विज्ञापन

स्पेन के अंदर एक झटके में मोरक्को से क्यों घुसे 50 हजार लोग, तीन वजहें जिनसे मचा कोहराम

Spain Illegal migrants: मोरक्को से एक साथ 50000 हजार से ज्यादा लोग स्पेन में घुस आए थे. जिससे हड़कंप मच गया था. लेकिन यह सब एक साथ कैसे हुआ था. इसकी कुछ वजह भी सामने आई हैं.

स्पेन के अंदर एक झटके में मोरक्को से क्यों घुसे 50 हजार लोग, तीन वजहें जिनसे मचा कोहराम
स्पेन में मोरक्को से क्यों घुसे 50 हजार लोग
  • स्पेन के स्यूटा में एक साथ मोरक्को से 50 हजार से ज्यादा लोग समुद्री के रास्ते पहुंचे थे.
  • हालांकि 48 घंटे में ही सभी को वापस भेज दिया गया था. लेकिन घटना में 57 लोगों की मौत हुई है.
  • स्पेन में एक साथ घुसे 50 हजार लोगों के आने की कुछ वजहें भी सामने आई हैं.

यूरोप और अफ्रीका के मुहाने पर बसा स्पेन का बेहद शांत इलाका स्यूटा पिछले कुछ दिनों से दुनियाभर में चर्चा में है. क्योंकि 85000 हजार की आबादी वाले इस इलाके में पिछले 48 घंटों के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि पूरा स्पेन हिल गया. क्योंकि यहां एक झटके में समु्द्री रास्ते से 50000 से ज्यादा लोग  बाड़ फांदकर घुंस गए थे.  स्थिति इतनी भयावह हो गई कि स्पेन सरकार को सड़कों पर बख्तरबंद गाड़ियां और सेना तैनात करनी पड़ी. इतने लोगों को एक साथ आने से भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया. इस मुश्किल स्थिति को संभालने में कम से कम 57 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर स्पेन में अचानक ऐसा क्या हुआ कि एक साथ मोरक्को से कुछ ही घंटों में 50 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान जोखिम में डालकर स्यूटा पहुंच गए. क्योंकि यह स्थिति बन गई, जिसने पूरे स्पेन में हड़कंप मचा दिया. इस मामले में ऐसा क्या है जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है. 

यह सवाल सभी के जहन में चल रहे हैं कि आखिर कैसे इतने सारे लोग यहां पहुंचे हैं. स्पेन की जनता भी यह देखकर हैरान रह गई थी. लेकिन इसके कुछ प्रमुख कारण भी सामने आए हैं. जिसका असर आने वाले वक्त में भी दिख सकता है. 

क्या सुप्रीम कोर्ट का फैसला बना वजह ?

स्पेन में एक साथ 50000 से ज्यादा लोगों के घुसने की वजह सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला भी हो सकता है. स्पेन की सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा था कि समु्द्र के रास्ते से स्पेन में दाखिल होने वाले किसी भी प्रवासी को बिना कानूनी प्रक्रिया और सुनवाई के वापस मोरक्को नहीं भेजा जा सकता है. इस फैसले के बाद यह बात सामने आई कि मानव तस्करी करने वाले आपराधिक गिरोहों ने मोरक्को और आसपास के इलाकों में यह अफवाह फैला दी कि स्पेन के कानून बदल गए हैं और अब समुद्र पार करने वाले किसी भी व्यक्ति को डिपोर्ट नहीं किया जाएगा. ऐसे में यह खबर आग में घी की तरह फैली और एक दम से मोरक्को से आने वाले लोगों की भीड़ स्यूटा के जरिए स्पेन में दाखिल होने लगी थी. 

ये भी पढ़ेंः Explainer: स्पेन में 50 हजार लोगों की घुसपैठ से क्यों टेंशन में आया यूरोप, इटली-फ्रांस समेत कई देशों पर खतरा

मोरक्को में आर्थिक बदहाली

इसके अलावा जानकारों ने इस भीड़ के आने की एक वजह मोरक्को की स्थिति को भी बताया है. क्योंकि मोरक्को फिलहाल आर्थिक बदहाली से जूझ रहा है. लेकिन समुद्र के उस पार बसे स्पेन के लोगों का जीवन मोरक्को से कही ज्यादा बेहतर माना जाता है. मोरक्को इस समय भीषण बेरोजगारी, गरीबी और आसमान छूती महंगाई से परेशान है. यहां युवाओं के पास पर्याप्त रोजगार नहीं है. जिससे मोरक्को की सरकार के खिलाफ भी लोगों में गुस्सा देखा जाता है. प्रवासियों का कहना है कि अपने देश में 12-12 घंटे काम करने के बाद भी उनकी बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं हो पाती हैं. इसलिए जब उन्हें स्पेन में प्रवेश करने का आसान मौका दिखा, उन्होंने अपनी किस्मत आजमाने के लिए जान की बाजी लगा दी. जिससे बड़ी संख्या में मोरक्को के लोगों ने स्पेन जाने का का रुख कर लिया.

अफ्रीका में 'यूरोप का प्रवेश द्वार स्यूटा शहर 

स्यूटा शहर भी प्रवासियों की बढ़ती भीड़ की एक वजह माना गया है. क्योंकि इस शहर की स्थिति ऐसी है, जिससे इसे अफ्रीका में 'यूरोप का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है. स्यूटा और मेलिला अफ्रीका की मुख्य भूमि पर स्थित दो ऐसे स्पेनिश क्षेत्र हैं. जिसकी सीमाएं सीधी मोरक्को से लगती हैं. पूरे अफ्रीका महाद्वीप में ये दोनों ही ऐसे स्थान हैं जहां से यूरोपीय संघ में जमीनी या तैरकर सीधे प्रवेश किया जा सकता है. यही वजह है कि स्यूटा पहुंचने के लिए प्रवासियों ने तैरकर या फ्लोटिंग ट्यूब के सहारे स्यूटा के तट पर पहुंचना शुरू कर दिया. कुछ ही घंटों के भीतर इतनी बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी कि मोरक्को और स्पेन के सीमा सुरक्षा बल पूरी तरह असहाय नजर आए और सुरक्षा घेरा ढह गया. एक साथ लोग यहां घुसते हुए नजर आए जिसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. 

स्पेन ने प्रवासियों को किया डिपोर्ट

हालांकि जब एक साथ इतनी भीड़ स्यूटा में पहुंची तो स्पेन की सरकार ने तुरंत एक्शन लिया. वहीं प्रवासी भी 48 घंटों में ही परेशान हो गए. क्योंकि स्यूटा की सड़कों पर रात बिताने और भूख-प्यास से तड़पने के बाद सब हैरान परेशान हो गए. ऐसे में जिस तेजी से प्रवासी आए थे, उतने ही तेजी से वापस भी लौटने लगे.  इसके अलावा स्पेनिश सेना के कड़े रुख और रहने-खाने की व्यवस्था न होने के कारण अब तक बड़ी संख्या प्रवासी खुद ही वापस मोरक्को लौट गए हैं या उन्हें डिपोर्ट कर दिया गया है. हालांकि इस पूरी घटना ने स्पेन समेत पूरे यूरोप में राजनीतिक भूचाल ला दिया था. अब इस पूरे मामले में पूरे यूरोप और दुनिया में चर्चा चल रही है. 

ये भी पढ़ेंः स्पेन में तांडव मचाने वाले ज्यादातर प्रवासी लौटे, यूरोप के 22 देशों ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spain News, Spain Migrants, Morocco News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com