- स्पेन के मैड्रिड और अंदालूसिया क्षेत्र को जोड़ने वाले रेल मार्ग पर दो हाई-स्पीड ट्रेनें आमने-सामने टकराईं
- इस दुर्घटना में कम से कम छियालीस लोगों की मौत हो चुकी है और घायल यात्रियों की संख्या भी अधिक है
- टक्कर इतनी भीषण थी कि कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए और मलबा दूर-दूर तक बिखर गया था
स्पेन में बुधवार को बड़ा रेल हादसा हो गया जब दो हाई-स्पीड ट्रेनें आमने-सामने टकरा गईं. यह दुर्घटना राजधानी मैड्रिड को देश के दक्षिणी अंदालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण रेल मार्ग पर हुई. स्पेन मीडिया के अनुसार अभी तक इस घटना में कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई है. रेल नेटवर्क संचालक एडिफ ने हादसे की पुष्टि करते हुए दुर्घटना के बारे मने बताया है.
टक्कर इतनी भीषण थी कि कई डिब्बों को नुकसान पहुंचा और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे के तुरंत बाद बचाव दल और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं. अधिकारियों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
दूर तक बिखरा मलबा
इस घटना में अभी तक कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. हादसा उस समय हुआ जब 146 यात्रियों को लेकर जा रही एक इर्यो (Iryo) ट्रेन की टक्कर 397 यात्रियों से भरी रेन्फे (Renfe) ट्रेन से हो गई.
Consternado ante el grave accidente de trenes en Toledo. Permanezco en constante contacto con el ministro de Transportes, @oscar_puente_, y con el presidente de Castilla-La Mancha, @garciapage. Los servicios de emergencia están trabajando sobre el terreno para atender a las personas afectadas y garantizar su seguridad, en coordinación con todas las administraciones implicadas. Mi cariño, solidaridad y apoyo a todas las víctimas y sus familias.
— Pedro Sánchez (@sanchezcastejon) October 28, 2026
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेनों को भारी नुकसान पहुंचा और कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में हादसे की भयावहता साफ दिखाई दे रही है, जहां ट्रेनों का मलबा दूर-दूर तक बिखरा नजर आ रहा है. दुर्घटना के बाद राहत और बचाव दलों को मौके पर भेजा गया और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

स्पेन के प्रधानमंत्री का बयान
"टोलेडो में हुए गंभीर रेल हादसे से मैं स्तब्ध हूं. मैं परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते और कास्टिया-ला मंचा के राष्ट्रपति एमिलियानो गार्सिया-पेज के साथ लगातार संपर्क में हूं.
आपातकालीन सेवाओं की टीमें घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित प्रशासनिक एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं."

In queste ore così difficili, il Governo italiano è vicino alla Spagna e al popolo spagnolo per il drammatico incidente ferroviario avvenuto nei pressi di Toledo. I miei pensieri e quelli di tutto il nostro Governo vanno ai familiari delle vittime, ai feriti e a quanti stanno lavorando senza sosta nelle operazioni di soccorso.
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) October 28, 2026
खबर अपडेट हो रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं