विज्ञापन

US Iran War: 'हमने उनका बटुआ मार लिया...', ईरान के जंग के बीच अमेरिका ने ऐसा क्यों कहा?

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बताया कि जंग की वजह से ईरान की हालत खस्ता हो गई है. उन्होंने कहा कि आर्मी को पगार नहीं मिल पा रहा और देश में महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है.

US Iran War: 'हमने उनका बटुआ मार लिया...', ईरान के जंग के बीच अमेरिका ने ऐसा क्यों कहा?

अमेरिका ने कहा है कि ईरान की 1 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी जब्त कर ली है. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि हमने ईरान की क्रिप्टोकरेंसी जब्त कर ली है. बेसेन्ट ने 2026 रीगन नेशनल इकोनॉमिक फोरम में एक पैनल डिबेट के दौरान कहा, "मेरा मानना ​​है कि हमने लगभग एक अरब डॉलर की क्रिप्टो करेंसी जब्त कर ली है. हमने सीधे-सीधे उनके बटुए मार लिए हैं."

बेसेंट ने आगे कहा, "ईरानियों को शायद यह एहसास भी नहीं होगा कि उनका बटुआ मार लिया गया है."

ईरान की बदहाली बता रहे अमेरिका वित्त मंत्री

अमेरिकी वित्त मंत्री ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि 40 या 50% सैनिकों को सैलरी नहीं मिल रही है. पुलिस स्टेशन पर रिपोर्ट नहीं कर रही है. महंगाई शायद 200% से ज़्यादा है. उन्हें खाने के वाउचर देने पड़ रहे हैं. उन्होंने इंटरनेट बंद कर दिया है."

अमेरिका और ईरान के बीच कहां तक पहुंची बातचीत?

अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थों के जरिए 60 दिन के सीजफायर प्रस्ताव पर बात जारी है. हालांकि दोनों पक्षों में कुछ बिंदुओं पर मतभेद की वजह से इसपर अंतिम फैसला नहीं हो पा रहा है.

अमेरिका ईरान पर होर्मुज खोलने और न्यूक्लियर स्टॉक सौंपने का दबाव बना रहा है, जबकि ईरान की ओर से कहा जा रहा है कि वो इन न्यूक्लियर स्टॉक पर कोई बातचीत नहीं करेगा. राष्ट्रपति ट्रंप भी कई बार कह चुके हैं कि डील बस पूरा होने वाला है लेकिन जमीन पर ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा है.

शनिवार (30 मई 2026) को व्हाइट हाउस के 'सिचुएशन रूम' में राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने शीर्ष सलाहकारों के साथ ईरान मामले पर अहम बैठक की. लेकिन घंटों के मंथन के बाद भी इस हाई-प्रोफाइल बैठक से कोई ठोस रास्ता बाहर नहीं निकल सका. यानी ईरान पर हुई सिचुएशन रूम की बैठक ट्रंप ने बिना कोई फैसला सुनाए समाप्त कर दी. व्हाइट हाउस की तरफ से भी बैठक के घंटों बाद कोई बयान नहीं दिया गया है.

यह भी पढ़ें: ईरान से डील पर ट्रंप की मैराथन बैठक, लक्ष्मण रेखा पार करेंगे? होर्मुज-परमाणु हथियारों पर क्या होगा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com