- गाजा के अल शिफा अस्पताल में घुसी इजरायली सेना
- इजरायल के बुलडोजर ने कई जगहों पर की तोड़फोड़
- इजरायल का दावा- अस्पताल से मिला हमास के हथियारों का जखीरा
इजरायल की सेना गाजा के अल शिफा अस्पताल पर बीते कुछ दिनों से अपना ऑपरेशन चला रही है. इस ऑपरेशन के बीच इजरायल डिफेंस फोर्स यानी IDF ने एक वीडियो जारी कर यह दावा किया है कि उन्हें अल शिफा अस्पताल के MRI यूनिट से भारी मात्रा में हथियार का जखीरा मिलने की बात कही है. IDF ने दावा किया कि हमास अल-शिफा अस्पताल से अपना हेड क्वाटर चला रहा था. हमें इस अस्पताल से बड़ी मात्रा में हथियार भी मिला है.
Watch as LTC (res.) Jonathan Conricus exposes the countless Hamas weapons IDF troops have uncovered in the Shifa Hospital's MRI building: pic.twitter.com/5qssP8z1XQ
— Israel Defense Forces (@IDF) November 15, 2023
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इजरायल के बुलडोजर अस्पताल परिसर तक पहुंचे
IDF ने अल-शिफा अस्पताल में अपना अभियान जारी रखा है. IDF का दावा है कि यह एक हमास कमांड सेंटर है. हमास के आतंकी यहां मौजूद 2000 नागरिकों को एक ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायल के बुलडोजर ने अस्पताल के दक्षिणी प्रवेश द्वार के एक हिस्से को तोड़ दिया है.
IDF प्रवक्ता ने दिखाई 'सच्चाई'
IDF द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, सैन्य प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिकस, कैमरापर्सन के साथ, कथित तौर पर अस्पताल परिसर के अंदर हमास के हथियारों के भंडार होने का सबूत दिखा रहे हैं. इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से IDF ने इस अस्पातल के एमआरआई यूनिट पर हमला कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है.
इस वीडियो में IDF के प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिकस अस्पताल के अंदर हमास के अन्य हाइड आउट्स को भी दिखा रहे हैं. साथ ही वो बता रहे हैं कि किस तरह से हमास के आतंका इन ठिकानों को हथियार छिपाने और इजरायल के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए प्रयोग में लाते थे.
इस वीडियो में जोनाथन कहते हैं कि अस्पताल के अंदर हथियार के होने का कोई मतलब नहीं है. ये हथियार यहां इसलिए हैं क्योंकि हमास ने इन्हें यहां रखा है. क्योंकि हमास इस अस्पताल की तरह ही कई अन्य अस्पताल को भी अपने बेस के तौर पर इस्तेमाल करता रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं