पाकिस्तान में शीर्ष उलेमा के एक संगठन ने लोगों से देशव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने का अनुरोध करते हुए कहा है कि पोलियो की खुराक शरीयत के खिलाफ नहीं है. पाकिस्तान में 2019 में पोलियो के 144 मामले सामने आए थे. देश ने सोमवार से अपने यहां पांच साल से कम उम्र के 3.96 करोड़ बच्चों को पोलियो का टीका लगाने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया है. देश में पोलियो उन्मूलन के लिए 1994 से प्रयास किए जा रहे हैं. बहरहाल, हालिया वर्षों में चरमपंथियों ने पोलियो टीकाकरण दलों को निशाना बनाया जिसकी वजह से पोलियो उन्मूलन के प्रयास बाधित हुए.
जुमे की नमाज के बाद अयोध्या मामले को लेकर पढ़ा जाएगा जमीयत उलेमा का ये पत्र
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चरमपंथी पोलियो अभियान का विरोध करते हुए दावा करते हैं कि इसकी दवा से प्रजननशक्ति खत्म होती है. डॉन समाचार पत्र ने पाकिस्तान उलेमा काउंसिल के अध्यक्ष ताहिर अशरफी को यह कहते हुए उद्धृत किया है ‘‘पाकिस्तान उलेमा काउंसिल, दारुल अफ्ता पाकिस्तान, वफाक-उल-मस्जिद, मदारिस-ऐ-पाकिस्तान और प्रमुख एलेमा तथा मशाएख पहले ही कह चुके हैं कि पोलियो की खुराक न केवल हलाल हैं बल्कि मानव के लिए फायदेमंद हैं. इस संबंध में आदेश जारी किया जा चुका है कि पोलियो की खुराक न तो नुकसानदायक हैं और न ही इन्हें लेना हराम है.''
आतंकी फंडिंग को लेकर पाकिस्तान FATF की ग्रे लिस्ट में बरकरार, नहीं लगे नए प्रतिबंध : सूत्र
अशरफी ने एक संवाददाता सम्मेलन में उलेमा और मजहबी शोधार्थियों से पोलियो अभियान को सफल बनाने तथा जुमे की नमाज में यह पैगाम देने को कहा.उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान को छोड़ कर सभी देशों से पोलियो खत्म हो चुका है. अशरफी ने कहा ‘‘हमें यह समझने की जरूरत है कि इस्लामी जगत के वरिष्ठ उलेमा और मजहबी शोधार्थियों ने व्यवस्था दी है कि पोलियो के टीके में शरीयत के खिलाफ कुछ भी नहीं है.''
VIDEO: महिला ने पढ़ाई जुम्मे की नमाज, इस फ़ैसले से कुछ उलेमा नाराज़
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं