- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम में हुई गोलीबारी उनकी सुरक्षा में चूक का मामला बन गई है.
- वाशिंगटन के होटल हिल्टन में ट्रंप के कार्यक्रम से पहले एक बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ था जो वायरल हो रहा है.
- प्रदर्शनकारियों ने होटल की दीवार पर ट्रंप और जेफरी एपस्टीन के संबंधों को दर्शाती तस्वीरें और दस्तावेज दिखाए.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रोग्राम में गोलीबारी की घटना उनकी सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला बताया जा रहा है. वाशिंगटन स्थित होटल हिल्टन में हुई इस घटना के बाद पूरी दुनिया में सनसनी फैल गई है. हालांकि ट्रंप की सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस एजेंट ने हमलावर को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया. इस बीच अब यह जानकारी सामने आई कि इसी होटल में ट्रंप के कार्यक्रम से पहले भी एक बड़ा कांड हुआ था. इसका वीडियो भी सामने आया, जो वायरल हो रहा है.
ट्रंप और एपस्टीन की दिखाई गई थी तस्वीरें
दरअसल वाशिंगटन के होटल हिल्टन में होने वाली हाई-प्रोफाइल मीडिया जमावड़ों से ठीक एक से दिन पहले शहर के राजनीतिक माहौल में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. वॉशिंगटन DC में प्रदर्शनकारियों ने हिल्टन होटल की बाहरी दीवार पर कई तस्वीरें और दस्तावेज दिखाए, जो US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जेफरी एपस्टीन के संबंधों को दर्शाते थे.
Washington Hilton, where Trump will soon be arriving for the White House correspondents' dinner. End the cover-up. pic.twitter.com/PmGZlhtRAv
— Led By Donkeys (@ByDonkeys) April 25, 2026
ऑडियो में सुनाए जा रहे थे ईमेल
इन तस्वीरों में एपस्टीन से जुड़ी तस्वीरें और दस्तावेज शामिल थे, जिनके साथ एक ऑडियो भी चल रहा था. बताया जाता है कि इस ऑडियो में उनके ईमेल पढ़कर सुनाए जा रहे थे. सड़क के दूसरी ओर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जो इमारत की बाहरी दीवार पर चल रहे इन नजारों को देख रही थी.
आज ट्रंप के कार्यक्रम में हुई गोलीबारी
मालूम हो कि 24 अप्रैल को हुआ यह विरोध प्रदर्शन, सालाना 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर' से ठीक पहले आयोजित किया गया था. अगले ही दिन यानि की आज 25 अप्रैल को वहाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलीबारी की घटना हुई. जिसने पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी.
यह भी पढे़ं - 'हमलावर के पास पावरफुल गन थी, एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को लगी गोली', वाशिगंटन फायरिंग पर क्या बोले ट्रंप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं