- संसद भवन के मकर द्वार पर आज एनडीए के सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन
- सांसद राहुल गांधी से झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर जवाब चाह रहे थे
- इसी दौरान प्रियंका गांधी ने बीजेपी सांसद मुकेश दलाल से कुछ कहना चाहा
संसद के मॉनसून सत्र में अब सत्ता पक्ष बनाम विपक्ष का प्रदर्शन चल रहा है. कल तक विपक्ष जहां गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा था, वहीं अब सत्ता पक्ष राहुल गांधी से झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर राज्य सरकार की कार्रवाई को लेकर जवाब की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहा है. इसी दौरान संसद के मकर द्वार पर आज एनडीए के प्रदर्शन के दौरान एक मजेदार वाकया देखने को मिला. बीजेपी सांसद मुकेश दलाल नारे लगा रहे थे तभी वहां प्रियंका गांधी पहुंच गईं. उन्होंने प्रदर्शन कर रहे सांसद से कुछ कहना चाहा तो वो जोर से राहुल गांधी जवाब दो चिल्लाने लगे.
क्या है पूरा वाकया
जैसे ही प्रियंका गांधी संसद पहुंची वहां मौजूद पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछना चाहा. प्रियंका पत्रकारों का जवाब देने की बजाए आगे बढ़ने लगीं. वहीं मुकेश दलाल नारे लगा रहे थे. सांसद के हाथ में एक तख्ती थी, जिसपर लिखा हुआ था झारखंड में छात्रों पर हुई निर्दयता पर राहुल गांधी जवाब दो. इसी दौरान प्रदर्शन कर रहे सांसद से प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी झारखंड के छात्रों से मिले हैं. इसपर सत्ता पक्ष के सांसद ने कहा कि राहुल गांधी झारखंड क्यों नहीं गए?
#WATCH | Delhi: Congress MP Priyanka Gandhi Vadra arrives at the Parliament amid NDA MPs' protest against the Opposition, alleging them of running away from discussion in Parliament.
— ANI (@ANI) August 11, 2026
Priyanka Gandhi Vadra says, "Rahul Gandhi has met the students from Jharkhand." pic.twitter.com/CwcSA96x4P

बीजेपी सांसद ने तख्ती पर राहुल के खिलाफ लिखे थे नारे
गौरतलब है कि संसद के मॉनसून सत्र में इस बार विपक्ष के हंगामे के कारण कामकाज प्रभावित हुआ है. सत्ता पक्ष पहले गृह मंत्री अमित शाह से जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई पर जवाब की मांग कर रहा था. इसपर सरकार तैयार हुई तो विपक्ष चढ़ावा चोरी को लेकर भी चर्चा की मांग करने लगा. अब सत्ता पक्ष झारखंड में पेपर लीक को लेकर छात्रों के प्रदर्शन पर हमलावर है. झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार है. वहां कल छात्रों पर हुई लाठीचार्ज को लेकर आज सत्ता पक्ष हमलावर है और राहुल गांधी से जवाब की मांग कर रहा है.
झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 10, 2026
छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है।
झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए।
The use of force against students…
सोमवार को हालांकि, राहुल गांधी सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल का इस्तेमाल गलत है. छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है. झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं