अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने अपने इकलौते बेटे बैरन के साथ अपने रिश्ते के बारे में कुछ खास बातें बताई हैं . 56 साल की मेलानिया बुधवार शाम को फॉक्स बिजनेस के 'द बिग मनी शो' में शामिल हुईं. इस दौरान को-होस्ट टेलर रिग्स ने उनसे पूछा कि इतने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद वह अपने परिवार के साथ समय कैसे बिता पाती हैं. उन्होंने पति और बेटे के साथ टाइम मैनेजमेंट पर भी बात की.
क्या साथ खाना खाते हैं?
फर्स्ट लेडी ने माना कि उन्हें अपने पति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या बेटे बैरन से उतना मिलने का मौका नहीं मिल पाता, जितना वह चाहती हैं. फिर उन्होंने ऐसा संकेत दिया कि बैरन (जो अभी न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं) अब उनके साथ ज्यादा समय नहीं बिताना चाहते. फिर रिग्स ने पूछा, 'क्या आप अब भी रविवार की रात के डिनर के लिए परिवार को एक साथ लाने या जब भी हो सके बैरन से मिलने की कोशिश करती हैं? उन माताओं के लिए क्या सलाह है जो सब कुछ करने की कोशिश में बहुत ज्यादा दबाव महसूस करती हैं, लेकिन दिन के आखिर में बस अपने परिवार के साथ रात का खाना खाना चाहती हैं?'

कामकाजी महिलाएं कैसे मैनेज करें?
मेलानिया ने बताया कि उनकी सबसे अच्छी सलाह यह है कि परिवार के लिए समय पहले से ही तय कर लिया जाए. उन्होंने कहा कि समय तय करना अच्छी बात है, यह हमेशा अच्छा रहता है क्योंकि हर कोई बहुत व्यस्त होता है. इसके बाद उन्होंने अपने पति के बिज़ी शेड्यूल के बीच उनके और अपने बेटे के साथ समय बिताने में आने वाली मुश्किलों के बारे में बात की. उन्होंने कहा, 'मेरे पति काम कर रहे होते हैं – कभी-कभी वे रात 9.30 बजे तक ओवल ऑफिस में होते हैं, तो क्या मैं डिनर के लिए तब तक इंतजार करती हूं? नहीं करतीं. वे बिज़ी हैं, मैं भी बिज़ी हूं. परिवार के साथ समय कम होता जा रहा है, और इससे परेशानी भी होती है. लेकिन कोई बात नहीं. हम यहां काम करने, अच्छा काम करने के लिए हैं, और यही मायने रखता है. बैरन अब बड़ा हो गया है, इसलिए कभी-कभी शायद उसे खुशी भी होती है कि मैं अपने काम में लगी रहती हूं. और यह ठीक है.'
यह भी पढ़ें-
घूमने और रहने के लिए दुनिया के टॉप 10 शहर 2026 में कौन से हैं और वे क्यों खास हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं