विज्ञापन

भारत-इटली रक्षा उद्योग में गहराएंगे संबंध, संयुक्त सहयोग पर बनी सहमति

भारत और इटली ने रणनीतिक रक्षा प्राथमिकताओं पर उच्चस्तरीय बैठकों में चर्चा करते हुए रक्षा‑औद्योगिक सहयोग गहराने पर सहमति जताई.

भारत-इटली रक्षा उद्योग में गहराएंगे संबंध, संयुक्त सहयोग पर बनी सहमति
भारत–इटली डिफेंस डायलॉग: औद्योगिक साझेदारी पर सहमति
  • भारत और इटली ने रक्षा मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक में सामरिक रक्षा प्राथमिकताओं और औद्योगिक सहयोग पर चर्चा की
  • दोनों देशों ने रक्षा औद्योगिक तंत्र की पूरक क्षमताओं का लाभ उठाकर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई
  • रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार ने इटली की रक्षा राज्य मंत्री और राष्ट्रीय आयुध निदेशक से महत्वपूर्ण वार्ता की
रोम:

भारत और इटली ने शुक्रवार को अहम स्ट्रेटेजिक डिफेंस प्रायोरिटी पर चर्चा की. रक्षा मंत्रालय में रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार और इटली की सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख जनरल लुसियानो पोर्टोलानो के बीच एक बैठक हुई. इस बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को गहरा करने के लिए औद्योगिक सहयोग को बढ़ाने पर सहमति बनी.  इटली में भारतीय दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार ने इटली की सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख जनरल लुसियानो पोर्टोलानो के साथ दोनों देशों की सामरिक रक्षा प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया. दोनों पक्षों ने भारत-इटली रक्षा सहयोग को गहरा करने के लिए औद्योगिक सहयोग को उन्नत करने के महत्व पर सहमति व्यक्त की.”

ये भी पढ़ें : आतंकियों की आड़ लेकर अफगानिस्तान में मासूमों पर मौत बरसा रही मुनीर की फौज?

रोम में उच्चस्तरीय मुलाकातें, पूरक क्षमताओं के साथ रक्षा‑औद्योगिक साझेदारी

गुरुवार को कुमार ने इटली के अंडर सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर डिफेंस माटेओ पेरेगो डि क्रेमनागो और इटली के नेशनल आर्मामेंट्स डायरेक्टर एडमिरल जियासिंटो ओटावियानी से मुलाकात की. बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने अपने-अपने रक्षा औद्योगिक तंत्र की परस्पर पूरक क्षमताओं का लाभ उठाकर सहयोग को बढ़ाने पर सहमति जताई. रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “भारत-इटली रक्षा औद्योगिक सहयोग को सुदृढ़ करना. रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार ने इटली के रक्षा राज्य मंत्री मत्तेओ पेरेगो दी क्रेमनागो से बैठक की. उन्होंने इटली के राष्ट्रीय आयुध निदेशक एडमिरल जियाचिंतो ओत्तावियानी से भी मुलाकात की.”

ये भी पढ़ें : 'ईरान पर हमले का खतरा, तुरंत देश छोड़ें'... बेनतीजा जिनेवा वार्ता के बाद चीन-कनाडा ने दी सलाह

रक्षा उद्योग संगोष्ठी में भारत–इटली सहभागिता

बयान में कहा गया, “चर्चा में भारत-इटली की चल रही पहलों, औद्योगिक सहयोग और रक्षा उद्योग सहभागिता का मार्गदर्शन करने वाले नीतिगत ढांचों की समीक्षा की गई. दोनों पक्षों ने अपने-अपने रक्षा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पूरक ताकतों का उपयोग कर सहयोग को और बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की.” कुमार ने रोम में आयोजित भारत-इटली रक्षा उद्योग संगोष्ठी में भी संबोधन दिया. इस संगोष्ठी में भारत की सोसायटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) और इटली की एयरोस्पेस, डिफेंस एंड सिक्योरिटी इंडस्ट्रीज फेडरेशन (एआईएडी) के तत्वावधान में दोनों देशों के रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयूएस), कंपनियों और स्टार्टअप्स ने भाग लिया.

इटली में भारतीय दूतावास ने क्या कहा

इटली में भारतीय दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “रोम में आयोजित भारत-इटली रक्षा उद्योग संगोष्ठी में दोनों देशों के रक्षा पीएसयू, कंपनियों और स्टार्टअप्स की मजबूत भागीदारी रही. रक्षा उत्पादन सचिव और राष्ट्रीय आयुध निदेशक ने अपने मुख्य वक्तव्यों से चर्चा की पृष्ठभूमि प्रस्तुत की. बी2बी और बी2जी बैठकों ने औद्योगिक समन्वय और आपूर्ति शृंखलाओं के एकीकरण की संभावनाओं को तलाशने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया.” पिछले दिसंबर में इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री एंटोनियो तजानी ने नई दिल्ली की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. बैठक के दौरान पीएम मोदी ने भारत-इटली संबंधों को “लगातार मजबूत होते हुए” बताया और कहा कि गहराता सहयोग न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि वैश्विक समुदाय के लिए भी सकारात्मक योगदान दे रहा है.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
आईएएनएस
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India‑Italy Defence Ties, Strategic Defence Priorities, Defence Industrial Cooperation, Sanjeev Kumar, Gen Luciano Portolano, Matteo Perego Di Cremnago, Adm Giacinto Ottaviani, Rome Meetings, SIDM, AIAD, B2B Meetings, B2G Meetings, Supply Chain Integration, Policy Framework, Defence Symposium
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com