इजरायल डिफेंस फोर्स ने गाजा के सबसे अस्पताल अल शिफा अस्पताल के नीचे हमास की बनाई सुरंग होने का दावा किया है. इजरायल ने अल शिफा अस्पताल के नीचे बने सुरंग का एक वीडियो भी साझा किया है. इज़रायल के विशेष बलों ने अल-शिफ़ा परिसर के अंदर एक शाफ्ट में प्रवेश करने का दावा किया है. IDF का दावा है कि शाफ्ट एक सुरंग की ओर जाता है जो गलियारे तक खुलता है.
IDF ने जारी किया बयान
IDF के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम विशेष बलों की सुरक्षा में अंदर गए, क्योंकि हमें एक गोदाम से होकर गुजरना था, जहां उन्हें ढेर सारा गोला-बारूद, बंदूकें और विस्फोटक मिले. उन्होंने आगे कहा कि अल शिफा अस्पताल में जब हमारी सेना पहली बार घुसी तो उस दौरान हमने अपने साथ खोजी कुत्ते भी रखें थे. अस्पताल की तलाशी के दौरान हमे एक ट्रक भरकर गोला-बारूद मिला था.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
Watch IDF 1LT Masha describe the moment she saw a terrorist tunnel underneath Gaza's biggest hospital. pic.twitter.com/gGAnG8v7BE
— Israel Defense Forces (@IDF) November 23, 2023
उन्होंने आगे कहा कि शाफ्ट में उतारे गए विशेष उपकरणों के उपयोग सहित आगे की जांच से पता चला कि यह 10 मीटर गहरा शाफ्ट था जो गलियारे की ओर जाता था. गलियारे के अंत में एक विस्फोट-रोधी दरवाज़ा था जिसके ऊपर एक शूटिंग छेद था. यह सुनिश्चित करने के बाद कि सभी रक्षा तंत्रों को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया है, हमारी सेना ने दरवाजा खोला, जिससे परिसर में गहराई तक जाने वाला एक और दरवाजा खुल गया.
बता दें कि कल (गुरुवार) रात, अल-शिफा अस्पताल के प्रमुख को इजरायली सेना ने गिरफ्तार कर लिया. खास बात ये है कि अस्पताल के निदेशक मोहम्मद अबू सल्मिया गाजा पर बार-बार इजरायली हवाई हमलों के बाद अल-शिफा अस्पताल के अंदर की स्थितियों के बारे में मुखर रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं