विज्ञापन

कनाडा में लॉरेंस गैंग का आतंक, इस बार घर पर बरसाईं दनादन गोलियां, वीडियो भी किया जारी

लॉरेंस गैंग के गुर्गे मुन्ना ब्राम्पटन ने रात के अंधेरे का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक कार पर गोलियों की गड़गड़ाहट सुनाई दे रही है. इसके साथ ही कुछ रोशनी भी दिखाई दे रही है. 

कनाडा में लॉरेंस गैंग का आतंक, इस बार घर पर बरसाईं दनादन गोलियां, वीडियो भी किया जारी
लॉरेंस गैंग का कनाडा में फायरिंग का दावा.
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य मुन्ना ब्राम्पटन ने कनाडा में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है
  • मुन्ना ब्राम्पटन ने सोशल मीडिया पर ब्रैम्पटन में प्रोस्टार टोइंग वाले के घर फायरिंग का वीडियो साझा किया है
  • फायरिंग का कारण बताया गया कि शिकार राणा विरोधी समूहों का समर्थन करता है और उसे चेतावनी दी गई है

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा में एक बार फिर से फायरिंग का दावा किया है. ये दावा एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लारेंस बिश्नोई के गुर्गे मुन्ना ब्राम्पटन ने किया है. उसने फायरिंग का वीडियो भी शेयर किया है. हालांकि एनडीटीवी इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है. बता दें कि लॉरेंस के गर्गे ने अपने पोस्ट में लिखा है,  ब्रैम्पटन में (प्रोस्टार टोइंग) वाले के घर पर जो फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं (मन्ना ब्रैम्पटन) और (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप) लेते हैं. यह राणा हमारे विरोधियों का साथ देता है. जो भी हमारे खिलाफ जाएगा, उसका भी यही हाल होगा. आगे लिखा है-इंतजार करो और देखो.

Latest and Breaking News on NDTV

लॉरेंस के गुर्गे ने शेयर किया फायरिंग का वीडियो

लॉरेंस गैंग के गुर्गे मुन्ना ब्राम्पटन ने रात के अंधेरे का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक कार पर गोलियों की गड़गड़ाहट सुनाई दे रही है. इसके साथ ही कुछ रोशनी भी दिखाई दे रही है. बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा में गोलीबारी की है.

मन्ना ब्राम्पटन ने किया फायरिंग का दावा

एक महीने पहले भी कनाडा के एक शोरूम पर फायरिंग की घटना सामने आई थी.फायरिंग का दावा मन्ना ब्राम्पटन ने किया था. उसने शोरूम के मालिक पर दुश्मनों का साथ देने का आरोप लगाया था. हालांकि उस सोशल मीडिया पोस्ट की पुष्टि NDTV ने नहीं की थी. अब एक बार फिर से कनाडा में फायरिंग की घटना सामने आई है. इसकी जिम्मेदारी भी लॉरेंस गैंग के मन्ना ब्राम्पटन ने ली है. 
 

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lawrence Bishnoi, Lawrence Bishnoi Gang, Lawrence Bishnoi Gang Canada Firing, Canada Firing Video, Lawrence Bishnoi Canada
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com