फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास और इजरायल के बीच संघर्ष (Israel Palestine Conflict) जारी है. शनिवार को हमास ने गाजा पट्टी (Gaza Strip) से इजरायल पर 5 हजार से ज्यादा रॉकेट (Hamas Rocket Attack) दागे. हमास के लड़ाकों ने इजरायली महिलाओं और बच्चों समेत कई नागरिकों को बंधक बनाकर रखा है. कुछ विदेशी नागरिक भी उसके कब्जे में हैं. इस बीच इन सभी की रिहाई के लिए मुस्लिम देश कतर (Qatar Negotiating Hostage-Prisoner) आगे आया है. न्यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, कतर ने हमास की ओर से बंधक बनाई गईं इजरायली महिलाओं और बच्चों की रिहाई के लिए मध्यस्थता की पेशकश की है.
न्यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, कतर के मध्यस्थों ने हमास के अधिकारियों से इजरायल के जेलों में बंद 36 फिलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों के बदले गाजा से पकड़े गए इजरायली नागरिकों की रिहाई की पेशकश की है. उन्होंने कहा कि इस मामले में कतर अमेरिका के साथ भी समन्वय कर रहा है. दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है. हालांकि, दोनों पक्षों के बीच अभी तक किसी भी प्रकार से सफलता के संकेत नहीं मिले हैं.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
रविवार शाम इजरायल की सरकार ने बताया कि हमास की ओर से बंधक बनाए गए लोगों की संख्या 100 से अधिक है. इजरायली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कोनरिकस ने कहा, 'इनमें कुछ ज़िंदा हैं और माना जा रहा है कि कुछ की मौत हो गई है.' उन्होंने कहा कि बंधकों में बच्चे, महिलाएं, बुज़ुर्ग और शारीरिक रूप से अक्षम लोग शामिल हैं.
वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, 'उनके सकुशलता होने की ज़िम्मेदारी हमास की है और अगर किसी ने उन्हें नुकसान पहुंचाया तो उसे सबक सिखाया जाएगा.'
अब तक इजरायल और हमास के बीच संघर्ष में दोनों ओर के 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. हमास के हमले में अब तक 780 से ज़्यादा इजरायिलों की मौत हुई और 2000 लोग घायल हुए हैं. इजरायल ने गाजा पट्टी में हमास के 17 ठिकानों और 4 हेडक्वार्टर पर हवाई हमले किए हैं.
ये भी पढ़ें:-
VIDEO: गाजा पट्टी पर इजरायल की एयर स्ट्राइक, हमास के ठिकानों पर किए ताबड़तोड़ हवाई हमले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं