विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2012

पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय चौकियों पर गोलीबारी

Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
पाकिस्तानी सैनिकों ने पिछले 24 घंटे से भी कम समय में जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग जगहों पर संघर्ष विराम का दो बार उल्लंघन किया और नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की जिससे सीमा सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए।
जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने पिछले 24 घंटे से भी कम समय में जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग जगहों पर संघर्ष विराम का दो बार उल्लंघन किया और नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की जिससे सीमा सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजरों ने राकेट दागे और छोटे हथियारों से कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में शाम साढे सात बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा चौकियों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि सांबा जिले में स्थित अस्पताल में दोनों घायल जवानों को भर्ती कराया गया है।

संघर्ष विराम की दूसरी घटना सोमवार रात जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर हुई। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि शाम सात बजकर 45 मिनट पर पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे शाहपुर में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि किसी के हताहत या नुकसान होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारी ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने पाक गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, पाकिस्तान, संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय चौकियों पर गोलीबारी, India, Indo-Pak Conflict