फिलिस्तीन के बीच चल रहे संघर्ष के बीच इजरायल (Israel Palestine Conflict) में हमास (Hamas Group) के हमले में कई विदेशी नागरिकों की भी मौत हो गई है. हमास के हमले में एक भारतीय केयरकेटर महिला भी घायल हुई हैं, जो हमास के हमले के वक्त अपने पति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थीं. परिवार ने NDTV को इसकी जानकारी दी.
शनिवार को इजराइल के दक्षिणी भाग के एक तटीय शहर अश्कलोन में हवाई हमले में इजरायल में रहने वाली एक भारतीय केयरटेकर घायल हो गईं. उसका नाम शीजा आनंद हैं. वो केरल के कन्नूर की रहने वाली हैं. 41 साल की शीजा आनंद, पिछले 7 सालों से इजरायल में रह रही हैं और शनिवार दोपहर जब हमास ने अचानक हमला किया था, उस वक्त वो अपने परिवार के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रही थीं. इसी दौरान वह हमास की गोलाबारी की चपेट में आ गईं.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
शीजा आनंद के पति ने NDTV से कहा, "शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हम वीडियो कॉन्कॉल पर बात कर रहे थे. वह मुझसे कह रही थी कि रॉकेट हमले हो रहे हैं. मैंने उसे सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए कहा. अचानक फोन डिसकनेक्ट हो गया."
उन्होंने आगे कहा, "मुझे बताया गया कि उसके पैर, छाती, पेट पर चोटें हैं. उसके ऑपरेशन के बाद मुझे उसके दोस्तों ने वीडियो कॉल किया. तभी मैंने शीजा को देखा. बातचीत के दौरान पता चला कि उसे रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के लिए दूसरे अस्पताल ले जाया गया.''
हमास के हमले में दर्जनों विदेशी मारे गए हैं. इसमें थाईलैंड, नेपाल, यूक्रेन, फ्रांस, ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और कंबोडिया के पीड़ित शामिल हैं. शीजा के पति ने कहा, "हमें दूतावास या हमारी सरकार से कोई फोन नहीं आया है. मुझे बस इतना कहना है कि भारत सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए. इस समय सरकार को हमारी मदद करनी चाहिए."
यरुशलम में भारतीय दूतावास और फिलिस्तीन में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने शनिवार को सलाह जारी कर संबंधित देशों में भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और आपातकाल के मामले में सीधे कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी है.
ये भी पढ़ें:-
इजरायली बंधकों की रिहाई के लिए आगे आया कतर, हमास से 'अदला-बदली' के प्रस्ताव पर कर रहा बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं