विज्ञापन

अखिलेश की 'ना' और कांग्रेस बढ़ा रही हाथ, स्वामी प्रसाद मौर्य पर गठबंधन में क्यों नहीं बन पा रही बात

स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर INDIA गठबंधन में नया सियासी विवाद खड़ा हो गया है. तीन दिन पहले अखिलेश यादव ने साफ कहा था कि मौर्य गठबंधन में शामिल नहीं होंगे, लेकिन अब यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने उनसे मुलाकात कर उन्हें सामाजिक न्याय और अति पिछड़ों की आवाज बताया है.

अखिलेश की 'ना' और कांग्रेस बढ़ा रही हाथ, स्वामी प्रसाद मौर्य पर गठबंधन में क्यों नहीं बन पा रही बात
फाइल फोटो
NDTV

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से साफ तौर पर यह कहे जाने के महज तीन दिन बाद कि स्वामी प्रसाद मौर्य गठबंधन में शामिल नहीं होंगे, कांग्रेस ने उनके प्रति नरम रुख दिखाकर नई बहस छेड़ दी है. सोमवार सुबह यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने स्वामी प्रसाद मौर्य से मुलाकात की और उन्हें सामाजिक न्याय की लड़ाई का साथी और अति पिछड़ों की आवाज बताया.

इस मुलाकात ने इसलिए भी चर्चा छेड़ दी क्योंकि हाल ही में अखिलेश यादव ने साफ संकेत दिया था कि स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए गठबंधन में जगह नहीं है. 

'अखिलेश यादव से बातचीत की जाएगी'

मुलाकात के बाद राजेंद्र पाल गौतम ने NDTV से बातचीत में कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य सामाजिक न्याय की राजनीति करने वाले नेता हैं और गठबंधन के दरवाजे उनके लिए खुले हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर अखिलेश यादव से बातचीत की जाएगी. गौतम ने यह संदेश भी दिया कि देश को बचाने की लड़ाई में छोटी-मोटी बातों को पीछे छोड़ देना चाहिए.

दरअसल, पिछले महीने स्वामी प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी से मुलाकात कर INDIA गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई थी. हालांकि इसके बाद अखिलेश यादव ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि मौर्य गठबंधन का हिस्सा नहीं होंगे. अखिलेश के इस रुख को राजनीतिक गलियारों में 'रेड कार्ड' के तौर पर देखा गया.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर क्या कहा था?

अखिलेश यादव के बयान के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि INDIA गठबंधन में किसी को शामिल करने या न करने का अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे. इसी दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला बोला था और कहा था कि फैसला करने वाले वे नहीं हैं.

अब राजेंद्र पाल गौतम और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात ने एक बार फिर इस मुद्दे को चर्चा के केंद्र में ला दिया है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता की इस पहल से समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं में नाराजगी भी है.

यह भी पढ़ें: ईशनिंदा, अक्षम्य पाप... धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान कृष्ण पर बयान से भड़के अखिलेश यादव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swami Prasad Maurya, Akhilesh Yadav, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com