Falta Repolling Live: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान खत्म हो गया. आंकड़े के मुताबिक 86.1 प्रतिशत से अधिक वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. विधानसभा चुनाव के दौरान 29 अप्रैल को EVM में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ के आरोपों के बाद यहां का मतदान रद्द कर दिया गया था.
मंगलवार को टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने निजी कारणों से फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान में चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर अपना नाम वापस ले लिया था. इस पर टीएमसी ने कहा कि ये उनका निजी फैसला था, पार्टी का नहीं. बता दें कि इस सीट पर बीजेपी ने जहांगीर खान के खिलाफ देवांग्शु पांडा को चुनावी मैदान में उतारा है.
ये भी पढ़ें-'पुष्पा झुकेगा नहीं...' कहने वाले TMC उम्मीदवार जहांगीर खान झुके, फाल्टा सीट पर वोटिंग से पहले दौड़ से बाहर
Falta Repolling Live Updates:
फाल्टा पुनर्मतदान में 86.1 प्रतिशत वोटिंग हुई
दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान में 86.1 प्रतिशत वोटिंग हुई
Falta Repolling Live: फालता में 3 बजे तक 74.1% मतदान
पश्चिम बंगाल के फालता विधानसभा सीट पर तीन बजे तक कुल मतदान 74.1 फीसदी हुआ है. बताया जा रहा है कि इस भीषण गर्मी में भी बड़ी संख्या में मतदाता पोलिंग पूथ पर कतारों में खड़े हैं.
Falta Repolling Live: फालता में दोपहर 1 बजे तक 60% मतदान
फालता में दोपहर 1 बजे तक 60% मतदान दर्ज किया गया. पोलिंग बूथों पर वोटर्स की लंबी कतारें देखी जा रही हैं.
Falta Repolling Live: फालता में सुबह 11 बजे तक 43 % मतदान
पश्चिम बंगाल के फालता में सुबह 11 बजे तक 43 % मतदान दर्ज किया गया. वोटर्स का जोश हाई है. सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें लगी हैं.
Falta Repolling Live: जहांगीर खान अब भी टीएमसी उम्मीदवार
फालता में भले ही जहांगीर खान चुनाव से पीछे हट गए हों लेकिन वोट उनके नाम पर ही पड़ रहे हैं, क्यों कि नाम वापस लेने की समय सीमा खत्म हो चुकी थी. जहांगीर अब भी TMC के उम्मीदवार हैं.
Falta Repolling Live: फालता सीट से 6 उम्मीदवार मैदान में
फालता विधानसभा सीट पर इस बार कुल 6 उम्मीदवार मैदान में हैं. बीजेपी और TMC के बीच मुख्य मुकाबला है. हालांकि दोबारा वोटिंग से दो दिन पहले TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था.
Falta Repolling Live: फालता में सुबह 9 बजे तक बड़े करीब 20.47% वोट
बंगाल के 144 फालता विधानसभा सीट पर री-वोटिंग हो रही है. चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक करीब 20.47% वोट पड़े.
पश्चिम बंगाल | 144 फाल्टा विधानसभा सीट पर दोबारा वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग के डेटा के मुताबिक, आज सुबह 9 बजे तक वोटिंग का ट्रेंड लगभग 20.47% है। pic.twitter.com/jewb4XdH6j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2026
जहांगीर खान समझ गए कि 5-7 हजार से ज्यादा वोट उन्हें नहीं मिलेंगे-देबांग्शु पांडा
भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने कहा कि जहांगीर खान समझ गए कि 5-7 हजार से ज्यादा वोट उन्हें नहीं मिलेंगे इसलिए उन्होंने यह सब कहा. भाजपा डेढ़ लाख से ज्यादा मार्जिन से जीतेगी.
Falta Repolling Live: माहौल ठीक है, कोई दिक्कत नहीं-भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा
फलता विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने कहा कि माहौल ठीक है, कोई दिक्कत नहीं है. उत्सव का माहौल है. मतदाता आकर वोट देकर जा रहे हैं,भाजपा की जीत होगी.
#WATCH | दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल: फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने कहा, "माहौल ठीक है, कोई दिक्कत नहीं है। उत्सव का माहौल है। मतदाता आकर वोट देकर जा रहे हैं, अच्छा माहौल है। भाजपा की जीत होगी... वे(जहांगीर खान) समझ गए कि 5-7 हजार से ज्यादा वोट… pic.twitter.com/KQ3P8DO6sF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2026
Falta Repolling Live: जहांगीर खान के अत्याचारों का जिक्र रो पड़ीं महिलाएं
दोनों महिलाओं ने टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के अत्याचारों की भयावहता को बताया. महिलाएं ये बताते हुए कैमरे के सामने रो पड़ीं.
