विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2017

भारतीय मूल के व्यापारी ने चाकू से गोद कर की पत्नी की हत्या

भारतीय मूल के एक 50 वर्षीय व्यापारी ने सिंगापुर में एक महिला की छुरा भोंक कर हत्या कर दी.

Also Read in
भारतीय मूल के व्यापारी ने चाकू से गोद कर की पत्नी की हत्या
प्रतीकात्मक चित्र
सिंगापुर: भारतीय मूल के एक 50 वर्षीय व्यापारी ने सिंगापुर में एक महिला की छुरा भोंक कर हत्या कर दी. माना जाता है कि महिला उसकी पत्नी थी. स्ट्रेट्स टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कृष्णन राजू पर जालान लोयांग बेसर में एक घर में 44 साल की मैडम रायथेनपा वैथेना सामी की हत्या करने का आरोप लगाया गया है. रिपोर्ट के अनुसार दोषी ठहराए जाने पर उसे फांसी की सजा हो सकती है.

अखबार की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस का मानना है कि महिला कृष्णन की पत्नी थी. कृष्णन की ट्रांसपोर्ट की कंपनी है. रिपोर्ट में बताया गया कि हत्या की घटना के 10 घंटे बाद उसने वुडलैंड्स चेकप्वाइंट पर आत्मसमर्पण कर दिया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Origin Businessman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com