विज्ञापन

हैरी पॉटर टीवी सीरीज का आया टीजर, नए एक्टर्स के साथ लौटे आइकॉनिक किरदार, देखें कौन है नन्हा हैरी पॉटर

HBO की नई हैरी पॉटर सीरीज का पहला ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसमें नई कास्ट और पहले से ज्यादा डिटेल में दिखाई गई कहानी ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है.

हैरी पॉटर टीवी सीरीज का आया टीजर, नए एक्टर्स के साथ लौटे आइकॉनिक किरदार, देखें कौन है नन्हा हैरी पॉटर
हैरी पॉटर सीरीज का आया टीजर
नई दिल्ली:

हैरी पॉटर की जादुई दुनिया एक बार फिर नए अंदाज में लौटने जा रही है और इस बार जिम्मेदारी HBO ने उठाई है. हाल ही में रिलीज हुए ‘Harry Potter and the Philosopher's Stone' के ट्रेलर ने फैंस के बीच जबरदस्त हलचल मचा दी है. ट्रेलर में नई स्टारकास्ट, बदले हुए किरदार और पहले से ज्यादा डिटेल में दिखाई गई कहानी ने लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. खास बात ये है कि ये सीरीज 2026 के क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है, जिससे फैंस को एक बार फिर जादुई सफर पर जाने का मौका मिलेगा.

नए चेहरे, वही किरदार

इस बार हैरी पॉटर का किरदार डोमिनिक मैकलॉफलिन निभा रहे हैं, जबकि अरबेला स्टैंटन, हर्माइनी और एलेस्टेयर स्टाउट, रॉन के रोल में नजर आएंगे. ट्रेलर में पहली बार ये नई तिकड़ी साथ दिखी है, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. कहानी की शुरुआत हैरी के डर्सली परिवार से लेकर हॉगवर्ट्स पहुंचने तक के सफर को दिखाती है.

ये भी पढ़ें- ‘हैरी पॉटर' के हैरी अब हो गए हैं 36 साल के गबरू जवान, कभी कॉफी और स्मोकिंग की लगी लत, अब बेटे के लिए हुए फिट

टीजर में क्या है खास

Latest and Breaking News on NDTV

टीजर में कई यादगार सीन की झलक देखने को मिलती है जैसे हैरी को हॉगवर्ट्स का लेटर मिलना, हैग्रिड से मुलाकात और पहली बार स्कूल पहुंचना. साथ ही प्लेटफॉर्म 9¾, ग्रेट हॉल और ग्रिफिंडोर कॉमन रूम जैसे फेमस लोकेशन्स को भी फिर से दिखाया गया है. ये सब कुछ पुराने फैंस के लिए नॉस्टैल्जिया और नए दर्शकों के लिए एक नई दुनिया का एक्सपीरियंस लेकर आता है.

दमदार स्टारकास्ट और बहस

Latest and Breaking News on NDTV

सीरीज में पापा एस्सिएडू,  स्नैप, जॉन लिथगो,  डंबलडोर और जेनेट मैकटीर, मैक्गोनागल के रोल में नजर आएंगे. निक फ्रॉस्ट, हैग्रिड बने हैं. हालांकि खासकर स्नैप के किरदार को लेकर फैंस के बीच बहस भी देखने को मिल रही है. कुछ लोग इसे नए नजरिए से देख रहे हैं तो कुछ पुराने किरदारों को मिस कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- इस क्रिकेटर की वाइफ हैरी पॉटर में कर चुकी है काम, सलमान के साथ दी एक हिट, अनुष्का शर्मा नहीं कोई और है ये

लंबी कहानी, ज्यादा डिटेल

Latest and Breaking News on NDTV

ये सीरीज जे.के. रोलिंग की किताबों पर बेस्ड है और इसे लंबी फॉर्म में बनाया जा रहा है. हर सीजन एक किताब को ज्यादा विस्तार से दिखाएगा, जिससे कहानी और किरदारों को गहराई से समझने का मौका मिलेगा. मेकर्स का दावा है कि ये प्रोजेक्ट हैरी पॉटर फ्रेंचाइजी को एक नए लेवल पर ले जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com