निवर्तमान बाइडन प्रशासन ने कहा कि वह भारत-अमेरिका संबंधों को 'बहुत मजबूत स्थिति में' छोड़कर जा रहा है, और विश्वास है कि ट्रंप के कार्यकाल में भी रिश्ते ऐसे ही रहेंगे.अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जनवरी में पद की शपथ लेंगे, जिसके साथ ही मौजूदा बाइडन प्रशासन का कार्यकाल खत्म हो जाएगा.
उप विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल ने मंगलवार को कहा, “हम अमेरिका-भारत संबंधों को लेकर बहुत महत्वाकांक्षी हैं. डेलावेयर में हुए क्वॉड शिखर सम्मेलन के अलावा पिछले कई महीनों के दौरान हमारे बीच बहुत उच्च-स्तरीय संबंध रहे हैं, और हम बाइडन प्रशासन के आखिरी कुछ हफ्तों में इसी तरह के संबंध रहने की उम्मीद कर रहे हैं.”
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैम्पबेल, प्रधान उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा के साथ, मंगलवार को ह्यूस्टन में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अंतरिक्ष यात्रियों से मिलने आए थे. ये अंतरिक्ष यात्री अगले वर्ष नासा के साथ साझेदारी के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक संयुक्त प्रयास को अंजाम देने के वास्ते नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे हैं.
कैंपबेल ने कहा, 'हमें पूरा भरोसा है कि हम आगामी ट्रंप प्रशासन को द्विपक्षीय संबंध अच्छी स्थिति में सौंपेंगे. उद्योग, प्रौद्योगिकी, वित्त और रक्षा में हितधारकों का महत्वपूर्ण समर्थन जारी रहेगा. अंतरिक्ष से जुड़े महत्वपूर्ण प्रयासों में अमेरिका और भारत के बीच भागीदारी बहुत महत्व रखती है.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं