अमेरिका के कोलोराडो के बोल्डर स्थित एक सुपरमार्केट में एक बंदूकधारी ने एक पुलिस अधिकारी समेत 10 लोगों को मार दिया. संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, वह भी इसमें जख्मी हुआ है. बोल्डर काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी माइकल डोहर्टी ने यह जानकारी दी है. पुलिस प्रमुख मेरिस हेराल्ड ने बताया कि गोलीबारी में मारे गए लोगों में शामिल 51 वर्षीय पुलिस अधिकारी एरिक टैले भी थे, जिन्होंने इस गोलीबारी का सबसे पहले जवाब दिया था. लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बिना शर्ट के खून में लथपथ अधेड़ उम्र के व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है और अधिकारियों द्वारा उसे स्टोर से बाहर ले जाते हुए देखा गया था.
बोल्डर पुलिस के कमांडर केरी यामागुची ने बताया कि हिरासत में संदिग्ध एकमात्र व्यक्ति था जो गंभीर रूप से जख्मी हुआ है. हालांकि, उन्होंने यह पुष्टि नहीं की है कि वह व्यक्ति संदिग्ध था या नहीं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अमेरिका के अटलांटा शहर के तीन स्पा में गोलीबारी, छह एशियाई महिलाओं समेत 8 की मौत
व्हाइट हाउस प्रेस सचिव जेन साकी ने ट्वीट करके बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन को गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है.
हेराल्ड ने बताया कि करीब 2.30 बजे पुलिस को इलाके में गोलीबारी की जानकारी मिली थी और इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. वहां पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि उन्हें सुपरमार्केट के अंदर गोली चलने की कई बार आवाज सुनाई दी, जिसके बाद वे पीछे के रास्ते से वहां से निकल गए. सीएनएन को रयान बोरोव्स्की ने बताया, 'मैं सोडा और एक चिप्स का पैकेट खरीदने के चक्कर में मरते-मरते बचा हूं.' रयान ने स्टोर में आठ राउंड गोली चलने की आवाज सुनी थी.
दर्जनों हथियारबंद वाहन, एंबुलेंस और एफबीआई एजेंट्स समेत सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद हैं. जख्मियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं