- इजरायल और हमास के बीच कतर के जरिए हुई थी डील
- तीन दिनों में हमास ने रिहा किए 39 इजरायली बंधक
- सीजफायर को 2-4 दिनों के लिए बढ़ाना चाहता है हमास
इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास (Hamas) 7 अक्टूबर से जंग (Israel-Palestine Conflict) लड़ रहे हैं. इस बीच 24 नवंबर (शुक्रवार) को दोनों के बीच 4 दिनों के सीजफायर के लिए डील हुई. 4 दिनों के सीजफायर (Israel-Hamas Ceasefire) में हमास ने 63 बंधकों को किया रिहा, वहीं, इजरायल ने भी 117 फिलिस्तीनी कैदी आजाद किए हैं. हमास ने 27 नवंबर की सुबह 17 बंधकों को और छोड़ दिया. इसमें 4 साल की एक इजरायली-अमेरिकी लड़की भी शामिल है. 27 नवंबर की आधी रात (स्थानीय समयानुसार मंगलवार सुबह 7 बजे) को सीजफायर खत्म हो जाएगा. ऐसे में सवाल ये है कि सीजफायर खत्म होने के बाद आगे क्या होगा? क्या इजरायल फिर से गाजा पट्टी (Gaza Strip) पर हमले शुरू कर देगा? या हमास के साथ सीजफायर की अवधि बढ़ सकती है?
गाजा में 4 दिनों के सीजफायर का सोमवार को आखिरी दिन है. हमास ने अब तक 63 बंधकों को रिहा किया है, जिनमें एक अमेरिकी, 39 इजरायली और 17 थाई नागरिक शामिल हैं. इस बीच इजरायली सेना गाजा पट्टी में घात लगाए हुए हैं. सीजफायर शुरू होने से पहले ही इजरायल ने साफ कर दिया था कि सीजफायर खत्म होने के बाद वे अपना ऑपरेशन फिर से शुरू करेंगे. हालांकि, हमास ने सीजफायर के एक्सटेंशन की इच्छा जताई है. इजरायल ने भी कहा है कि उसे हमास की तरफ से सीजफायर बढ़ाने का ऑफर मिला है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
हमास ने भी जताई सीजफायर बढ़ाने की इच्छा
AFP के मुताबिक, हमास ने रविवार को एक बयान जारी कर सीजफायर को जारी रखने की अपनी मंशा जाहिर की थी. हमास भी और फिलिस्तीनियों को रिहा कराने के पक्ष में है. समाचार एजेंसी AFP ने सूत्रों के हवाले से कहा कि हमास ने इजरायल को सीजफायर को और 4 दिन बढ़ाने का ऑफर दिया है.
आज 13 इजरायली और 39 फिलिस्तीनी होंगे रिहा, मदद सामग्री के 120 ट्रक गाजा पहुंचे : मिस्र
इजरायल पर सीजफायर की अवधि बढ़ाने का दबाव
ऐसा माना जाता है कि कुछ बंधकों को हमास के अलावा अन्य आतंकवादी समूहों ने पकड़ रखा है. इससे जाहिर तौर पर भविष्य में उनकी रिहाई कराने में मुश्किल हो सकती है. ऐसे में इजरायल पर हमास के साथ सीजफायर बढ़ाने का दबाव भी बनाया जा रहा है. बंधकों के परिवारों के साथ-साथ सहयोगी देश ज्यादा लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए ये दबाव बना रहे हैं. इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति भी शामिल हैं.
बाइडेन भी चाहते हैं बढ़ाया जाए सीजफायर
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात की. पीएम ने राष्ट्रपति को बताया कि उन्हें सीजफायर आगे जारी रखने में कोई दिक्कत नहीं है. समाचार एजेंसी 'रॉयटर्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू ने कहा था कि अगर हमास हर दिन 10 बंधकों को छोड़ता है, तो वे सीजफायर को बढ़ाते जाएंगे. करीबी सूत्र ने कहा, "अगर सीजफायर बढ़ता है तो 20 से 40 इजरायली कैदियों की रिहाई सुनिश्चित करना संभव है".
गाजा में 14 इजरायली बंधक और तीन विदेशी नागरिक रेड क्रॉस को सौंपे गए : इजरायली सेना
फ्रांसीसी विदेश मंत्री ने भी बताया जरूरी कदम
फ्रांसीसी विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने रविवार को BFMTV को बताया कि फ्रांसिसी नागरिकों समेत सभी बंधकों, की रिहाई तक हमास के साथ सीजफायर को बढ़ाना अच्छा, मददगार और जरूरी कदम होगा.
कतर के जरिए हुई थी डील
इजरायल और हमास के बीच 4 दिनों के सीजफायर का समझौता कतर के जरिए हुआ था. जंग शुरू होने के बाद से खाड़ी देश कतर हमास और इजरायल से बातचीत कर रहा था. समझौते के मुताबिक, हमास ने बंधक बनाए 50 लोगों को छोड़ने की बात कही थी. वहीं, इजरायली जेलों में बंद 150 फिलिस्तीनी नागरिकों को छोड़ने के लिए कहा गया था. साथ ही गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए छूट देना भी तय हुआ था. रिहा किए बंधकों को गाजा से बाहर कर दिया गया है.
हमास ने 240 से ज्यादा लोगों को बनाया था बंधक
इजरायल पर 7 अक्टूबर को हमला करने के बाद हमास ने 200 से भी ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था. इजरायल की सरकार के अनुसार, हमास के रॉकेट हमले में करीब 1200 इजरायलियों की मौत हो गई थी.
अब तक 14,800 लोगों की मौत
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस युद्ध में अभी तक 14,800 लोगों की मौत हो चुकी है. करीब 23 लाख लोगों को अपना घर छोड़कर भागना पड़ा है.
हमास के चंगुल से बंधकों की रिहाई के बीच जो बाइडेन ने किया गाजा सीजफायर को बढ़ाने का समर्थन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं