विज्ञापन

हैरी पॉटर हिंदी की आवाज थी ये टीवी एक्ट्रेस, 26 साल बाद खुलासा, तीन किरदारों की अकेले ही निकाली आवाज

अगर आपने हैरी पॉटर की फिल्में हिन्दी में देखी हैं, तो ये खबर आपको चौंका सकती है. जिस आवाज को आप सिर्फ हैरी पॉटर की समझते रहे, उसी कलाकार ने फिल्म के दो और अहम किरदारों को भी अपनी आवाज दी थी.

हैरी पॉटर हिंदी की आवाज थी ये टीवी एक्ट्रेस, 26 साल बाद खुलासा, तीन किरदारों की अकेले ही निकाली आवाज
हैरी पॉटर की हिन्दी आवाज से जुड़ा ऐसा सच जो कर देगा हैरान
Social Media
नई दिल्ली:

अगर आपने बचपन में हैरी पॉटर की फिल्में हिन्दी में देखी हैं, तो हैरी की आवाज आज भी आपको याद होगी. लेकिन आपके लिए ये यकीन करना मुश्किल होगा कि इसी फिल्म में डडली डर्सली और छोटी जिनी वीस्ली की आवाज भी उसी कलाकार की थी, जिसने हैरी के किरदार की डबिंग की थी. दरअसल, तीनों किरदारों का स्वभाव अलग, बोलने का अंदाज इतना अलग है कि विश्वास ही नहीं होता कि ये तीनों आवाजें एक ही शख्स की हैं. वॉइस आर्टिस्ट और एक्ट्रेस एमी त्रिवेदी ने बताया कि शुरुआती हैरी पॉटर फिल्मों में उन्होंने सिर्फ हैरी पॉटर की ही नहीं, बल्कि डडली डर्सली और छोटी जिनी वीस्ली की हिन्दी डबिंग भी की थी. यानी एक ही फिल्म में तीन अलग-अलग किरदारों को अपनी आवाज देना उनकी जिम्मेदारी थी.

ऐसे बदलती थीं अपनी आवाज

हैरी पॉटर के लिए एमी ने शांत और मासूम आवाज रखी. डडली के लिए वही आवाज तेज, चिड़चिड़ी और नखरे वाली हो जाती थी. वहीं छोटी जिनी के लिए उन्होंने बिल्कुल अलग, नरम और मासूम अंदाज अपनाया. यही वजह रही कि फिल्म देखते समय कभी महसूस ही नहीं हुआ कि तीनों किरदारों के पीछे एक ही वॉइस आर्टिस्ट हैं.

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन की रामायण के हनुमान ने बेटे विंदू दारा सिंह को इंटरफेथ मैरिज पर दी थी चेतावनी, कहा- हिंदू मुस्लिम शादियां मुश्किल हैं

हैरी पॉटर की हिन्दी डबिंग इतनी लोकप्रिय क्यों हुई?

भारत में हैरी पॉटर की फिल्मों को हिन्दी में भी खूब पसंद किया गया. उस दौर में बड़ी संख्या में बच्चे इन्हें हिन्दी डबिंग में ही देखते थे. अच्छी डबिंग की वजह से किरदार दर्शकों के और करीब महसूस हुए. शायद यही कारण है कि आज भी हैरी, हरमाइनी, रॉन या हैग्रिड की हिन्दी आवाज कई लोगों को याद है. ऐसे में जब पता चलता है कि हैरी, डडली और छोटी जिनी के पीछे एक ही आवाज थी, तो यह बात और भी दिलचस्प लगती है.यही डबिंग आर्टिस्ट की सबसे बड़ी खूबी होती है. अगर दर्शक आवाज नहीं, बल्कि किरदार को याद रखें, तो समझिए काम सफल रहा. एमी त्रिवेदी ने भी तीन अलग-अलग किरदारों के साथ यही कमाल किया. शायद यही वजह है कि सालों तक किसी को एहसास ही नहीं हुआ कि हैरी, डडली और जिनी के पीछे एक ही आवाज थी.

ये भी पढ़ें- हेमा मालिनी का बंगला, धर्मेंद्र की फोटो, डांस हॉल में जूते चप्पल की नहीं इजाजत, क्यों हैं दो अलग अलग किचन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harry Potter, Ami Trivedi, Tv News, Tv News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com