विज्ञापन

सड़कें खाली, शेल्टर होम में लोग... ईरान के हमलों के बाद क्या है इजरायल के हालात, तेल अवीव से पत्रकार ने NDTV को बताया

इजरायली पत्रकार रेविटल मोसेस ने बताया कि सुबह 8 बजे हमारे मोबाइल फोन पर अलर्ट दिया गया था. इसके कुछ देर बाद शहरों में मौजूद में अलर्ट सिस्टम से अलर्ट की आवाज सुनाई पड़ी. इसके बाद हम लोग शेल्टर की ओर भागे. इसके बाद हम लोग न्यूज देखना शुरू किया. फोन पर अलर्ट आते ही हमें यह बताया गया कि प्रोटेक्टिव शेल्टर में चले जाए या फिर शेल्टर के आस-पास ही रहें.

सड़कें खाली, शेल्टर होम में लोग... ईरान के हमलों के बाद क्या है इजरायल के हालात, तेल अवीव से पत्रकार ने NDTV को बताया
Iran Israel War: तेल अवीव से वहां के हालात बताती इजरायली पत्रकार.
  • ईरान ने इजरायल और मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य कैंपों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है.
  • इजरायल की राजधानी तेल अवीव में लोग सुरक्षा के लिए शेल्टर होम में छिपे हुए हैं और सड़के खाली हैं.
  • सुबह आठ बजे मोबाइल पर अलर्ट आने के बाद लोग प्रोटेक्टिव शेल्टर में चले गए और अलर्ट सिस्टम सक्रिय हुआ.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
तेल अवीव:

Iran Israel War: इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. ईरान ने इजरायल के साथ-साथ मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी आर्मी कैंपों को निशाना बनाया है. ईरान और इजरायल के हमले से तीसरे विश्व युद्ध की आशंका बन गई है. इस समय ईरान के मिसाइल इजरायल के साथ-साथ आस-पास के देशों में मौजूद में अमेरिकी सैन्य कंपों को निशाना बना रहे हैं. ईरान के हमले के बाद इजरायल में क्या हालात है? तेल अवीव से इजरायली पत्रकार रेविटल मोसेस ने NDTV पर वहां के हालात के बारे में बताया है. इजरायली पत्रकार रेविटल मोसेस ने बताया कि वो अभी इजरायल की राजधानी तेल अवीव में है. जहां सड़के खाली है, लोग शेल्टर होम में छिप चुके हैं. 

सुबह 8 बजे मोबाइल पर आया अलर्ट, शेल्टर होम में गए लोग

इजरायली पत्रकार रेविटल मोसेस ने बताया कि सुबह 8 बजे हमारे मोबाइल फोन पर अलर्ट दिया गया था. इसके कुछ देर बाद शहरों में मौजूद में अलर्ट सिस्टम से अलर्ट की आवाज सुनाई पड़ी. इसके बाद हम लोग शेल्टर की ओर भागे. इसके बाद हम लोग न्यूज देखना शुरू किया. फोन पर अलर्ट आते ही हमें यह बताया गया कि प्रोटेक्टिव शेल्टर में चले जाए या फिर शेल्टर के आस-पास ही रहें.

तेल अवीव के सिविलियन एरिया से रिपोर्ट

इजरायली पत्रकार ने बताया कि मैं तेल अवीव के सिविलियन एरिया में हूं. यहां सड़के लगभग खाली है. लोग शेल्टर होम में छिपे है. यहां हमले धमाके की कोई आवाज तो नहीं सुनी. लेकिन आयरन डोम के अलर्ट को हमने सुना. उन्होंने बताया कि शेल्टर होम अंडरग्राउंड होता है. वहां शायद इटरनेट काम नहीं करेगा. इसलिए वहां अंदर के विजुअल तो हम नहीं दिखा सकते हैं. फिर भी वहां आस-पास मौजूद लोगों की भीड़ को देखकर आप सहज अंदाजा लगा सकते हैं. 

2025 जून के हमले में पत्रकार रेविटल का परिवार भी आया था जद में

इजरायली पत्रकार ने आगे बताया कि लोगों के घर के अंदर जो शेल्टर हैं, वो सेफ नहीं थे. इसलिए लोग कहते है माइनस-2 वाले शेल्टर जाना बेहतर होता है. उन्होंने यह भी बताया कि 2025 जून में जब ईरान का हमला हुआ था तब मेरी फैमिली भी उसकी जद में आया था. तब हमारे अपार्टमेंट का जो शेल्टर था वो कमजोर साबित हुआ. तब से लोग पब्लिक शेल्टर में छिपना ज्यादा उचित समझते हैं. 

इजरायली पत्रकार ने कहा- यहां के लोगों को अब हमले की आदत सी हो गई है

उन्होंने यह भी बताया कि इजरायल के लोगों को हमले की आदत सी पड़ गई है. जब आप आतंकवाद से जंग लड़ रहे होते हैं तो लोगों को इस तरह के हमलों की आदत हो जाती है. इस समय शेल्टर होम में ज्यादा लोग जा चुके हैं. सड़कें लगभग खाली हो चुकी है. सुबह 8 बजे अलर्ट आने के बाद जब हम शेल्टर में गए तो थोड़ी देर बाद कॉफी पीने बाहर आए थे, तब कई लोग वहां मौजूद थे. अभी लगभग लोग शेल्टर होम में हैं.

यह भी पढ़ें - इजरायली हमले से ईरान आगबबूला, सऊदी, कतर, कुवैत, UAE सहित 7 देशों में अमेरिकी ठिकानों पर दागी मिसाइलें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com