विज्ञापन

ईरान ने आज फिर कुवैत, दुबई और इजरायल में किया बड़ा हमला, मची अफरातफरी

ईरान ने शनिवार को दावा किया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच उसने दुबई में अमेरिकी सेना के दो "छुपने के ठिकानों" पर हमला किया है. यह जानकारी ईरानी सरकारी मीडिया फार्स न्यूज एजेंसी ने दी.

ईरान ने आज फिर कुवैत, दुबई और इजरायल में किया बड़ा हमला, मची अफरातफरी
मिडिल ईस्ट के देश आज ईरान के हमलों से थर्रा उठे.
  • ईरान की सेना ने संयुक्त अरब अमीरात में स्थित यूक्रेनी ड्रोन-रोधी प्रणाली डिपो को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया
  • ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजरायल की ओर मिसाइल दागने का दावा किया, जिसे इजरायली सेना ने रोक लिया था
  • ईरान की सेना ने ड्रोन हमला कर कुवैत के एयरपोर्ट को काफी नुकसान पहुंचाया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

शनिवार को ईरान ने मिडिल ईस्ट को बारूदी कर दिया. ईरान की सेना ने कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले किए. इसके बाद कुवैत नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि ईरान के इन हमलों के दौरान हवाई अड्डे की रडार प्रणाली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. ईरान की सेना यहीं नहीं रुकी. आज ही ईरानी सेना ने कहा कि उसने संयुक्त अरब अमीरात में स्थित यूक्रेनी ड्रोन-रोधी प्रणाली डिपो को निशाना बनाया है, जिसका इस्तेमाल अमेरिकी सेना की सहायता के लिए किया जा रहा था. ईरान के केंद्रीय सैन्य अभियान कमान खातम अल-अनबिया ने सरकारी टीवी पर प्रसारित एक बयान में कहा, "दुबई में अमेरिकी कमांडरों और सैनिकों के ठिकानों को निशाना बनाए जाने के साथ ही... दुबई में स्थित यूक्रेनी ड्रोन-रोधी प्रणाली डिपो, जो अमेरिकी सेना की सहायता के लिए था, को भी निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया." इससे पहले शनिवार को, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने संयुक्त अरब अमीरात की अचानक यात्रा के दौरान कहा कि दोनों देश रक्षा क्षेत्र में सहयोग करने पर सहमत हुए हैं.

इजरायल पर हमला

वहीं ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने शनिवार तड़के इजरायल की ओर मिसाइल दागने का दावा किया, जो मध्य पूर्व में युद्ध शुरू होने के बाद से उनका पहला हमला था. हालांकि, इजरायली सेना ने कहा कि उसने मिसाइल को रोक लिया. शुक्रवार को तेहरान के खिलाफ अपने अभियान को "तेज और विस्तारित" करने की धमकी देने के कुछ घंटों बाद इजरायल ने ईरान के परमाणु संयंत्रों पर हमला किया. 

दुबई पर हमला

ईरान ने शनिवार को दावा किया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच उसने दुबई में अमेरिकी सेना के दो "छुपने के ठिकानों" पर हमला किया है. यह जानकारी ईरानी सरकारी मीडिया फार्स न्यूज एजेंसी ने दी. समाचार एजेंसी के अनुसार, हजरत खातम अल-अनबिया के केंद्रीय मुख्यालय के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिकी सेना के जवान इन छुपने के ठिकानों में चले गए थे. प्रवक्ता ने दावा किया कि इन छुपने के ठिकानों में 500 से अधिक अमेरिकी सेना के जवान थे, जिनमें से लगभग 400 पहले ठिकाने में और 100 दूसरे ठिकाने में थे. फार्स न्यूज एजेंसी द्वारा प्रकाशित प्रवक्ता के दावों के अनुसार, आईआरजीसी ने इन स्थानों की पहचान की और सटीक मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिससे भारी नुकसान हुआ. प्रवक्ता ने आगे कहा, "ट्रंप और अमेरिकी सेना के कमांडरों को यह अच्छी तरह समझ आ गया होगा कि यह क्षेत्र अमेरिकी सैनिकों के लिए कब्रिस्तान बन जाएगा, और उनके पास वीर लोगों और इस्लाम के बहादुर योद्धाओं की दिव्य इच्छा के आगे आत्मसमर्पण करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा."

ये भी पढ़ें-

अबू मूसा, ग्रेटर तुनब और लेसर तुनब... ईरान से होर्मुज खुलवाने के लिए अंग्रेजों वाला नुस्खा आजमाएगा अमेरिका

मरकावा नरसंहार 2006 के बाद 2026, 100 इजरायली टैंक मारने का हिज्बुल्लाह ने किया दावा

ईरान युद्ध में ट्रंप को शनिवार क्यों पसंद, पेंटागन की पिज्जा मीटर रिपोर्ट से क्यों दहशत में रक्षा विशेषज्ञ?

इजरायल की 'किल लिस्ट' से ईरान के विदेश मंत्री और संसद के स्पीकर को अचानक क्यों हटाया गया?

चीन ने खड़ी कर दी अपनी भेड़िया रोबोट आर्मी, मिसाइल-रॉकेट लॉन्चर से लैस होकर जानिए कैसे लड़ेंगे युद्ध

कुत्तों और इंसानों का 15,000 साल से भी अधिक पुराना है नाता, नई रिसर्च में कई बातें चौंकाने वाली

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com