हिज्बुल्लाह (Hezbollah) ने इजरायल पर बड़ी संख्या में रॉकेट दागे हैं. लेबनानी समूह हिज्बुल्लाह ने आज इजरायल पर रॉकेटों की बड़ी बौछार कर दी. इसके कारण उत्तरी इजराइली कब्जे वाले क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई. कई क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई ठप हो गई और इन इलाकों में रहने वाले लोग प्रभावित हुए. इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा है कि उत्तरी इजराइल के साफेद और बिरया में सायरन बजने लगे.
दक्षिण इजरायल में ईरान ने ड्रोन से हमले किए. हालांकि इजरायल का दावा है कि ईरान के हमले नाकाम हो गए. इजरायल ने ड्रोनों को मार गिराया.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
हिज्बुल्लाह ने एक बयान जारी कर घोषणा की कि उन्होंने मेतुल्ला के बागों पर लगभग 100 केतुशा और 6 फलक रॉकेट दागे. इसके पीछे दो कारण हैं, वहां तैनात इजरायली सैनिकों को निशाना बनाने की कोशिश और उन सभी रॉकेटों का उपयोग करना जो अब इजरायली सेना की बढ़त से खतरे में हैं. एक और बयान जारी किया गया, जिसमें घोषणा की गई है कि उन्होंने सफ़ाद की ओर कुछ रॉकेट दागे.
इजरायल ने लेबनान में फिर किया हमला, बेरूत की 3 जगहों पर की 6 एयरस्ट्राइक
दूसरी तरफ इजराइली सेना ने गुरुवार को कहा कि उसने लेबनान की राजधानी में हिज्बुल्लाह के खुफिया मुख्यालय पर हमला किया है. इजरायली सैनिकों ने सीमा के पास आतंकवादियों से लड़ाई की और युद्धक विमानों ने देश भर में उनके गढ़ों पर बमबारी की.
इजरायल ने घोषणा की है कि उसके सैनिकों ने हिज्बुल्लाह के गढ़ दक्षिणी लेबनान के कुछ हिस्सों में "जमीनी छापे" शुरू कर दिए हैं. देश भर में उन क्षेत्रों में भारी बमबारी की गई है जहां इस समूह का दबदबा है.
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बमबारी में 1,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और लाखों लोगों को अपने घरों से भागने पर मजबूर होना पड़ा है. जबकि देश पहले से ही आर्थिक और राजनीतिक संकट में फंसा हुआ है.
Exclusive: 'ईरान से डील करना आता है...' - अब क्या करेगा इजरायल? राजदूत ने बताया
सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद से गाजा में युद्धरत इजरायल का कहना है कि उसने अपना ध्यान अपनी उत्तरी सीमा को सुरक्षित करने और पिछले साल हिजबुल्लाह के हमलों से विस्थापित हुए 60,000 से अधिक लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने पर केंद्रित कर दिया है.
गाजा मोर्चे को लेकर इजरायली सेना ने कहा कि तीन महीने पहले एक हमले में हमास के तीन वरिष्ठ नेता मारे गए, जिनमें युद्ध से तबाह फिलिस्तीनी क्षेत्र में उग्रवादी आंदोलन की सरकार के प्रमुख राहवी मुश्तहा भी शामिल थे. लेबनान में इजरायली सेना ने कहा कि उसने "बेरूत में हिज्बुल्लाह के खुफिया मुख्यालय से संबंधित लक्ष्यों" पर हमला किया.
यह भी पढ़ें -
Explainer: इजरायल के मल्टी-टीयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम के सामने ईरानी हथियार कितने कारगर?
ईरान-इजरायल संघर्ष से चढ़ा पूरी दुनिया का पारा, यदि युद्ध छिड़ा तो इसका भारत पर क्या होगा असर?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं