विज्ञापन
This Article is From May 05, 2013

भारत : पाकिस्तानी कैदी की हालत अब भी नाजुक

भारत में पाकिस्तानी उच्चायोग के राजनयिकों ने रविवार को चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) का दौरा करने के बाद यह बात कही, जहां पाकिस्तानी कैदी चिकित्सा के लिए भर्ती है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह रनजय की हालत अब भी नाजुक है और वह गहरे कोमा में ही है।

भारत में पाकिस्तानी उच्चायोग के राजनयिकों ने रविवार को चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) का दौरा करने के बाद यह बात कही, जहां पाकिस्तानी कैदी चिकित्सा के लिए भर्ती है।

पाकिस्तानी राजनयिकों की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "कूटनीतिक अधिकारियों को मेडिकल बोर्ड ने सूचित किया कि सनाउल्लाह की तंत्रिका स्थिति उसी तरह की है, जैसी यह शनिवार को थी। वह अब भी गहरे कोमा है और उसे कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर रखा गया है।"

गौरतलब है कि सनाउल्लाह पर शुक्रवार को जम्मू के कोट भलवल जेल में एक अन्य भारतीय सजायाफ्ता कैदी ने हमला किया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। इस घटना के बाद इस्लामाबाद ने उसे तुरंत रिहा करने और स्वदेश भेजने की मांग की है।

घायल पाकिस्तानी कैदी को पहले जम्मू के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे चंडीगढ़ के पीजीएमआईआर में भर्ती कराया गया है।

यह घटना लाहौर की कोट लखपत जेल में ठीक ऐसे ही एक कातिलाना हमले में घायल हुए फांसी की सजा पाए भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की मौत के एक दिन बाद हुई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तानी कैदी, भारतीय जेल, सनाउल्लाह, जांच, Pakistani Prisoner, Indian Jail, Sanaullah, Inquiry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com