विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2011

न्यूजीलैंड में हत्या के आरोप में भारतीय को उम्रकैद

न्यूजीलैंड की अदालत ने भारतीय मूल के नागरिक को एक महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी की हत्या करने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई है।
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड की एक अदालत ने भारतीय मूल के एक नागरिक को एक महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी की हत्या करने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई है। समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक दीपक नागपाल (24) को वर्ष 2010 में एक महिला और उसकी बेटी की हत्या करने के मामले में अदालत ने दोषी ठहराया। अदालत ने नागपाल को कम से कम 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। मामले के मुताबिक नागपाल ने वर्ष 2010 के जून महीने में रवनीत सागा और उनकी बेटी अन्ना की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। घटना के दो दिनों बाद मां-बेटी का शव बरामद किया गया था। उल्लेखनीय है कि इस घटना के समय रवनीत के पति देव सागा व्यावसायिक यात्रा पर भारत के दौरे पर थे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
न्यूजीलैंड, बेटी की हत्या, उम्रकैद, आजीवन कारावास
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com