भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज 3-2 से जीतने में सफलता हासिल की. इस सीरीज में कुछ भारतीय खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्होंने अपने परफॉर्मेंस से उम्मीद जगाई. इस सीरीज में नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव और मयंक यादव जैसे नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना एक बड़ा बदलाव था, ये खिलाड़ी उन टीमों का हिस्सा नहीं थे जिन्होंने लगातार दो T20 वर्ल्ड कप जीते थे. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले अगले टूर्नामेंट में अभी लगभग दो साल का समय है, इसलिए टीम मैनेजमेंट को कुछ खिलाड़ियों को लेकर अहम फैसला ले सकता है. ऐसे में जानते हैं उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जिनका T20I करियर न्यूजीलैंड सीरीज के बाद खतरे में पड़ सकता है.

Photo Credit: BCCI
शिवम दुबे
यह अनुभवी ऑलराउंडर पिछले कुछ सालों से भारत के लिए एक उपयोगी खिलाड़ी रहा है. लेकिन न्यूजीलैंड दौरे पर टीम में होने के बावजूद उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका न मिलना, इस बात का बड़ा संकेत है कि टीम अब किस दिशा में आगे बढ़ना चाहती है. इस बदलाव के पीछे एक बड़ा कारण पेस बॉलिंग ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी का निखर कर सामने आना है. नीतीश सीम बॉलिंग करने के साथ-साथ टॉप-6 में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. हाल ही में हैमिल्टन में उन्होंने टिम सीफर्ट (93 रन) को आउट किया था, और जब न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 192 रनों का लक्ष्य हासिल किया, तब नीतीश सबसे किफायती गेंदबाज रहे थे.
एक और नए ऑलराउंडर नमन धीर के शानदार प्रदर्शन के कारण, शिवम दुबे के पास फिलहाल बाहर बैठकर इंतजार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. शिवम दुबे के मुकाबले नीतीश कुमार रेड्डी अपने पूरे 4 ओवर का कोटा आसानी से डाल सकते हैं, जबकि शिवम दुबे केवल कुछ ही ओवर डाल पाते हैं. ऐसे में, भारत भविष्य के लिए इस युवा खिलाड़ी को प्राथमिकता दे सकता है. शिवम दुबे अभी 33 साल के हैं और अगले वर्ल्ड कप तक 35 साल के हो जाएंगे, जिसका मतलब है कि यह उनके लिए एक अहम मोड़ है.

भुवनेश्वर कुमार
जब भुवी को टीम में शामिल किया गया था तो ऐसी उम्मीद थी कि उनकी स्विंग खाती हुई गेंदबाजी मैच में असर डालेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका. भुवी टी-20 सीरीज में असफल रहे. भुवनेश्वर कुमार ने 4 मैच में 180 रन दिए और केवल 1 ही विकेट ले पाए. ऐसी पूरी उम्मीद है कि भुवी के लिए अब टी-20 सीरीज का अगला मैच खेलना मुश्किल है. बता दें कि भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई थी, इरफान पठान ने भी भुवी के टी-20 टीम में शामिल किए जाने को भारी गलती करार दिया है.

वरुण चक्रवर्ती
मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने करियर के एक अहम मोड़ पर खड़े हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 4 मैचों में उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया था, यह इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में वरुण को लेकर भी मैनेजमेंट कोई बड़ा फैसला कर सकता है. चोट के कारण बाहर रहने के बाद, वरुण सेडन पार्क में खेले गए पांचवें T20I में प्लेइंग XI में लौटे, लेकिन उनका प्रदर्शन खराब रहा. उन्होंने 45 रन देकर सिर्फ 1 विकेट लिए और भारत को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ठीक 6 महीने पहले, वह वर्ल्ड कप में दुनिया के टॉप-रैंक वाले T20I गेंदबाज के तौर पर उतरे थे और जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे.
तब से उनके आंकड़े लगातार गिरे हैं. उस वर्ल्ड कप के आखिरी 5 मैचों में उन्होंने 5 विकेट लिए और 11.84 की इकॉनमी से रन दिए, जिसमें वानखेड़े में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उनके 4 ओवरों में 64 रन लुटाना भी शामिल है. उस टूर्नामेंट के बाद से खेले गए 22 T20 मैचों में, उन्होंने 27.65 की औसत और 9.10 की इकॉनमी से 26 विकेट लिए हैं। इसके अलावा, उन्हें कई बार चोटों का भी सामना करना पड़ा है. वरुण चक्रवर्ती अभी 35 साल के हैं. हालांकि उनकी जगह को लेकर कोई कड़ी प्रतिस्पर्धा नहीं है, लेकिन भविष्य में भारत के पास उनकी जगह लेने के लिए अन्य विकल्प मौजूद हैं. कुलदीप यादव भी इस स्क्वॉड का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. वहीं, रवि बिश्नोई को इस दौरे के लिए चुना ही नहीं गया .

Photo Credit: IANS
वाशिंगटन सुंदर
न्यूजीलैंड दौरे पर वाशिंगटन सुंदर को न सिर्फ प्लेइंग XI से, बल्कि पूरे स्क्वॉड से ही बाहर थे. चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट चाहते हैं कि यह ऑफ-स्पिनिंग ऑलराउंडर लंबे फॉर्मेट पर ध्यान दे, इसलिए उन्हें न्यूजीलैंड में भारत A की ओर से रेड-बॉल (टेस्ट) मैच खेलने के लिए भेजा गया. यह दूसरी बार है जब सुदंर को टी-20 सीरीज छोड़ी, इससे पहले टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज से भी बाहर रखा गया था. लगातार दो टी-20 सीरीज छोड़कर किसी दूसरे फॉर्मेट पर ध्यान देने से यह संकेत मिलता है कि शायद अब वे टीम मैनेजमेंट की T20 योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं. टीम मैनेजमेंट को नमन धीर के रूप में एक आधुनिक T20 ऑलराउंडर मिल गया है, जो बल्लेबाजी से अहम योगदान दे सकते हैं और गेंदबाजी में भी कुछ ओवर डाल सकते हैं.. न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान अक्षर पटेल भारत के मुख्य स्पिन ऑलराउंडर रहे. हालांकि वाशिंगटन सुंदर के पास अभी काफी समय है और अपने खेल के अपनी किस्मत को बदल सकते हैं.
यह भी पढ़ें | नंबर-3 पर टॉप-5 बल्लेबाजों में विराट कोहली नंबर-1, न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 रन बनाते ही बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें | हेडली, इमरान, कपिल और विव रिचर्ड्स के बाद कौन हैं आधुनिक दौर के महान खिलाड़ी? अकरम ने चुने 3 नाम, नंबर-1 कोहली
यह भी पढ़ें | हार्दिक पंड्या ट्रेड डील में नया मोड़, इन 3 खिलाड़ियों पर अटका मामला, मुंबई इंडियंस के लिए बढ़ी टेंशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं