय में भारी गुस्सा देखने को मिला, जहां एक प्रोटेस्ट मार्च निकाला गया, सैकड़ों लोग खामेनेई की तस्वीरें हाथों में लिए सड़क पर उतरे#AliKhamenei… pic.twitter.com/W3NOk6z2w9
गाजियाबाद का शख्स दुबई में फंसा
गाजियाबाद के गोविंदपुर इलाके में रहने वाले राकेश मित्तल का छोटा बेटा मन्नू मित्तल पिछले 4 साल से दुबई में नौकरी कर रहा है. लेकिन हाल में हुए हमले के बाद परिवार चिंता में है. दुबई में जिस जगह मन्नू मित्तल रहता है, वहां से कुछ ही दूरी पर अमेरिकी कॉन्सुलेट है. वीडियो कॉल पर परिवार की बात हो रही है लेकिन पिता की हालत ये है कि जब भी वो कुछ बोलने जाते हैं तो उनका गला भर जाता है. अब उन्हें भारत सरकार से ही उम्मीद है.
मन्नू वीडियो कॉल पर बताता है कि जहां वह रहता है उसके बराबर में ही यूएस कॉन्सुलेट है जिसे लेकर उन्हें लगातार चेतावनी दी जा रही है. उसके मोबाइल में आया मैसेज भी वह शेयर करता है. पिता राकेश मित्तल और ऊषा मित्तल बेहद परेशान हैं. माता-पिता का कहना है कि जैसे यूक्रेन से भारतीयों को निकाला था, वैसे ही दुबई से भी निकाला जाए.
ओमान में सेफ हैं भारतीय, वीडियो किया जारी
ओमान के दुकुम शहर में भी ड्रोन अटैक हुआ है. सुबह के वक्त वहां पर अटैक हुआ. दुकुम से भारतीय कैलाश बिष्ट ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह सेफ हैं. कैलाश बिष्ट उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं. उनके साथ उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के लोग भी हैं. जहां यह लोग रह रहे हैं उसे ठीक 1 किलोमीटर की दूरी पर ड्रोन से हमला हुआ है. यहां की दो कंपनियों- ओमान ड्रायडॉक और ओमान ड्रायडॉक कंपनी पर हमला हुआ. यहां बहुत से भारतीय काम करते हैं.

होर्मुज स्ट्रेट में ऑयल टैंकर पर हमला
ओमान ने रविवार को कहा कि स्ट्रेटेजिक होर्मुज स्ट्रेट में एक ऑयल टैंकर पर हमला हुआ, जिसमें उसमें सवार चार नाविक घायल हो गए. सरकारी ओमान न्यूज़ एजेंसी ने कहा कि हमला पलाऊ के झंडे वाले स्काइलाइट नाम के जहाज़ को निशाना बनाकर किया गया. इसमें क्रू मेंबर भारतीय और ईरानी बताए गए हैं. अब तक यह साफ नहीं है कि ये हमला किसने किया लेकिन हमला ऐसे वक्त हुआ है जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया और ईरान बार-बार होर्मुज स्ट्रेट पर हमले की धमकी दे रहा है.
कश्मीर में दो दिन स्कूल-कॉलेज बंद
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के विरोध में जम्मू-कश्मीर में विरोध बढ़ता जा रहा है. जम्मू-कश्मीर सरकार ने खामेनेई की हत्या के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए कश्मीर में दो दिनों के लिए सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने की घोषणा की है. कश्मीर और लद्दाख में आज बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई हैं. कई संगठनों ने सोमवार को बंद बुलाया है.
Iran-Israel War News Live: दिल्ली एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली कई उड़ाने रद्द
ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान उड़ानें काफी प्रभावित हुई हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर अभी तक 60 जाने (Departure) और 40 आने वाली(Arrival) उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं. यानी कुल अब तक 100 उड़ान रद्द हो चुकी हैं.
Iran-Israel War News Live: खामेनेई की मौत पर अजमेर में शिया समुदाय मनाएगा तीन दिन का शोक
अजमेर में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय तीन दिन का शोक मनाएगा.खामेनेई की मौत के बाद अजमेर के शिया समुदाय ने रविवार को तीन दिन का शोक घोषित किया है. यह घोषणा समुदाय के नेता सैयद आसिफ अली ने की है. उन्होंने शिया समुदाय के लोगों से अपील की कि वे शोक मनाएं और इस दौरान किसी भी तरह का उत्सव या जश्न न करें. अजमेर के दोराई और तारागढ़ दरगाह पर भी शोक सभाएं आयोजित की गईं, जहां समुदाय के सदस्यों ने प्रार्थना की और इस घटना पर दुख व्यक्त किया है.
Israel-Iran War Live Updates: संभल में खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय ने निकाला गम का जुलूस
शिया समुदाय ने ईरान के सर्वोच्च लीडर खामेनेई की अमेरिकी-इजरायली हमले में मौत पर गम का इजहार किया है. सैकड़ों लोगो ने गम का जुलूस निकाला. शिया समुदाय में खामेनेई की मौत को लेकर काफी गुस्सा है. लोगों ने अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हाथों में पोस्टर लेकर निकले.
