लेबनान के बेरूत के दहयेह में इजरायल ने ताजा हवाई हमले किए हैं. लेबनान के सरकारी मीडिया ने बताया कि गुरुवार को हिजबुल्लाह के दक्षिणी बेरूत गढ़ पर इजरायल ने तीन हवाई हमले किए. यह रात भर की भीषण बमबारी के बाद की सबसे ताजा कार्रवाई है. आधिकारिक नेशनल न्यूज एजेंसी ने बताया, "दुश्मन के विमानों ने (बेरूत के) दक्षिणी उपनगरों पर तीन हमले किए."
यह हमले तब हुए जब इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के 20 से अधिक गांवों और एक शहर के निवासियों को वहां से जाने के लिए कहा. सेना ने लोगों से यह नया आह्वान किया है क्योंकि वह हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाना चाहती है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सेना के प्रवक्ता अविचाय एड्राई ने एक्स पर कहा, "आईडीएफ (इजरायली सेना) आपको नुकसान पहुंचाने का इरादा नहीं रखती है, और अपनी सुरक्षा के लिए, आपको तुरंत अपने घरों को खाली करना चाहिए और अवली नदी के उत्तर की ओर जाना चाहिए. अपनी जान बचाओ." उन्होंने बयान में दक्षिणी लेबनान के शहर नबातियेह को भी शामिल किया है.
इस सप्ताह की शुरुआत में इजरायल ने कहा था कि उसके सैनिकों ने देश भर में हिज्बुल्लाह के गढ़ दक्षिणी लेबनान के कुछ हिस्सों में "जमीनी छापे" मारने शुरू कर दिए हैं. यहां हिज्बुल्लाह के प्रभाव वाले क्षेत्रों पर कई दिनों तक भारी हमले किए गए थे.
इजरायल ने हाल ही में अपना ध्यान लेबनान के साथ अपनी उत्तरी सीमा को सुरक्षित करने पर केंद्रित किया है, जहां हिज्बुल्लाह द्वारा अपने फिलिस्तीनी सहयोगी हमास के समर्थन में कम तीव्रता वाले हमले शुरू करने के बाद से लगभग हर दिन झड़पें हो रही हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लेबनान के अधिकारियों ने बताया है कि इजरायल ने गुरुवार को तड़के मध्य बेरूत में बमबारी की, जिसमें कम से कम छह लोग मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए. यह नए हमले ईरान द्वारा इजरायल पर मिसाइल हमले के बाद हुए हैं. इजरायली रक्षा बलों ने कहा है कि वे दक्षिणी लेबनान में जमीनी सेना भेज रहे हैं. इजरायली सेना (IDF) ने आज एक बयान में कहा कि सैनिकों ने कई दक्षिणी लेबनानी क्षेत्रों में सटीक हवाई हमलों और नजदीकी मुठभेड़ों में आतंकवादियों का सफाया कर दिया और आतंकवादियों का इन्फ्रास्ट्रक्चर नष्ट कर दिया.
बेरूत के बाचौरा इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में हिजबुल्लाह से जुड़ा एक हैल्थ सेंटर था, जिसके बारे में इजरायल की सेना ने दावा किया है कि उसे सटीक हमले में तबाह कर दिया. लेबनान की संसद से कुछ ही मीटर की दूरी पर बेरूत के केंद्र में यह पहला इजरायली हमला है. कल रात में पांच और हवाई हमले किए गए थे, जिसमें बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहियाह को निशाना बनाया गया.
यह भी पढ़ें-
ईरान पर जवाबी कार्रवाई में क्या-क्या कर सकता है इजरायल
हमास के 3 टॉप लीडर तीन महीने पहले ही मार गिराए थे- इजरायल का दावा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं