विज्ञापन

स्पेन ट्रेन हादसे में 68 यात्रियों की मौत के बाद फूटा गुस्सा, 500 लोग सड़क पर उतरे, परिवहन मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई ट्रेनें रेनफे एवीई और निजी कंपनी इर्यो की थीं.इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. इसकी वजह से मैड्रिड और सेविले के बीच 63 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर रेलवे सुरक्षा प्रणाली बाधित हो गई. जिसकी वजह से उस क्षेत्र में ट्रेनें खुद रुक गईं.

स्पेन ट्रेन हादसे में 68 यात्रियों की मौत के बाद फूटा गुस्सा, 500 लोग सड़क पर उतरे, परिवहन मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
स्पेन में ट्रेन हादसे के बाद परिवहन मंत्री के इस्तीफे की मांग
  • स्पेन में दो हाईस्पीड ट्रेनों की टक्कर से करीब 68 लोगों की मौत से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है
  • परिवहन मंत्री पुएंते पर दुर्घटना की जिम्मेदारी रेलवे कर्मचारियों पर डालने के आरोप में लोगों ने विरोध किया
  • स्पेन के लोग परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं

स्पेन में बुधवार को हुए बड़े रेल हादसे के बाद लोगों में भारी गुस्सा है. तेज रफ्तार ट्रेनों की आपस में टक्कर से करीब 68 लोगों की मौत हो गई और 100 लोग घायल हुए हैं.इस हादसे के बाद  परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते सैंटियागो के इस्तीफे की मांग उठ रही है. ट्रेड यूनियन सीएसआईएफ ने परिवहन मंत्री के इस्तीफे की मांग की है. सीएसआईएफ का आरोप है कि पुएंते ने जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय दोष रेलवे अधिकारी पर मढ़ दिया.इस बात से गुस्साए लोगों ने बुधवार रात मैड्रिड की सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन किया और मंत्री के इस्तीफे की मांग की.

परिवहन मंत्री के इस्तीफे की मांग

बता दें कि स्पेन के परिवहन मंत्री पुएंटे ने इस दुर्घटना के लिए रेड सिग्नल और व्यस्त ट्रैक के बावजूद ट्रेन को आगे बढ़ने की अनुमति देने को जिम्मेदार बताया था. हादसे के बाद परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकारी रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजर 'एडिफ'ने सिस्टम का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया और रेड सिग्नल होने के बावजूद 'रेनफे' (Renfe) ट्रेन को आगे बढ़ने की अनुमति दे दी. यह आदेश गलत और समझ से परे है.

CSIF ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि वह जांच का सम्मान करे. एडिफ के ट्रैफिक प्रमुख तब तक निर्दोष हैं, जब तक कि दोषी साबित नहीं हो जाते. ट्रेड यूनियन ने पुएंटे पर जिम्मेदारियां लेने के बजाय एक रेलवे कर्मचारी को 'बलि का बकरा' बनाने का आरोप लगाया. यूनियन ने कहा कि उन्होंने सितंबर में ही एडिफ में कर्मचारियों के काम के ज्यादा घंटों को लेकर चेतावनी दी थी.

लोगों का गुस्सा इस बात पर फूट पड़ा कि इतने बड़े हादसे की जिम्मेदारी लेने के बजाय वह रेलवे कर्मचारी को बलि का बकरा बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इस बात से नाराज करीब 500 प्रदर्शनकारियों ने  मैड्रिड स्थित परिवहन मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की.

दो हाईस्पीड ट्रेनों की टक्कर से 68 मौतें

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई ट्रेनें रेनफे एवीई और निजी कंपनी इर्यो की थीं.इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. इसकी वजह से मैड्रिड और सेविले के बीच 63 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर रेलवे सुरक्षा प्रणाली बाधित हो गई. जिसकी वजह से उस क्षेत्र में ट्रेनें खुद रुक गईं.

स्पेन के मंत्री के खिलाफ लोगों का गुस्सा

बता दें कि स्पेन के स्थानीय समय के मुताबिक, यह हादसा सुबह 8:54 बजे उर्दा रेलवे स्टेशन के पास हुआ. भीषण टक्कर के बाद इमरजेंसी सर्विसेज को तुरंत मौके पर बुलाया गया.कैस्टिला-ला मांचा की 112 आपातकालीन सेवा के मुताबिक, हादसे के बाद अल्काजार डी सैन जुआन और ऑर्गाज से दमकलकर्मियों, आसपास की नगरपालिकाओं से नागरिक सुरक्षा दलों और तीन मेडिकल हेलीकॉप्टरों को घटनास्थल पर भेजा गया. बचावकर्मी तुरंत हादसे में जीवित लोगों की तलाश और घायलों की मदद करने में जुट गए. इस हादसे के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.

ये वीडियो देखें-

ये भी पढ़ें-स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 64 लोगों की मौत; कई गंभीर रूप से घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spain, Spain Train Accident, Spain Train Accident News, Spain Train Accident Updates, Spain Train Accident Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com