Iran-Israel War Updates Live: दुबई ने अपने नागरिकों के लिए जारी किए अलर्ट
दुबई के लोगों के लिए ईरानी हमले के बीच अलर्ट जारी हुए हैं. फोन अलर्ट के जरिए बताया गया है कि मौजूदा हालात और संभावित मिसाइल खतरे के कारण तुरंत किसी सुरक्षित इमारत में शरण लें.खिड़कियों, दरवाजों और खुले स्थानों से दूर रहें.
Iran-Israel War News Live: ईरान ओमान को भी नहीं छोड़ रहा, खसब बंदरगाह के पास ऑयल टैंकर तबाह, 4 घायल
अपने ऊपर हुए हमले से बौखलाए ईरान ने अब ओमान के खसब बंदरगाह एक ऑयल टैंकर पर हमला किया है. इस दौरान जहाज पर मौजूद 4 लोग घायल हो गए. यह जानकारी एपी (AP) की रिपोर्ट से मिली है.
PV Sindhu In Dubai: बहुत टेंशन वाला और डरावना पल,दुबई में फंसी स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु
ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच शनिवार से शुरू हुई जंग से वैश्विक स्तर पर हवाई यातायात प्रभावित हुआ है.दुनियाभर के लोग अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं.भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी दुबई में फंसी हुई हैं.सिंधु सुरक्षित हैं.इसकी जानकारी उन्होंने रविवार सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से दी.सिंधु ने एक्स पर लिखा, "यह मुश्किल बढ़ती जा रही है, और हालात हर घंटे और डरावने होते जा रहे हैं.कुछ घंटे पहले, एयरपोर्ट पर हम जहां छिपे हुए थे, उसके पास एक धमाका हुआ.मेरे कोच को जल्दी से उस जगह से भागना पड़ा क्योंकि वह धुएं और मलबे के सबसे करीब थे.यह हम सभी के लिए बहुत टेंशन वाला और डरावना पल था.
Iran-Israel War Live : अमरीका-ईरान जंग में फंसे पंजाबियों की सुरक्षा के लिए पीएम मोदी से मिलेंगे सुखबीर सिंह बादल
लुधियाना के समराला पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अमरीका-ईरान जंग में फंसे पंजाबियों की सुरक्षा को लेकर वे प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे.विशेष फ्लाइट्स की मांग कर पंजाबियों को सुरक्षित लाने की मांग करेंगे.
Israel Iran War Latest News: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इन देशों में CBSE ने स्थगित कर दी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं
ईरान-इजरायल युद्ध का असर सीबीएसई की 10वीं-12वीं की परीक्षाओं पर भी पड़ा है. सीबीएसई ने ताजा सूचना देते हुए बताया कि छात्रों और स्कूलों को सूचित किया जाता है कि मध्य पूर्व (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई) के कुछ हिस्सों में वर्तमान स्थिति को देखते हुए, बोर्ड ने 2 मार्च 2026, सोमवार को होने वाली कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं को मध्य पूर्व क्षेत्र में स्थगित करने का निर्णय लिया है.
Israel-Iran War Live Updates: मध्य पूर्व से होकर जाने वाली 26 उड़ानें रद्द, तिरुवनंतपुरम का एयरपोर्ट सूना
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच मध्य पूर्व से होकर जाने वाली 26 उड़ानें रद्द हो गई हैं. इसके चलते तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पूरी तरह खाली नजर आया.
Israel-Iran War LIVE: दुबई में फंसे भारतीय, कई विमान मध्य पूर्व के अलग‑अलग एयरपोर्ट्स पर अटके
एयर इंडिया की 2 उड़ानें दुबई में फंसी हुई हैं. इंडिगो की 8 उड़ानें मध्य पूर्व के अलग‑अलग एयरपोर्ट्स पर अटकी रहीं. एयर इंडिया एक्सप्रेस की भी 5 उड़ानें मध्य पूर्व के विभिन्न एयरपोर्ट्स पर रोक दी गई थीं. यह जानकारी नहीं है कि ये उड़ानें भारत वापस लौटी हैं या नहीं.
Iran vs Israel LIVE Updates: तेहरान में भारतीयों की चिंता, AIMSA के मेडिकल छात्रों ने लिखा एस जयशंकर को पत्र
ऑल इंडियन मेडिकल स्टूडेंट्स’ एसोसिएशन ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखकर तेहरान में हुए धमाकों के बीच वहां मौजूद भारतीय छात्रों की सुरक्षा पर चिंता जताई है और तुरंत निकासी की मांग की है.अपील में, AIMSA ने विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यन जयशंकर से आग्रह किया गया कि वे तुरंत और सक्रिय कदम उठाएं, ताकि उस क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित रहें. संगठन ने कहा कि हालात पर लगातार नजर रखना, छात्रों और उनके परिवारों से समय‑समय पर संपर्क बनाए रखना, और साफ‑साफ सलाह जारी करना बहुत जरूरी है ताकि घबराहट और भ्रम न फैले.