Falta Repolling Live: फलता में पहली बार वोट डाल रही ये महिलाएं
फलता में कई वोटर्स ऐसे हैं जो पहली बार वोट डाल रहे हैं. उज्जला मन्ना (45) और द्रौपदाई कर (62) दोनों हासिमनगर की निवासी हैं. दोनों को आज पिछले 15 सालों में पहली बार वोट डालने का मौका मिला.
Falta Repolling Live: फलता के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा मतदान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान में गड़बड़ी की रिपोर्ट के बाद, 144-फलता विधानसभा सीट के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा मतदान हो रहा है.
#WATCH | दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल: फाल्टा विधानसभा सीट पर मतदान शुरू हुआ, वोटों की गिनती 24 मई को होगी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान में गड़बड़ी की रिपोर्ट के बाद, 144-फाल्टा विधानसभा सीट के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा मतदान हो रहा है। भाजपा ने पश्चिम… pic.twitter.com/ctshF7a0JM
Falta Repolling Live: जहांगीर खान ने चुनाव की दौड़ से खुद को किया अलग
पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर वोटिंग से 48 घंटे पहले पहले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव की दौड़ से खुद को अलग कर लिया. इससे पहले खान ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया था और अग्रिम जमानत की अर्जी दी. उन्होंने कहा कि वोटिंग की तारीख से पहले उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है.
Falta Repolling Live: फलता सीट पर लगातार 3 बार से जीत रही टीएमसी
तृणमूल कांग्रेस ने पहली बार 2001 में फलता सीट जीती थी. CPI(M) ने 2006 में तृणमूल कांग्रेस को सिर्फ 1,754 वोटों के अंतर से हराकर यह सीट वापस हासिल कर ली. हालांकि, 2011 से, तृणमूल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार तीन जीत हासिल कीं.
Falta Repolling Live: फलता में बीजेपी का इम्तिहान
फलता, दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर सबडिवीजन का एक ब्लॉक-स्तरीय कस्बा है, जो एक सामान्य श्रेणी का विधानसभा क्षेत्र है और इसका ज्यादातर हिस्सा ग्रामीण है. यह मार्क्सवादियों का गढ़ था, जिसे कभी-कभी कांग्रेस पार्टी चुनौती देती थी, और अब यह तृणमूल कांग्रेस का गढ़ बन गया है. यहां अब बीजेपी की परीक्षा है.
Falta Repolling Live: बंगाल चुनाव में जहांगीर खान ने बोला था फिल्म पुष्पा का डायलॉग
पश्चिम बंगाल में पिछले महीने हुए चुनाव के दौरान जहांगीर खान ने एक फिल्म का डायलॉग बोलते हुए कहा था कि पुष्पा झुकेगा नहीं.
Falta Repolling Live: जहांगीर खान और देवांग्शु पांडा के बीच था मुख्य मुकाबला
फलता में मुख्य मुकाबला टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान और बीजेपी उम्मीदवार देवांग्शु पांडा के बीच था.
Falta Repolling Live: टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने वापस लिया नाम
फलता के चुनावी मैदान से ममता के 'पुष्पा' यानी कि टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपना नाम वापस ले लिया है. यह पार्टी के लिए बड़ा झटका है.
Falta Repolling Live: ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप के बाद रद्द हुआ था चुनाव
29 अप्रैल को फलता में हुए मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए थे. जिसके बाद इस सीट पर मतदान रद्द कर री पोलिंग का आदेश दिया गया था.
Falta Repolling Live: फलता में सुरक्षा व्यवस्था को पहले की तुलना में दोगुनी
फलता विधानसभा में पुर्नमतदान को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था को पहले की तुलना में दोगुनी कर दी है.
Falta Repolling Live: फलता में पुर्नमतदान से पहले मॉक पोल
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के फलता के एक मतदान केंद्र पर पुर्नमतदान से पहले मॉक पोल किया जा रहा है.
#WATCH | दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल: फाल्टा के एक मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान से पहले मॉक पोल किया जा रहा है। pic.twitter.com/PIW4Kb3PXi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2026