विज्ञापन

नेतन्याहू के दफ्तर पर किया हमला: ईरान का इजरायल को लेकर बड़ा दावा

ईरान ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला करने का दावा किया है. ईरान ने यह भी दावा किया है कि एयरफोर्स कमांडर के ऑफिस पर भी हमला किया गया है.

नेतन्याहू के दफ्तर पर किया हमला: ईरान का इजरायल को लेकर बड़ा दावा
इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू. (फाइल फोटो)
IANS

ईरान और इजरायल के बीच जंग का आज तीसरा दिन है. दोनों एक-दूसरे पर लगातार मिसाइलों और ड्रोन से हमला कर रहे हैं. इस बीच ईरान ने इजरायल को लेकर बड़ा दावा किया है. ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला किया है. साथ ही IRGC ने इजरायल के एयरफोर्स कमांडर के घर पर भी हमला करने का दावा किया है.

IRGC ने एक बयान जारी कर बताया कि 'ऑपरेशनल ट्रुथ प्रॉमिस 4' के तहत इजरायल के प्रधानमंत्री और एयरफोर्स कमांडर के ऑफिस को अचानक मिसाइल हमलों में निशाना बनाया और बुरी तरह हमला किया. IRGC ने नेतन्याहू को 'क्रिमिनल प्राइम मिनिस्टर' बताया है.

ईरान ने यह भी दावा किया है कि ईरान के कामयाब मिसाइल हमलों ने जायोनी शासन के सरकारी कॉम्प्लेक्स पर फोकस किया है और इन हमलों की कामयाबी और जानकारी बाद में दी जाएगी.

ईरान में बेकाबू हो गई IRGC?

IRGC ईरान की स्पेशल फोर्स है, जिसे 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद बनाया गया था. इजरायली हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई के मारे जाने के बाद अब यह बेकाबू हो गई है. बताया जा रहा है कि कब, कहां और कैसे हमला करना है, ये सबकुछ IRGC अपने हिसाब से ही तय कर रही है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा कि ओमान पर हमला करना उनकी पसंद नहीं थी.

3 दिन से जारी है जंग

अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमला कर दिया था. हमले के पहले ही दिन इजरायल ने तेहरान में अयातुल्लाह अली खामेनेई के कंपाउंड पर बमबारी की थी. इन्हीं हमलों में खामेनेई मारे गए थे. रविवार रात को ईरानी मीडिया ने खामेनेई की मौत की पुष्टि की थी. इसके बाद से ही हालात और बिगड़ गए हैं. ईरान ने खामेनेई की मौत का बदला लेने की बात कही थी. ईरान की ओर से इजरायल और खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर लगातार हमले हो रहे हैं. वहीं, इजरायल भी लगातार ईरान पर हमले कर रहा है. इजरायल का दावा है कि उसके हमलों में खामेनेई समेत 40 टॉप कमांडर मारे गए हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com