Indians In Dubai Live: कॉलेज के ऊपर मिसाइल देख हम डरे हुए हैं,दुबई में फंसे छात्र सिद्धार्थ ने बताया डराने वाला मंजर
ईरान-इजरायल के बीच जारी युद्ध के बीच दुबई से जुड़े भारतीय छात्र ने एनडीटीवी से उस भयानक मंजर की दास्तान सुनाई है. सिद्धार्थ ने बताया कि हम लोग इस वक्त कॉलेज परिसर में ही हैं. यहां हमने कल रात दो मिसाइल अपने कॉलेज के ऊपर से आती देखी थीं और हम लोग इस वक्त काफी डरे हुए हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि हम लोग तो फिलहाल सुरक्षित हैं. सिद्धार्थ ने आगे बताया कि माता-पिता चिंता कर रहे हैं. खाने के सामान हैं पर हम डरे हुए हैं और भारत सरकार से जल्द से जल्द यहां से निकलना चाहते हैं.
Iran-Israel War Live Updates: मिडिल ईस्ट के देशों में फंसे भारतीयों पर MEA की एडवायजरी
दुबई,कतर, बहरीन समेत मिडिल ईस्ट के देशों में फंसे भारतीयों के लिए भारत के विदेश मंत्रालय ने एडवायजरी जारी की है. MEA ने कहा कि भारत में मौजूद सभी विदेशी नागरिक, जिनकी यात्रा योजनाएं पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) की मौजूदा स्थिति के कारण बदल गई हैं और जिन्हें अपने वीजा बढ़ाने या अपने ठहराव को नियमित करने में मदद चाहिए, वे नजदीकी विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) से संपर्क करें.संबंधित FRRO आपको सभी जरूरी प्रक्रियाओं में मदद करेगा.
Iran Indian Nationals LIVE:भारत से मिडिल ईस्ट के देश जाने वाले भारतीय भी फंसे
एनडीटीवी से खास बातचीत में राजस्थान के सोमनाथ ने बताया कि वे लेबनान काम के लिए जाना चाहते थे, सुबह 5 बजे से एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे हैं और अब उन्हें नहीं पता आगे क्या करें.संदीप लंदन में काम करते हैं और भारत एक समारोह में शामिल होने आए थे.अब वे कहते हैं कि बड़ी मुसीबत में हैं क्योंकि उनकी छुट्टी पहले ही बढ़ चुकी थी. उन्हें सोमवार तक किसी भी हालत में ऑफिस जॉइन करना है, लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे कैसे पहुंचेंगे. दो यात्री दुबई घूमने जा रहे थे, लेकिन उनकी फ्लाइट रद्द हो गई, इसलिए वे भी दिल्ली एयरपोर्ट पर फंस गए हैं.उनका कहना है कि होटल बुकिंग, घूमने की योजनाएं और वापसी की फ्लाइट सब कुछ पहले से तय था.अब यह उनके लिए बड़ा नुकसान है. लंदन से आया एक विदेशी दंपत्ति एक शादी में शामिल होने दिल्ली पहुंचा था, लेकिन अब वे घबराए हुए हैं क्योंकि उन्हें नहीं पता आगे क्या करें.
Iran US conflict LIVE: दिल्ली एयरपोर्ट पर फंसे विदेशी यात्री, समझ नहीं आ रहा क्या करें
दिल्ली एयरपोर्ट से एनडीटीवी की संवाददाता तेजश्री ने बताया कि बहुत से यात्री जिनकी कनेक्टिंग फ्लाइट थी, अब वापस जाने का भी कोई रास्ता नहीं बचा है. मध्य पूर्व की स्थिति को देखते हुए, मध्य पूर्व देशों के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. वे उड़ानें भी रद्द हैं जो अपने रास्ते में मध्य पूर्व से होकर गुजरती थीं. इन उड़ानों के रद्द होने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्री फंस गए हैं.
Iran Indian Nationals LIVE:दुबई में फंसे 84 लोग, पुणे के एक नामी स्कूल के 80 छात्र और 4 शिक्षक शामिल
ईरान की ओर से जबाबी कार्रवाई का असर दुबई पर भी देखने को मिल रहा है. इस दौरान वहां कई भारतीयों के फंसे होने की खबर है. इसमें पुणे के एक नामी स्कूल के 80 छात्र और 4 शिक्षक शामिल हैं. ये सभी दुबई एक स्टडी विजिट के लिए गए थे.अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी छात्र और शिक्षक सुरक्षित हैं. विदेश मंत्रालय उनकी जल्द से जल्द भारत वापसी के लिए प्रयास कर रहा है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय भी उनकी यात्रा को जल्दी से जल्दी सुगम बनाने के लिए समन्वय कर रहा है.