विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2019

पाकिस्तान का यू-टर्न, कहा- दो नहीं, 'सिर्फ एक' भारतीय पायलट ही हमारी हिरासत में

पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को अपने बयान से यू-टर्न लेते हुए कहा कि उसने 'मात्र एक' भारतीय पायलट को गिरफ्तार किया है.

Also Read in
पाकिस्तान का यू-टर्न, कहा- दो नहीं, 'सिर्फ एक' भारतीय पायलट ही हमारी हिरासत में
प्रतीकात्मक फोटो.
इस्लामाबाद:

पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को अपने बयान से यू-टर्न लेते हुए कहा कि उसने 'मात्र एक' भारतीय पायलट को गिरफ्तार किया है. इससे पहले उसने कहा था कि भारतीय वायुसेना के दो पायलट उसकी हिरासत में हैं. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा, 'पाकिस्तानी सेना की हिरासत में मात्र एक पायलट है और उसके साथ सैन्य आचार नीति के मानकों के तहत बर्ताव किया जा रहा है.' इससे पहले गफूर ने दावा किया था कि भारतीय वायुसेना के दो पायलटों को गिरफ्तार किया गया है. एक पायलट घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक अन्य पायलट को कोई चोट नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: BJP का पलटवार, शहादत पर राजनीतिकरण का आरोप बेबुनियाद, 'विपक्षी दलों के बयान से खुश हुआ होगा पाकिस्तान'

बता दें कि बुधवार को पाकिस्‍तान और भारत दोनों तरफ जवाबी कार्रवाई को लेकर खबरें जोरों पर रहीं. पाकिस्‍तान ने एलओसी इलाके में अपने लड़ाकू विमान से घुसपैठ की कोशिश की जिसे भारतीय वायुसेना ने नाकाम कर दिया. इस दौरान भारतीय वायुसेना के एक मिग विमान का नुकसान हो गया. भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने कहा कि हमारा एक पायलट लापता है. बाद में उसके पाकिस्‍तान में बंधक बनाए जाने की सूचना मिली. भरत ने पाकिस्‍तान के अधिकारियों को तलब किया और पाक में कैद पायलट को सुरक्षित वापस करने को कहा. इस बीच पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के साथ फिर से बातचीत का राग अलापा. पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि जंग हुई तो यह किसी के काबू में नहीं रहेगी. इमरान खान ने कहा कि हम भारत को बातचीत के लिए आ‍मंत्रित करते हैं.

यह भी पढ़ें: पाक वायुसेना की कोशिश को भारत ने किया नाकाम, इमरान खान ने की बातचीत की पेशकश, पढ़िए अभी तक क्या-क्या हुआ 

इसके बाद देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना प्रमुखों के साथ तकरीबन एक घंटे बात की. साथ में राष्‍ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अजित डोभाल भी उपस्‍थ‍ित थें. उच्‍चस्‍तरीय बैठक के बाद दिल्‍ली मेट्रो के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया और प्रत्‍येक दो घंटे पर स्‍टेशन कंट्रोलर को सूचना देने का भी निर्देश दिया गया. इससे पहले 14 फरवरी को पुलवामा में हुए एक आत्‍मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. हमले की जिम्‍मेदारी पाकिस्‍तान स्‍थ‍ित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद ने ली थी. भारत ने इसके अगले दिन ही सेना को खुली छूट देने की बात कही थी और पाकिस्‍तान से 'मोस्‍ट फेवरेट नेशन' दर्जा वापस ले लिया था.

यह भी पढ़ें: भारत ने पाक की 'नापाक' कोशिश को किया नाकाम, मिग-21 ने पाक के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया

इसके बाद घाटी में हुए सर्च ऑपरेशन में जैश के कई आतंकवादी मारे गए थे. 26 फरवरी की रात में वायुसेना ने अपने असैन्‍य कार्रवाई में पाकिस्‍तान के बालाकोट स्‍थ‍ित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद के कैंप को ध्‍वस्‍त कर दिया था. भारत के इस कार्रवाई का पूरी दुनिया ने समर्थन किया.

VIDEO; पाक के दावे पर विदेश मंत्रालय का बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAF Air Strike, IAF Attack, Pakistan, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com