विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2011

फई ने आईएसआई से पैसे लेने की बात कबूली

अमेरिका में कश्मीर मुद्दे पर पाक के लिए लॉबिंग करने वाले गुलाम नबी फई ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसे लेने की बात मानी है।
वाशिंगटन: अमेरिका में कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के लिए लॉबिंग करने वाले गुलाम नबी फई ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसे लेने की बात मानी है। अमेरिकी अदालत में एफबीआई के वकील ने कहा कि आईएसआई ने कश्मीर मुद्दे पर अमेरिकी नीति को प्रभावित करने के लिए फई को कम से कम 40 लाख डॉलर दिए थे। फई के वकीलों ने सरकारी पक्ष के इस आरोप को कबूल कर लिया है। अमेरिकी अदालत ने फई को जमानत देते हुए उन्हें घर में नजरबंद रखने के आदेश दिए हैं। फई को रेडियो टैग पहनाया गया है ताकि उन पर नज़र रखी जा सके।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिका, गुलाम नबी, फई, आईएसआई
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com