विज्ञापन

डॉबी की कब्र के लिए भिड़ गए Harry Potter फैंस, 5550 करोड़ की बिजली परियोजना का रूट बदला

हाउस एल्फ डॉबी की 'आखिरी निशानी' से कोई छेड़छाड़ नहीं चाहते हैरी पॉटर सीरिज के फैंस, आखिर वे एक बिजली परियोजना से नाराज क्यों हो गए. यहां समझिए.

डॉबी की कब्र के लिए भिड़ गए Harry Potter फैंस, 5550 करोड़ की बिजली परियोजना का रूट बदला
डॉबी की कब्र के लिए भिड़ गए Harry Potter फैंस (फोटो- फिल्म स्क्रीनशॉट)

क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक फिल्मी किरदार के लिए ₹5,550 करोड़ से ज्यादा की बिजली परियोजना का रास्ता बदलना पड़ जाएगा? ब्रिटेन में कुछ ऐसा ही हुआ है. अगर आपने भी हैरी पॉटर देखी है तो आपको भी प्यारा हाउस-एल्फ डॉबी याद होगा. यह कहानी उसी काल्पनिक किरदार डॉबी से जुड़ी है, जिसकी किताब और फिल्म में हुई मौत ने फैंस को बहुत दर्द दिया था. अब उन्हीं फैंस के विरोध के बाद ब्रिटेन और आयरलैंड को जोड़ने वाली बड़ी बिजली परियोजना का रूट बदल दिया गया. सवाल है कि क्यों. चलिए जानते हैं.

क्या है यह प्रोजेक्ट, क्यों नाराज थे हैरी पॉटर फैंस

CNN की रिपोर्ट के अनुसार ग्रीनलिंक इंटरकनेक्टर नाम की इस परियोजना पर करीब 43 करोड़ पाउंड (लगभग 5550 करोड़ रुपए) खर्च होंगे. इसके तहत ब्रिटेन के नेशनल ग्रिड के  बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क को आयरलैंड से जोड़ा जाएगा. इसके लिए करीब 125 मील लंबी केबल बिछाई जाएगी. यह केबल आयरलैंड के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित काउंटी वेक्सफोर्ड को ब्रिटेन के वेल्स के दक्षिण-पश्चिम में मौजूद फ्रेशवॉटर वेस्ट बीच से जोड़ेगी. लेकिन जिस रास्ते से यह केबल गुजर रहा था, वह हैरी पॉटर सीरीज के हाउस-एल्फ डॉबी से खास तौर पर जुड़ा था. फिल्मों में डॉबी की मौत का सीन वेल्स के दक्षिण-पश्चिम में मौजूद फ्रेशवॉटर वेस्ट बीच पर फिल्माया गया था. इसी वजह से हैरी पॉटर के फैंस ने यहां डॉबी की याद में एक प्रतीकात्मक कब्र बना रखी है.

फैंस इस जगह पर डॉबी को श्रद्धांजलि देने के लिए छोटे-छोटे पत्थरों पर हाथ से मैसेज लिखकर छोड़ते हैं. ऐसे में जब उन्हें पता चला कि एक बड़े प्रोजेक्ट की केबल इसी जगह के पास से गुजरने वाली है, तो उन्होंने इसका विरोध किया. केबल का तय रास्ता डॉबी की प्रतीकात्मक कब्र वाले स्थान को प्रभावित कर सकता था. फैंस की आपत्ति के बाद अब प्रोजेक्ट का रास्ता बदल दिया गया है.

इस ग्रीनलिंक प्रोजेक्ट का मकसद दोनों देशों के बीच एक्स्ट्रा बने नवीकरणीय ऊर्जा को शेयर करना, बिजली की सप्लाई को ज्यादा सुरक्षित बनाना और दोनों देशों के बीच बिजली भेजने की क्षमता को दोगुना करना है.

यह भी पढ़ें: जिस गांव को पानी ने दफनाया था, इंडोनेशिया के सूखे ने उसे फिर जिंदा कर दिया- VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harry Potter, Harry Potter Film, Dobby
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com