विज्ञापन

यूपी और गुजरात को नई ट्रेन का तोहफा, कासगंज-बदायूं, बरेली से सीतापुर तक 12 स्टेशन, 7 ट्रेनों में स्टॉपेज बढ़ाए

रेलवे ने यूपी और गुजरात के लिए दो नई ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. साथ ही वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस और रीवा-जबलपुर एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों के स्टॉपेज भी बढ़ाए हैं.

यूपी और गुजरात को नई ट्रेन का तोहफा, कासगंज-बदायूं, बरेली से सीतापुर तक 12 स्टेशन, 7 ट्रेनों में स्टॉपेज बढ़ाए
Kasganj Aishbagh Express, Varanasi City Gorakhpur Express, Rewa Jabalpur Express
NDTV
नई दिल्ली:

रेलवे ने उत्तर प्रदेश और गुजरात राज्य के लिए कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस समेत दो नई ट्रेनों को मंजूरी दे दी है. साथ ही उसने चार नई ट्रेनों की फेरी को भी बढ़ा दिया है. इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रेलयात्रियों को लाभ होगा. रेल मंत्रालय ने 7 नई ट्रेनों के लिए नए ठहरावों को भी हरी झंडी दी है. बड़े शहरों के बीच रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए ये कदम उठाया गया है.रेलवे की ओर से कहा गया है कि नई रेल सेवाओं, रूट में बदलाव और स्टॉपेज को लेकर अलग-अलग अधिसूचना संबंधित जोन से जारी होगी.

कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस को हरी झंडी

रेलवे बोर्ड ने 15312/15311 कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू की है. जो डेली चलेगी. ट्रेन नंबर 15312 कासगंज से सुबह 4:20 बजे चलेगी और दोपहर 1:00 बजे लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. ट्रेन नंबर 15311 ऐशबाग से दोपहर 2 बजे चलेगी और रात 10:40 बजे कासगंज पहुंचेगी. यह ट्रेन उझानी, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, सिधौली और मोहिबुल्लापुर में रुकेगी.

वलसाड-सूरत MEMU ट्रेन को मंजूरी

रेलवे बोर्ड ने ट्रेन नंबर 69149 दैनिक वलसाड-सूरत MEMU शुरू करने की मंजूरी दे दी है. यह ट्रेन वलसाड से दोपहर 1:20 बजे चलेगी और शाम 4:40 बजे सूरत पहुंचेगी.यह ट्रेन डूंगरी, जोरावासन, बिलिमोरा, अमलासाड, अंछेली, वेदछा, गांधी स्मृति, नवसारी, मारोली, सचिन, भेस्तान और उधना में रुकेगी.

ये भी पढ़ें - यूपी से नमो भारत ट्रेन के 4 नए रूट, खुर्जा, बागपत से हापुड़, पिलखुवा तक दिल्ली-मेरठ के बाद रैपिड रेल विस्तार 

वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस का विस्तार

रेलवे बोर्ड ने ट्रेन नंबर 15132/15131 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस को नेपालगंज रोड तक बढ़ाया है. अब ट्रेन नंबर 15132 वाराणसी सिटी से रात 10:35 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 11:20 बजे नेपालगंज रोड पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 15131 नेपालगंज रोड से शाम 4:15 बजे चलेगी. अगले दिन सुबह 5:30 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी. बढ़ाए गए रूट पर ट्रेन नखाहा जंगल, पेपेगंज, कैंपियरगंज, आनंद नगर, सिद्धार्थ नगर, शोहरतगढ़, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, पयागपुर, बहराइच और रिसिया स्टेशनों पर भी रुकेगी.

रीवा-जबलपुर एक्सप्रेस का विस्तार

रेलवे ने रीवा-जबलपुर एक्सप्रेस का विस्तार करने का फैसला किया है. रेलवे बोर्ड ने ट्रेन नंबर 22189/22190 रीवा-जबलपुर एक्सप्रेस को मदन महल तक बढ़ाने की मंजूरी दी है. एक्सटेंशन के बाद ट्रेन नंबर 22190 रीवा-मदन महल एक्सप्रेस सुबह 5:45 बजे रीवा से चलेगी. सुबह 10:07 बजे मदन महल पहुंचेगी. यह ट्रेन सुबह 9:46 से 9:51 बजे तक जबलपुर में ठहरेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 22189 मदन महल-रीवा एक्सप्रेस शाम 5:00 बजे मदन महल से चलेगी. शाम 5:10 बजे जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और रात 9:22 बजे रीवा पहुंचेगी.जबलपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस का मदन महल तक विस्तार दिया जाएगा. ट्रेन नंबर 11265/11266 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस को इस रेलवे स्टेशन तक बढ़ाने की हरी झंडी दे दी गई है.

अंबिकापुर-मदन महल एक्सप्रेस को भी हरी झंडी

एक्सटेंशन के बाद ट्रेन नंबर 11266 अंबिकापुर-मदन महल एक्सप्रेस सुबह 6:15 बजे अंबिकापुर से चलेगी और दोपहर 3:20 बजे मदन महल पहुंचेगी. ये ट्रेन दोपहर 2:55 से 3:00 बजे तक जबलपुर में ठहराव लेगी. वापसी की यात्रा में ट्रेन नंबर 11265 मदन महल-अंबिकापुर एक्सप्रेस दोपहर 12:25 बजे मदन महल स्टेशन से चलाई जाएगी. दोपहर 12:35 बजे जबलपुर पहुंचेगी और रात 11:00 बजे अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. 

ये भी पढ़ें - दिल्ली NCR से 4 रूट पर चलेगी नमो भारत ट्रेन, नोएडा, पानीपत, करनाल शामिल, NCRTC का DPR को ग्रीन सिग्नल

रेलवे बोर्ड ने 7 ट्रेनों के लिए नए स्टॉपेज को मंजूरी दी

  • ट्रेन नंबर 15093/15094 बनबसा में  अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस 
  • ट्रेन नंबर 12221/12222 अकोला में पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 55331/55332 गढ़ी बेरी में कासगंज-अछनेरा पैसेंजर 
  • ट्रेन नंबर 12933/12934 नवसारी में बांद्रा-वटवा कर्णावती एक्सप्रेस 
  • डिबाई में ट्रेन नंबर 14319/14320 इंदौर-बरेली एक्सप्रेस
  • खंडवा में ट्रेन नंबर 20161/20162 पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस
  • पवई ब्रह्मस्थान में ट्रेन नंबर 63387/63388 जमालपुर-गया मेमू
     

ये भी पढ़ें- दिल्ली से 6 रूट पर दौड़ेगी नमो भारत, पानीपत, अलवर के बाद पलवल-रोहतक, बड़ौत तक रैपिड रेल, 4 राज्य होंगे कनेक्ट
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, Train Update, Indian Railway, New Train News, Railway News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com