विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2011

सीरिया ने कहा, भड़काऊ हैं हिलेरी की टिप्पणियां

सीरिया ने वाशिंगटन के उस बयान को भड़काने वाला करार दिया है जिसमें अमेरिका ने कहा था कि राष्ट्रपति बशर असाद अपनी वैधता खो चुके हैं।
बेरुत: सीरिया ने वाशिंगटन के उस बयान को भड़काने वाला करार दिया है जिसमें अमेरिका ने कहा था कि राष्ट्रपति बशर असाद अपनी वैधता खो चुके हैं। हजारों सत्ता समर्थकों के दमिश्क में अमेरिकी और फ्रांसीसी दूतावासों पर हमला करने के बाद अमेरिकी विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन ने दो दिन पूर्व असाद की कड़ी शब्दों में निंदा की थी।  इस हमले में दूतावास की खिड़कियां तोड़ दी गई थीं और इसमें फ्रांसीसी दूतावास के तीन कर्मचारी घायल हुए थे। इस हमले की फ्रांस और जर्मनी ने भी निंदा की। हिलेरी ने कहा था कि असाद को सत्ता से हट जाना चाहिए क्योंकि वे सत्ता पर बने रहने का अधिकार खो चुके हैं। असाद सीरिया में पिछले 40 साल से शासन कर रहे हैं लेकिन चार माह से देश में उनको पद से हटाने के लिए आंदोलन चल रहा है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हिलेरी क्लिंटन, सीरिया, टिपण्णियां
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com