अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प- जिन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन की चुनावी जीत पर खुद को अलग-थलग रखा और नए-नए तरीकों के जरिए चुनावी जनादेश को कुचलने की हरसंभव कोशिश की, ने खुद को 2024 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनावों के लिए खुलकर अपनी उम्मीदवारी पेश कर दी है. उन्होंने व्हाइट हाउस में क्रिसमस पार्टी के दौरान मंगलवार को मेहमानों से कहा, "चार साल बेमिसाल रहे. हम चार साल और करने की कोशिश कर रहे हैं. नहीं तो हम चार साल बाद फिर मिलेंगे."
इस कार्यक्रम में रिपब्लिकन पार्टी के कई पॉवर ब्रोकर शामिल थे. इसमें मीडिया की एंट्री बैन थी लेकिन निवर्तमान राष्ट्रपति के भाषण का एक वीडियो कार्यक्रम के तुरंत बाद सार्वजनिक हो गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
तीन नवंबर को हुए चुनाव के करीब एक महीने बाद भी 74 वर्षीय ट्रम्प अपनी चुनावी हार मानने से इनकार कर रहे हैं और यह मानने को तैयार नहीं हैं कि उनके प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन उनसे आगे निकल चुके हैं, जो फिलहाल नई सरकार के गठन और उसे अमली जामा पहनाने में व्यस्त हैं.
व्हाइट हाउस में बंद ट्रम्प ने पब्लिक अपीयरेंस बहुत कम कर दिया है लेकिन कथित चुनाव धोखाधड़ी के बारे में भड़काऊ ट्वीट्स करने से वो अभी भी परहेज नहीं कर रहे हैं, जबकि उनके ही अटॉर्नी जनरल का कहना है कि चुनावों में धांधली या धोखाधड़ी के सबूत स्पष्ट नहीं हैं.
यूएस अटॉर्नी जनरल बिल बार ने मंगलवार को समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस से कहा था, "आज तक, हमें धोखाधड़ी के प्रमाण इतने पैमाने पर नहीं मिले हैं जो चुनाव में एक अलग परिणाम को प्रभावित कर सके." बार का कथन इसलिए भी काफी अहम है क्योंकि वह ट्रम्प के कट्टर सहयोगी रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं