विज्ञापन

मेरे मन में माधव-राघव एक हैं... यूपी के कुंडा में बोले धीरेंद्र शास्त्री; हिंदू ना बंटे इसलिए माफी मांगी 

भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवादों में घिरे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यूपी के कुंडा में फिर सफाई दी. 

मेरे मन में माधव-राघव एक हैं... यूपी के कुंडा में बोले धीरेंद्र शास्त्री; हिंदू ना बंटे इसलिए माफी मांगी 
भगवान श्रीकृष्ण के विवाद पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने फिर माफी मांगी है.
  • उन्होंने रामकथा के दौरान माधव और राघव को एक बताते हुए राम और श्याम की एकता पर जोर दिया है
  • शास्त्री ने स्पष्ट किया कि उनकी माफी का उद्देश्य हिंदू समाज को बांटने से रोकना और भाईचारे को बढ़ावा देना था
  • उनके विवादित बयान पर संत समाज और यादव समुदाय ने आपत्ति जताई थी, जिससे विवाद काफी बढ़ गया था

भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए अपने बयान पर उठे विवाद के बीच कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर सफाई दी है. उत्तर प्रदेश के कुंडा में रामकथा के दौरान उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावना आहत करना नहीं था. उन्होंने साफ कहा कि हिंदू समाज एकजुट रहे, इसलिए उन्होंने माफी मांगी है.

'माधव और राघव एक हैं'

रामकथा के मंच से धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "मेरे मन में माधव-राघव एक हैं." उन्होंने आगे कहा, "राम और श्याम एक हैं." उनके इस बयान को हालिया विवाद के बाद माहौल शांत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

माफी पर भी दी सफाई

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "हिंदू ना बंटे इसलिए मांगी माफी." उन्होंने यह भी कहा कि वह हिंदू समाज के लिए काम कर रहे हैं और सभी हिंदू आपस में भाई हैं. कथा के दौरान उन्होंने मथुरा से जुड़े मुद्दे पर भी अपनी बात रखी.

कृष्ण टिप्पणी के बाद शुरू हुआ था विवाद

दरअसल कुछ समय पहले भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई उनकी एक टिप्पणी के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. इस बयान पर संत समाज के कई लोगों ने आपत्ति जताई थी. यादव समाज की ओर से भी विरोध दर्ज कराया गया था. विवाद इतना बढ़ा कि श्रीकृष्ण के समर्थकों और धीरेंद्र शास्त्री के समर्थकों के बीच बहस छिड़ गई.

राजनीति में भी गूंजा मामला

यह मुद्दा राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गया. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी बयान का विरोध किया था. वहीं कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में सामने आए थे. अब कुंडा में दिए गए नए बयान और दोबारा मांगी गई माफी के बाद इस पूरे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है.

यह भी पढ़ें | राजा भैया के कुंडा में बाबा बागेश्वर की कथा, आने की गुहार लगा रहीं पत्नी भानवी कुमारी

यह भी पढ़ें | सोए हिंदुओ को जगाना जरूरी...धीरेंद्र शास्त्री के बचाव में उतरे राजा भैया, प्रतापगढ़ में 4 दिन चलेगी रामकथा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhirendra Krishna Shastri, Bageshwar Dham, Religious Controversy India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com