विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2011

ईरान में 8 को दी गई फांसी

ईरान की राजधानी तेहरान मेंआठ लोगों को फांसी पर लटकाया गया। इनमें सात मादक पदार्थो की तस्करी और एक दुष्कर्म के मामले में दोषी था।
तेहरान: ईरान की राजधानी तेहरान में बुधवार को आठ लोगों को फांसी पर लटकाया गया। इनमें सात मादक पदार्थो की तस्करी और एक दुष्कर्म के मामले में दोषी था। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा के बाद तेहरान में सभी को फांसी दी गई। गौरतलब है कि ईरान में हत्या, बलात्कार, हथियारबंद लूट और पांच किलोग्राम से अधिक के नशीले पदार्थो की तस्करी मामले में सजा-ए-मौत का प्रावधान है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ईरान, मौत, सजा, फांसी, Iran, Death, Penalty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com