- कतर ने ईरान-अमेरिका युद्ध में मध्यस्थता से इनकार किया तो पाकिस्तान ने सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी ली
- ट्रंप ने वार्ता से पहले ईरान को धमकी दी और कहा कि वे अपने हथियारों का उपयोग प्रभावी ढंग से करेंगे
- ईरानी सेना ने अमेरिकी धमकियों का जवाब देते हुए युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार होने का दावा किया है
रूस, चीन, यूरोप तो छोड़िए हर देश का युद्ध रुकवाने में मध्यस्थ बनने वाले कतर ने भी ईरान-अमेरिका युद्ध में पड़ने से इनकार कर दिया, मगर पाकिस्तान ने खुद से आगे बढ़कर जिम्मेवारी ले ली. 15 दिनों का युद्धविराम भी हो गया, मगर अब जब स्थायी शांति के लिए वार्ता शनिवार को होने वाली है तो दोनों तरफ से ऐसे-ऐसे बयान आ रहे हैं जैसे ये शांति वार्ता नहीं बल्कि युद्ध के ऐलान का अवसर हो. अमेरिका और ईरान एक-दूसरे के खून के प्यासे हो रहे हैं. वो भी तब जब दोनों तरफ से प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए पहुंच रहा है.
वेंस के जाते ही ट्रंप की धमकी
ट्रंप की धमकी पर ईरानी सेना का जवाब
दोनों तरफ की धमकियों को देखने के बाद ये कहना मुश्किल नहीं कि शनिवार सुबह जब वार्ता शुरू होगी तो दोनों पक्षों में से कोई भी झुकने के मूड में नहीं है. दोनों पक्ष खुद को युद्ध का विजेता मानकर शांति वार्ता की टेबल पर पहुंच रहे हैं. अमेरिका को लगता है कि उसने ईरान को बारूद-बारूद कर दिया. वहीं ईरान को लगता है कि अमेरिका की पूरी कोशिश के बावजूद ईरान में सत्ता परिवर्तन की उसकी सोच कामयाब नहीं हो पाई. अमेरिका को लगता है कि ईरान का उसने काफी नुकसान कर दिया है. वहीं ईरान को लगता है कि उसने अमेरिका को आर्थिक रूप से तगड़ा नुकसान कर दिया है. यही कारण है कि ऐसे बयान ठीक शांति वार्ता से पहले भी आ रहे हैं. जाहिर है शांति वार्ता में दोनों पक्ष तब तक नहीं मानेंगे जब तक दोनों को विजेता दिखने की कोई डील नहीं मिल जाती. पाकिस्तान की चुनौती यहीं से शुरू होती है.
ये भी पढ़ें-
अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में कितने बजे होगी बात और कौन-कौन होगा शामिल? हर जानकारी जानिए
रूस-यूक्रेन शांति समझौते के करीब, फिलहाल दोनों ने की 32 घंटे युद्धविराम की घोषणा-रिपोर्ट
शी जिनपिंग से इस महिला की मुलाकात से दुनिया क्यों हैरान, ताइवान में किस खेल की तैयारी में चीन?
ख्वाजा आसिफ ने करा दी पाकिस्तान की फजीहत, अब अपने ही कर रहे डिमांड-बैन करो
अमेरिका से होने वाली फाइनल वार्ता से पहले ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने डील की शर्त बता दी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं